For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

खजूर खाने से मिलती है इंस्टेंट एनर्जी, रोजाना इन 5 तरीकों से करें सेवन: Dates Benefits

08:00 AM Apr 09, 2024 IST | Nikki Mishra
खजूर खाने से मिलती है इंस्टेंट एनर्जी  रोजाना इन 5 तरीकों से करें सेवन  dates benefits
Dates Diet Benefits
Advertisement

Dates Benefits : खजूर काफी हेल्दी ड्राईफ्रूट्स में से एक माना जाता है। यह फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इसमें कई तरह के विटामिन और खनिज भी होते हैं। खजूर डायबिटीज के प्रबंधन और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और कुछ महिलाओं का मानना है कि खजूर प्रजनन क्षमता को बेहतर कर सकता है। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। आइए जानते हैं खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read : सयानी गुप्ता के खूबसूरत साड़ी लुक्स से लें, नवरात्रि आउटफिट इंस्पिरेशन: Sayani Gupta Saree Looks

खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। डायबिटीज और मोटापा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए खजूर का सेवन हेल्दी हो सकता है। इसमें अतिरिक्त कैलोरी का उपभोग करना फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च से पता चलता है कि खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नहीं बढ़ाता है।

Advertisement

खजूर का सेवन करने से आपके शरीर को कार्बोहाइड्रेट भरपूर रूप से प्राप्त हो सकता है। टाइप 2 डायबिटीज में आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल में कमी और एचडीएल (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि हो सकती है। इसके सेवन से टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसके अलावा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण, खजूर रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित नहीं करता है।

खजूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसके सेवन से कब्ज की दिक्कतों को कम किया जा सकता है। यह अपच, गैस, पेट में दर्द जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आप कब्ज से लंबे समय से जूझ रहे हैं, तो खजूर का सेवन करें। इससे काफी हद तक लाभ हो सकता है।

Advertisement

खजूर खाने से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर किया जा सकता है। इसमें मस्तिष्क में इंटरल्यूकिन 6 जैसे सूजन के मार्करों को कम करने का गुण होता है। इसमें उच्च स्तर अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के उच्च जोखिम से जुड़ा है। अगर आप ब्रेन स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं।

खजूर का सेवन करने से मीठा खाने की क्रेविंग्स को दूर किया जा सकता है। इसमें नैचुरल मिठास होता है, जो बार-बार मीठा खाने की इच्छा को कम कर सकता है। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

Advertisement

खजूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को काफी बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement