For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

भुने हुए चने के साथ शहद मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे: Roasted Gram with Honey

08:00 AM Apr 15, 2024 IST | Gayatri Verma
भुने हुए चने के साथ शहद मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे  roasted gram with honey
Roasted Gram with Honey
Advertisement

Roasted Gram with Honey: आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और खाने पीने का निश्चित समय न होने की वजह से शरीर को कई तरह के पोषण नहीं मिल पाते है। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी और कई तरह के बीमारियां लगने लगती है। इसीलिए कहा जाता है कि रोजाना हर इंसान को एक से दो मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन जरुर करना चाहिए। वहीं अगर आप रोजाना भुने हुए चने के साथ शहद का सेवन करते है तो आपके शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मिलते है। इससे शरीर में होने वाली कमजोरी दूर होती है और ये शरीर की इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। चलिए आपको बताते है भुने हुए चने के साथ शहद का सेवन करने से शरीर को क्या क्या फायदे मिलते है।

Also read: इन 8 फूड्स की मदद से करें फैट बर्न

Roasted Gram with Honey
roasted gram helps in weight loss

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है और वजन को कम करना चाहते है तो आप रोजाना भुने हुए चने के साथ शहद का सेवन कर सकते है। भुने हुए चने और शहद में फाइबर की अधिक मात्रा होती है जिसे खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है।

Advertisement

भुने और चने और शहद में मैग्निसियम और फोस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। अगर आपके जोड़ों और हड्डियों में दर्द है तो भी आप रोजाना भुने हुए चने और शहद का सेवन कर सकते है।

digestion
roasted grams good for digestion

भुना हुआ चना फाइबर से युक्त होता है इसीलिए इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट की ज्यादातर समस्या खाना न पचने की वजह से ही होती है। भुना हुआ चना आपके पाचन को अच्छा बनाये रखता है जिससे आप कई तरह की पेट की बिमारियों से बचते हैं।

Advertisement

heart health
Improve heart health

रोजाना भुने हुए चने खाने से हार्ट हेल्थ अच्छा रहता है। शरीर में मैग्नीशियम, कॉपर, फोस्फोरस की कमी को भुना हुआ चना और शहद पूरा करता है। अगर आप किसी तरह की हार्ट की प्रॉब्लम से जूझ रहे है तो आप भी रोजाना भुने हुए चने के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है।

भुने हुए चने और शहद को साथ में खाने से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इन दोनों में ऐसे पोषक तत्व पायें जाते है जो शरीर की इम्युनिटी को इम्प्रूव करते है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

Advertisement

रोजाना भुने हुए चने खाने से शरीर का ब्लड शुगर सही बना रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको रोजाना अपनी डाइट में भुने हुए चने को शामिल करना चाहिए लेकिन आप भुने हुए चने के साथ शहद को इग्नोर भी कर सकते है। इसके स्थान पर आप गुड़ का सेवन कर सकते है।

Advertisement
Tags :
Advertisement