For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुड फर्टिलिटी के लिए करें इन आहारों का सेवन: Foods for Fertility

08:30 AM May 22, 2024 IST | Reena Yadav
गुड फर्टिलिटी के लिए करें इन आहारों का सेवन  foods for fertility
Consume these foods for good fertility
Advertisement

Foods for Fertility: घर में नन्हे मुन्ने के आगमन के लिए कई निगाहें यूं ही इंतजार करती रह जाती हैं, लेकिन उन्हें वह सुख नहीं मिल पाता। तमाम तरह की परेशानियों की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या और इलाज के अलावा जो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है, वह है फूड। एक जानकारी, जिससे इनफर्टिलिटी में फायदा मिलेगा।

Also read: सच्चा सुख—लघु कहानी

खराब लाइफस्टाइल और बुरी आदतों की वजह से फर्टिलिटी की समस्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है। अपनी डाइट में कुछ ऐसे आहार शामिल कर लिए जाएं, जिससे फर्टिलिटी की संभावना बढ़ जाए तो कितना अच्छा होगा।

Advertisement

सोया के दूध से बनने वाले आहार को टोफू कहते हैं। टोफू मैग्निशियम, आयरन, विटामिन-के, थाईमिन, राइबोफ्लोविन, निआसिन, विटामिन बी-6, कॉपर, मैग्नीज, सेलेनियम का अच्छा स्रोत है। यह ब्रेस्ट एवं प्रोस्टेट कैंसर को रोकता है।

फिश खाना हमेशा ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहा है। ऐसे में फर्टिलिटी बढ़ाने वाली महिलाओं के लिए साल्मन फिश के सेेवन से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जो फर्टिलिटी के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

एवोकैडो बेहद फायदेमंद फल है। इसके लगातार सेवन से महिलाओं में गर्भधारण जल्दी हो सकता है। इसमें भरपूर पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन-इ और फोलेट की भी खूबियां हैं, जो गर्भ धारण के लिए अच्छा है।

चुकंदर जहां आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है, वहीं इससे फर्टिलिटी के भी अच्छे चांसेस होते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। चुकंदर शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

Advertisement

महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने वाले मुख्य आहार केला में प्रोटीन, मैग्निशियम, फो, राइबोफ्लोविन, मैग्निज, विटामिन सी, निआसिन, विटामिन-ए एवं आयरन विटामिन-बी6, पौटेशियम, खाद्य रेशे, भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे फॢटलिटी अच्छी होती है।

अनार में विटामिन-के, फोलिक एसिड, विटामिन-सी और ज़रूरी मिनरल्स हैं, जो फर्टिलिटी बढ़ाने के मामले में फायदेमंद हैं, इसलिए महिलाओं को चाहिए कि वे अपने आहार में अनार ज़रूर शामिल करें।

अब बांझपन की समस्या से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बहुत से फर्टिलिटी टेस्ट उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से समस्या का आसानी एवं कारगर तरीके से इलाज किया जा सकता है। पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं ये आहार-

लहसुन में विटामिन-बी-6, सेलेनियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कि कामेच्छा बढ़ाता है। विटामिन-बी-6 जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हार्मोन्स को नियंत्रित करता है, वहीं एंटी-ऑक्सीडेंट्स शुक्राणुओं की रक्षा कर यौन क्षमता बढ़ाते हैं।

काजू में जि़ंक की अधिकता होती है, जो कि शरीर को तरोताजा करने और यौन क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर है। काजू से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, इसलिए रोजाना एक मु_ी काजू का सेवन फॢटलिटी के लिए फायदेमंद है।

पालक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है तो वहीं यह पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने का भी काम करता है। यह महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी अच्छा है। यह फोलिक एसिड का बहुत बड़ा स्रोत है। इसमें आयरन और विटामिन-सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो वीर्य बढ़ाने में मददगार हैं

थोड़ी मिर्च के सेवन से शरीर में एंडोॢफन नामक हार्मोन बनते हैं, जो स्ट्रेस दूर करके फर्टिलिटी बढ़ाते हैं। मिर्च में विटामिन-ए, बी, सी और इ भी अच्छी मात्रा में होते हैं।

गर्मियों में तरबूज़ खाने का जवाब नहीं। यह सिर्फ गर्मी से राहत ही नहीं देता, बल्कि पुरुषों में फर्टिलिटी भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद लाइकोपिन फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।

इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पुरुषों में ऑर्गन्स में रक्त संचार बढ़ाने में मददगार है। रोज़ एक मु_ी अखरोट खाने से स्पर्म काउंट भी बढ़ता है और साथ ही इसकी क्वालिटी भी अच्छी रहती है।

डार्क चॉकलेट खाने में जितने टेस्टी होते हैं, वहीं ये मूड को बढ़िया करते हैं। इसमें मौजूद एल- अरजिनाइन नामक एमिनो एसिड स्पर्म क्वालिटी बढ़ाता है।

यूं तो विटामिन सी सभी के लिए ज़रूरी है लेकिन पुरुषों में फर्टिलिटी के लिए भी ज़रूरी विटामिन-सी युक्त फल जैसे- अमरूद, संतरा, किवी का सेवन भी पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।

यह औषधि शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में कारगर है। विटामिन-सी की अधिकता के कारण शतावरी शुक्राणुओं की गतिशीलता में मदद करता है। इसे आहार में शामिल करने से अनगिनत लाभों के अलावा फर्टिलिटी भी अच्छी रहती है।

विटामिन-डी के सेवन से सेक्स हार्मोंस बूस्ट होते हैं, साथ ही पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है। विटामिन-डी के लिए सुबह सूर्य की रोशनी अच्छी होगी इस सबके अतिरिक्त खानपान में अंडा, डेयरी प्रोडक्ट, चिकन, मछलियां, विटामिन-डी के प्रमुख स्रोत हैं।

एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार से अपनी प्रजनन क्षमता को ही बढ़ा सकते हैं बल्कि एंटीऑक्सीडेंट से बीमारियां भी दूर रहती हैं। यह सेब, अंगूर, नाशपाती, ब्रोकली, गोभी, अजवाइन, प्याज, हरी चाय, बेरीज़ और चेरीज़ में पाई
जाती है।

महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में सक्षम अंडे में विटामिन बी-6, ए, के, डी, इ फॉलेट, फॉस्फोरस कैल्शियम की प्रचूरता
होती है। ये अच्छा प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को सुरक्षा देता है। बालों और नाखूनों को मजबूत रखता हैं। विटामिन डी इस्ट्रोजन को
बनाने वाले गेन्स को नियंत्रित
करता है। इस्ट्रोजन खासतौर पर महिलाओं के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Tomato
Tomato

इनफर्टिलिटी से परेशान लोगों में लाइकोपीन का स्तर बहुत कम होता है। टमाटर में यह एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लाइकोपीन की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ लेना शुक्राणुओं के लिए अच्छा है, इसलिए अपने आहार में टमाटर ज़रूर लें।

Apple
Apple

सेब एक ऐसा फल है, जिसके नियमित इस्तेमाल से सभी पोषक तत्व मिलते हैं। रोज सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं तो वहीं रोजाना सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।

इनफर्टिलिटी आज के दौर की एक ऐसी आम समस्या है, जिससे काफी दंपति परेशान हैं। इसकी वजह से संतान सुख नहीं मिल पाता और कई दंपति अवसाद में भी चले जाते हैं। ऐसे में प्रस्तुत है कुछ ऐसे आहारों की जानकारी, जो उनकी फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement