For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुजरात में स्थित कच्छ को तीन दिन में करें एक्सप्लोर: Kutch 3 Day Itinerary

10:30 AM Apr 04, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
गुजरात में स्थित कच्छ को तीन दिन में करें एक्सप्लोर  kutch 3 day itinerary
Advertisement

Kutch 3 Day Itinerary: गुजरात में स्थित कच्छ देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर घूमने टहलने की जगहों के अलावा दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है जिसे हम सब 'रन ऑफ कच्छ' के नाम से जानते हैं। यही वजह है कि घूमने टहलने का शौक रखने वाले लोग इस जगह पर आते ही आते हैं। इस जगह पर आकर यहाँ के पर्यटन स्थलों पर जाते हैं। कच्छ में आकर यहाँ की संस्कृति, कला और परंपरा को देखने और समझने का प्रयास करते हैं। यदि आप भी इस जगह पर जाने का विचार बना रहे हैं तो हमारे साथ बने रहे। इस लेख में हम यह बताने वाले हैं कि गुजरात में स्थित कच्छ को आप तीन दिन में कैसे एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Also read : 20+ गुजरात में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Kutch 3 Day Itinerary
Run of Kutch

रन ऑफ कच्छ दुनिया की सबसे जगहों में आता है। यह एक अनुमान के मुताबिक़ लगभग 20 हजार से भी अधिक किलोमीटर में फैला हुआ है। यह एक ऐसा स्थान है जिसे भारत और जिसका महत्व भारत और पाकिस्तान दोनों में ही बराबर है क्योंकि इसका कुछ हिस्सा भारत के साथ साथ पाकिस्तान में पड़ता है। रन ऑफ कच्छ मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्से को ग्रेट रन ऑफ कच्छ और दूसरे को लिटिल रन ऑफ कच्छ के नाम से जाना जाता है। रन ऑफ कच्छ के संदर्भ में ऐसा माना जाता है कि यह कभी समुद्र का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन भौगोलिक बदलाव के चलते यह नमक का रेगिस्तान बन गया। कच्छ में कई तरह की जैविक विविधता भी देखने को मिलती है। इस जगह को एतिहासिक दृष्टि से भी काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जगह पर लोथल और हड़प्पा संस्कृति से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें मिली हैं।

Advertisement

Kutch Places
places to visit in kutch

कच्छ में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। इस जगह पर एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इन जगहों पर हर दिन हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं और अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लेते हैं। इतने बड़े विस्तार वाले पर्यटन स्थल को महज़ तीन दिन में एक्सप्लोर कर पाना मुश्किल है पर उन सभी ख़ास जगहों पर तो जाया ही जा सकता है जिनकी वजह से कच्छ जाना जाता है।

पहले दिन रण ऑफ़ कच्छ और धोलवीरा को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दूसरे दिन विजय विलास पैलेस और कच्छ के आसपास मौजूद बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और तीसरे दिन कच्छ में होने वाले त्योहारों और भुज की शानदार जगहों को एक्सप्लोर करते हुए घर के लिए वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

Kutch First Day
first day in kutch

धोलावीरा- कच्छ में पहुंचने के बाद आप अपना पहला दिन धोलावीरा को घूमते हुये बिता सकते हैं। धोलावीरा कच्छ का एक ऐतिहासिक जगह होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह वह जगह है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां से इंडस घाटी सभ्यता और हड़प्पा संस्कृति से जुड़ी कई चीजें मिल चुकी हैं। इस जगह पर आकर आप ना सिर्फ़ इस जगह को देख सकते हैं बल्कि यहाँ के इतिहास को भी समझ सकते हैं।

Second Day
Second Day in Kutch

विजय विलास पैलेस - विजय विलास पैलेस कच्छ का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस पैलेस का निर्माण 1929 में राव विजयराजजी ने किया था। यह पैलेस कच्छ के रण में स्थित है और अपनी ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह पैलेस वास्तुकला की दृष्टि से भी अपना एक ख़ास महत्व रखता है। यह पैलेस बंगाल की संलयन स्थापत्य शैली में बना है और सुंदर मूर्तियों का एक ख़ूबसूरत प्रतीक है।

Advertisement

Kutch Third Day
Kutch Third Day

रन ऑफ कच्छ उत्सव - रन ऑफ कच्छ में होने वाले उत्सव में भी बहुत ख़ास होते हैं। इनसे कला और साहित्य की झलक मिलती है। इनसे यहाँ की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। इस जगह पर होने वाले पर्व और त्योहारों में आप शामिल होकर नई नई चीज़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर महीने की 1 तारीख़ से शुरू होकर रण उत्सव 20 फरवरी तक चलता है। रण उत्सव में आप ऊंटों की सवारी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

How to Reach Kutch
How to Reach Kutch

आप यदि रन ऑफ कच्छ घूमना चाहते हैं तो नज़दीकी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा दोनों ही भुज है। इस जगह से कच्छ के लिए बस और टैक्सी बहुत ही आसानी से मिल जाती है। यह सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप देश के किसी भी कोने से रन ऑफ कच्छ बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

Kutch Stay Places
Where to stay in Run of Kutch

रन ऑफ कच्छ के आसपास ठहरने के लिए होटल आदि की कोई कमी नहीं है। इस जगह पर ठहरने के लिए आपको बहुत ही आसानी से होटल और टेंट हाउस मिल जाते हैं, जहां पर आप बहुत कम पैसे में ठहर सकते हैं। कुछ लोग तो भुज में भी ठहरना पसंद करते हैं। इसके लिए आप रण कांधी रेसॉर्ट, रन रेसॉर्ट, धोलावीरा रेसॉर्ट और होटल ऑफ़ कच्छ में बहुत कम पैसे में ठहर सकते हैं।

Budget
Budget for Kutch

रन ऑफ कच्छ बहुत कम बजट में घुमा जा सकता है। यदि आप दिल्ली से रन ऑफ कच्छ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 6-7 हजार में भी घूम सकते हैं। दिल्ली से भुज ट्रेन बहुत ही आसानी से अपने बजट में पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर ठहरने के लिए होटल और टेंट की सुविधा बहुत ही आसानी से मिल जाती है। इसका खर्च लगभग दो हज़ार के आसपास आता है। खाने-पीने में 500-700 रुपये खर्च होते हैं। बाकी 1000-2000 रुपये आप इस जगह पर होने वाली पर्यटन एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए कर सकते हैं।

Best time to visit Kutch
Best time to visit Kutch

रन ऑफ कच्छ वैसे तो हर मौसम में आया जा सकता है। लेकिन ज़्यादातर लोग इस जगह पर सर्दियों के मौसम में आते हैं। ख़ासकर, जनवरी और फ़रवरी के महीने में। इस दौरान आसपास का पूरा क्षेत्र बहुत ही मनोरम होता है और आसपास का दृश्य बहुत ही ख़ूबसूरत और मनभावन दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं। इस दौरान मौसम भी काफ़ी रोमांच पैदा करने वाला होता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement