For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Exotic Ice Cream: हीट को बीट करें एग्जॉटिक फ्लेवर्ड आइसक्रीम खाकर

10:00 AM Jun 26, 2022 IST | Urvashi Verma
exotic ice cream  हीट को बीट करें एग्जॉटिक फ्लेवर्ड आइसक्रीम खाकर
Advertisement

Exotic Ice Cream: गर्मी से बोर हो गए हैं तो खुद को रिफ्रेश करने के लिए खाएं ठंडी ठंडी एग्जॉटिक आइसक्रीम। गर्मी के मौसम में हर कोई कुछ ठंडी,चिल्ड चीजे खाना पसंद करता है। ऐसे में आप आइसक्रीम के इन एग्जॉटिक फ्लेवर्स को जरूर ही ट्राई करें। भला तप्ती गर्मी में चिल्ड और यमी आइस्क्रीम के स्वाद कौन ही दूर रहना चाहेगा।

यमी यमी ठण्डी ठण्ड आइसक्रीम

मार्केट में आइसक्रीम प्रेमियों के लिए कई ऐसे एग्जॉटिक आइसक्रीम की रेंज उपलब्ध हैं जिन्हें खा कर आप एक दम तरोताजा हो जाएंगे। बच्चों के लिए भी ये आइसक्रीम रेंज बेहद खास है क्योंकि आइस्कीम के साथ साथ बच्चों को सीजनल फ्रूट का टेस्ट भी मिल सकेगा।

Ferraro rochers sundea
*Cotton candy ice cream
*Berry splash ice cream
*Bubble gum ice cream
*Fruit blossom
*Fruit lop sundea
*Fruit passion roll
*Brownie hot fudge sundea
*Bubble waffle
*Honeymoon special

Advertisement

Exotic Ice Cream
Cold Ice Cream

जयपुर शहर के जय महल आइस्क्रीम कैफे के ऑनर जयेन्द्र सिंह बताते हैं कि गर्मी के दिनों में बच्चों को सबसे ज्यादा आइस्क्रीम पसंद आती है। ऐसे में बच्चों की मम्मियां ऐसी आइसक्रीम की डिमांड करती हैं जिनमें कुछ न्यूट्रिशंस भी शामिल हों। ऐसे में हम छोटे बच्चों और टीन एज्ड बच्चों को ध्यान में रखते हुए आइस्क्रीम में कुछ ट्विस्ट के साथ न्यूट्रिशंस को एड करते हुए फ्लेवर्ड आइस्कीम तैयार करते हैं।
इन फ्लेवर्ड आइस्क्रीम की खासियत होती है कि इनमें अच्छी मात्रा में फ्रूट पल्प शामिल रहते हैं। जो बिल्कुल नेचुरल होते हैं। कुछ आइस्क्रीम में आइस्क्रीम फ्लेवर्स के साथ सीजनल फ्रूट्स और नट्स को शामिल किया जाता है जिससे बच्चों को वो पसंद आए।

आइये जानते है वो कौन कौन सी आइसक्रीम है जो अपने ट्विस्ट और फ्यूजन कांन्सेप्ट के कारण बेहद खास है।

Advertisement

बच्चों के लिए खास तरह की आइस्क्रीम:

फ्रूट ब्लॉसम:

Exotic Ice Cream
Fruit Blossom Ice Cream

अगर आपके बच्चों को फ्रूट पसंद करता है तो आपके बच्चे के लिए फ्रूट ब्लॉसम बेहद खास हो सकता है।इसमें दस से बारह अलग तरह के आइसक्रीम के साथ पांच से सात तरह के सीजनल फ्रूट्स को लिया जाता है। इसमे पापरस कैप्सूल शेल कक यूज किया जाता है जिसे खास तौर पर ताइवान से मंगाया जाता है। फ्रूट ब्लॉसम आइसक्रीम में बच्चों को फ्रूट्स के जरिए कई विटामिन और मिनरल्स भी मिलते है।

कैंडी फ्लॉस

Exotic Ice Cream
Candy Floss

बच्चों को हमेशा से गुड़िया के बाल पसंद आते हैं। जिन्हें हम कैंडी फ्लॉस के नाम से जानते हैं। ऐसे में कैंडी फ्लॉस आइसक्रीम भी बच्चों के दिल को लुभाने वाली आइसक्रीम है।

Advertisement

फ्रूट लॉप संडे:

Exotic Ice Cream
Fruit Lop Sunday Ice Cream

जिन बच्चों की माँ इस लिए परेशान रहती है कि उनके बच्चे सिंपल तरीके से फ्रूट खाना पसंद नहीं करते उनके लिए गर्मी के मौसम में फ्रूट लव संडे आइसक्रीम बेहतरीन ऑप्शन है।इसमें तीन तरह के फ्लेवर्ड आइस्क्रीम के साथ पाइन एप्पल,ग्रेप्स,रेड चेरी और पापरस को मिला कर यमी आइसक्रीम तैयार की जाती है।

जामुन सारबे:

बच्चों के लिए ये एक खास तरह की आइस्क्रीम है। जिसमें फ्रूट औए वॉटर कॉन्टेंट शामिल रहता है। इसे खाने वालों को ऐसा लगता है जैसे वो जामुन फ्रूट ही खा रहे|

आइस क्रीम रोल

Exotic Ice Cream
Ice Cream Roll

बच्चों के लिए स्पेशल फ्रूट पल्प से बनी आइस्क्रीम। जो देखने में कलरफुल और टेस्ट में यमी होते हैं। फ्रेश फ्रूट को ब्लेंड करके उनके रोल तैयार किये जाते हैं। उसके स्लाइस काट कर उसकी प्लेटिंग जी जाती है।

गर्मी में वर्किंग वीमेन से लेकर गृहलक्ष्मियों सभी को खुद को तरोताजा रखने की जरूरत पड़ती है।ऐसे में आप भी खुद के लिए खास तरह की आइस्क्रीम के साथ रिफ्रेश रख सकती हैं। हनीमून स्पेशल,पान आइस्क्रीम जैसी वराइटी का स्वाद ले सकती हैं।

हनीमून स्पेशल आइसक्रीम:

Exotic Ice Cream
Honeymoon Ice Cream

महिलाओं के लिए खास तरह का आइस्कीम। जिसका प्रजेंशन ही इतना खास की उसे टेस्ट किया बिना रहना मुश्किल हो। हनी और कैरेमल से बनी इस आइसक्रीम में हनीमून स्पेशल चॉकलेट से बने मिनिएचर कपल को लगाया जाता है।

पान आइसक्रीम

Exotic Ice Cream
Paan Ice Cream

गर्मी के मौसम खाना खाने के बाद कुछ न कुछ माउथ फ्रेशनर या कुछ मीठे की तलाश सभी को रहती है। ऐसे में लोगों के लिए पान आइस्क्रीम बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें खजूर की सुपारी,सौंफ,पान का पत्ता,काजू,किशमिश और गुलकंद के कॉम्बिनेशन से इन्हें खास बनाया जाता हैं|

Guwava chat ice cream

ग्वाभा चाट आइसक्रीम ठंडी ठंडी ग्वाभा आइसक्रीम में ग्वाभा पल्प का यूज किया जाता है। इन्हें कोन में डाल कर ऊपर से चाट मसाला डाल कर ट्विस्ट दिया जाता है । बच्चों और बड़ो दोनों को ही ये पसंद आ सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement