For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गो ग्रीन - ये हैं इको फ्रेंडली गणपति : Eco Friendly Ganpati

गणेश चतुर्थी का पर्व हर वर्ष पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, केमिकल्स युक्त मूर्ति विसर्जन के बाद प्रकृति पर बहुत बुरा असर पड़ता है। चलिए इस वर्ष इको फ्रेंडली गणपति बनाने की विधि जानते हैं।
10:27 PM Aug 18, 2023 IST | Renuka Goswami
गो ग्रीन   ये हैं इको फ्रेंडली गणपति   eco friendly ganpati
Eco Friendly Ganpati
Advertisement

Eco Friendly Ganpati : गणेश चतुर्थी का त्योहार आने ही वाला है, इसी के साथ पूरा देश बप्पा के रंग में रंग जाने को पूरी तरह तैयार है। वहीं दूसरी ओर लोग घरों में भी बप्पा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं, मंदिरो की सजावट में लगे हुए हैं तो कही बप्पा की मूर्ति ढूंढ रहे हैं, कई लोग तो घर में ही अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति को बनाकर तैयार करते हैं। अगर आप भी इस साल गणेश जी को घर लाने की सोच रहे हैं तो क्यों ना इको फ्रेंडली गणपति लाने या बनाने पर विचार किया जाए, जिससे अपना तो भला हो ही साथ ही हमारे पर्यावरण के लिए भी अच्छा रहे। क्योंकि केमिकल से बनने वाली मूर्तियों को हम नदी में विसर्जित कर ना जाने कितना प्रदूषण फैला देते हैं, तो क्यों ना इस बार घर पर ही अपने प्यारे बप्पा की मूर्ति को तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu

चावल से बनाएं गणपति

घर पर रखे साफ चावलों से भी आप गणपति बना सकते हैं। पहले चावल को एक चौकी पर बिछा दें जिसपर आप गणपति जी को विराजमान करना चाहते हैं। फिर चावल को ही गणपति जी का रूप देकर उनकी पूजा अर्चना करें। इनका विसर्जन करना भी बहुत आसान है, आप इस्तेमाल किए गए चावलों को पानी में विसर्जित कर उनकी खीर बना प्रसाद के रूप में सभी को वितरित कर सकते हैं।

Advertisement

फूलों से बने एकदंत

अगर आपका विचार सिर्फ एक या दो दिन के लिए गणेश जी को स्थापित करने का है तो आप फूलों से बने एकदंत का भी घर में पूजन कर सकते हैं। इनका विसर्जन भी आप अपने बगीचे में कर सकते हैं या फिर घर में रखे गमलों में भी इनको विसर्जित कर सकते हैं। विसर्जित किए हुए फूल नए पौधे बन जायेंगे और उनकी सूखी पत्तियां खाद में परिवर्तित हो जाएंगी।

चॉकलेट से तैयार करें गणपति जी को

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी के चॉकलेट का इस्तेमाल करके भी हम इको फ्रेंडली गणपति बप्पा को बना सकतें हैं। चॉकलेट गणपति आजकल काफी लोकप्रिय हैं, ये छोटे बच्चों को काफी पसंद आते हैं। इनको बनाना बेहद आसान है आप इन्हें खुद से घर पर भी बना सकते हैं। और इसकी सबसे विशेष बात यह है, कि विसर्जन के लिए आप इनको दूध में विसर्जित कर बप्पा के सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में बाट सकते हैं।

Advertisement

यह भी देखे-ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 8 कोरियन ब्यूटी टिप्स: Korean Beauty Tips

फल और सब्जियों का करें उपयोग

आप फल और सब्जियों का इस्तेमाल करके भी गणेश जी की मूर्ति को बना सकते हैं। इसके लिए आपको टिकाऊ फलों का चुनाव करना होगा जो कि चौकी पर अच्छे से टिक पाएं। आप तरबूज, शिमला मिर्च, लोकी आदि चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। परन्तु यह तरीका तभी अपनाएं जब आप मात्र कुछ ही दिनों के लिए गणेश जी को रख रहे हैं।

Advertisement

शदु माटी गणेश जी

पर्यावरण अनुकूल गणपति उत्सव मनाने के लिए आप इस साल शदु माटी से बने गणेश जी को ही घर लेकर आएं। यह आपको किसी भी स्टोर से प्राप्त हो सकते हैं या फिर आप इनको खुद भी बना सकते हैं। यह गणपति माटी से बने होने के कारण पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं करेंगे और घर पर हाथों से बनाई और सजाई हुए बप्पा की मूर्ति काफी खूबसूरत लगती है। बप्पा की मूर्ति को अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप मूर्ति को कपड़े और गहने भी पहना सकते हैं।

कागज की लुगदी से बनाए विनायक

यदी आप पर्यावरण की रखवाल के साथ-साथ हल्की प्रतिमा चाहते हैं तो आप कागज, कपड़ा, गोंद आदि का इस्तेमाल करके भी गणपति जी को तैयार कर सकते हैं। कागज के गणपति देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं।

सीड बॉल बप्पा

जाहिर है सीड बॉल से बप्पा की मूर्ति बनाना सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन जब आप इसकी तकनीक जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। मिट्टी में पौधों के बीज डालकर बप्पा की मूर्ति बनाना प्रकृति की ओर आने का एक शानदार और सरल रास्ता है। गणेश उत्सव के बाद जब आप इस मूर्ति को माटी में दबाकर विसर्जित कर देंगे तो कुछ ही दिनों बाद इसमें से एक नया पौधा निकलेगा जो बप्पा के आशीर्वाद के रूप में हमेशा आपके साथ रह सकेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement