For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ऐसे खाएं पराठा, बिल्कुल नहीं बढ़ेगा वजन: Weight Control Tips

07:30 AM May 06, 2024 IST | Mitali Jain
ऐसे खाएं पराठा  बिल्कुल नहीं बढ़ेगा वजन  weight control tips
Weight Control Tips
Advertisement

Weight Control Tips: भारतीय घरों में अक्सर नाश्ते में पराठे का सेवन करते हैं। सुबह सवेरे मौसम के हिसाब से तरह-तरह के पराठे बनाए जाते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि पराठे खाने से इंसान का वजन बढ़ने लगता है। यही कारण है कि जब लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले पराठों को अपनी डाइट से बाहर करते हैं। लेकिन अगर आप बचपन से नाश्ते में पराठे खाते आ रहे हैं तो आपके लिए एकदम से इसे छोड़ पाना इतना आसान नहीं होगा।

पराठा यकीनन आपका वजन बढ़ाते हैं, लेकिन ऐसा तब होता है, जब इन्हें गलत तरीके से खाया जाए। अगर आप अपने वजन को मेंटेन करना चाहते हैं या फिर उसे कम करने की इच्छा रखते हैं तो भी आप पराठा खा सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए खुद के मन को मारने की आवश्यकता नहीं है। बस जरूरी है कि आप उसे खाने का अपना तरीका बदलें। जी हां, ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अपनी फेवरिट आइटम्स जैसे पराठा आदि खाकर भी वजन कम किया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप पराठा खाते हुए भी अपना वजन आसानी से कम कर पाएंगे-

Also read: वेट लॉस डाइट को मजेदार बनाने के लिए मूंग दाल सैंडविच को करें शामिल: Weight Loss Recipe

Advertisement

Weight Control Tips
Types of Flour

अगर आप वेट लॉस पर हैं तो सबसे पहले आपको जिस चीज का ध्यान रखना है, वह है आटा। कोशिश करें कि आप रिफाइंड आटे या मैदा ही जगह होल व्हीट आटे का इस्तेमाल करें। साबुत गेहूं अधिक फाइबर प्रदान करता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने और पाचन में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, आप अपनी डाइट के अनुसार भी आटे का चयन कर सकते हैं। मसलन, अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं तो कुट्टू के आटे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें ना केवल फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, बल्कि प्रोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन और तांबा आदि भी मौजूद होते हैं।

आटे की तरह ही आपको अपने पराठों की फिलिंग पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आप हर दिन आलू के पराठे खाने की जगह मौसमी सब्जियों या लीन प्रोटीन जैसे ग्रिल्ड चिकन या पनीर आदि को चुनें। इससे आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है और जल्दी से वजन भी नहीं बढ़ता है।

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि पराठा खाकर आप अपना वजन भी कम कर पाएं तो आप आटे की मात्रा कम और सब्जियों की मात्रा को बढ़ाएं। मसलन, जब आप आटा गूंथ रहे हैं तो उसमें कद्दूकस किया हुआ घीया मिला सकते हैं या फिर चुकंदर या पालक जैसी सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद आप लीन प्रोटीन की फिलिंग कर सकते हैं।

यह एक छोटा सा टिप है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। कोशिश करें कि आप पराठा बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें। दरअसल, नॉन स्टिक पैन मे पराठा सेंकते समय आपको बहुत अधिक तेल या घी की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा, आप पराठे सेंकने के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह घी का इस्तेमाल करें। इससे आपको हेल्दी फैट्स मिलेंगे।

Advertisement

Side Dish
Focus on Side Dish

अक्सर ऐसा होता है कि आप पराठा तो हेल्दी तरीके से बनाते हैं, लेकिन उसके साथ साइड डिश के रूप में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो वेट गेन का कारण बनता है। इसलिए, आप पराठे के साथ क्या खा रहे हैं, इस पर भी फोकस करें। जहां तक संभव हो, आप हाई कैलोरी साइड डिशेज को अपनी प्लेट का हिस्सा ना बनाएं। इसकी जगह आप पराठों के साथ दही, रायता व सलाद आदि लें। पराठों के साथ चाय का सेवन करना भी हेल्थ के अनुसार अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता है।

नाश्ते में पराठों का सेवन करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे। कभी-कभी हमारा शरीर प्यास को भूख समझने की गलती कर बैठता है, जिसकी वजह से आप अधिक पराठे खाते हैं और आपका कैलोरी काउंट गड़बड़ा जाता है। इससे वजन कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, आप पूरा दिन भी पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे भी आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है।

अगर आप सच में चाहते हैं कि पराठा खाने के बाद भी आपका वजन ना बढ़े तो आपको अपने खाने के तरीके को भी बदलने की जरूरत है। आप अपने खाने को जल्दी-जल्दी खाने की जगह उसे चबा-चबाकर खाएं। कोशिश करें कि आप हर निवाले का आनंद ले रहे हैं। इससे आपके माइंड को यह पता चलता है कि आपका पेट भर गया है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। यह पोर्शन कंट्रोल करने का एक आसान व नेचुरल तरीका है। इतना ही नहीं, खाने को अच्छी तरह चबाकर खाने से उसे डाइजेस्ट करने में भी काफी मदद मिलती है।

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे पराठा बनाने के बाद उसे खाते समय पर उस पर अलग से घी या मक्खन जरूर लगाते हैं। ऐसा करने से उन्हें पराठा और भी ज्यादा टेस्टी लगता है। लेकिन इससे आपका कैलोरी काउंट कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही साथ, इस तरह पराठा खाकर आप केवल अपना वजन ही बढ़ाते हैं। इसलिए, इस तरह की टॉपिंग्स से बचें। अगर आप पराठा टेस्टी तरीके से खाना चाहते हैं तो उसके साथ धनिया-पुदीना की चटनी आदि का सेवन किया जा सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement