For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मुन्नार की प्राकृतिक सुंदरता को तीन दिन में करें एक्सप्लोर: 3 Day Itinerary Munnar 

10:30 AM Apr 11, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
मुन्नार की प्राकृतिक सुंदरता को तीन दिन में करें एक्सप्लोर  3 day itinerary munnar 
Advertisement

3 Day Itinerary Munnar : मुन्नार केरल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह दक्षिण भारत की एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता भरपूर है। यह वजह है कि मुन्नार को दक्षिण का कश्मीर कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी हैं। यही वजह है कि इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए आते हैं और मुन्नार की ख़ूबसूरत याद लेकर जाते हैं। इस जगह की ख़ूबसूरती में पेड़ पौधों का जितना योगदान है, उतना ही नदियों का भी है। मुन्नार मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली यानि की तीन नदियों का संगम तट पर स्थित है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि आप 3 दिन मुन्नार कैसे घूम सकते हैं। मुन्नार में आप कहां ठहर सकते हैं और किन-किन जगहों पर जा सकते हैं।

Also read : Travel : केरल के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

Day 1: Explore these places of Munnar

नीलकुरिंजी- मुन्नार में मौजूद नीलकुरिंजी एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह प्राकृतिक रूप से एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। इस जगह पर घूमने आने वाले सैलानियों का सबसे बड़ा आकर्षण एक नीले रंग का फूल है जिसके लिए यह पूरे दक्षिण-भारत में प्रसिद्ध है। इस जगह पर आने वाले सैलानियों की इच्छा इस फूल को देखने की रहती है। इस जगह को कुछ लोग केरल की फूलों की घाटी भी कहते हैं। यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक बहुत ही प्यारा पर्यटन स्थल है।

Advertisement

अनामुडी पीक- अनामुडी पीक की लोकप्रियता मुन्नार के साथ-साथ केरल की सबसे उंची चोटी के रूप में है। इस जगह पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। बावजूद इसके इस मनमोहक चोटी का आकर्षण सैलानियों को अपनी तरफ़ खींच ले जाता है। मुन्नार आने वाले ज़्यादातर सैलानी इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं। अनामुडी पीक से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। इस जगह पर आने वाले सैलानी इस नज़ारे को कभी नहीं मिस करते हैं।

लक्कम वाटरफॉल- लक्कम वाटरफॉल मुन्नार में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत पानी का झरना है। जिन लोगों को प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता पसंद है वह लोग इस जगह पर आते ही आते हैं। वह इस जगह की ख़ूबसूरती और पेड़ पौधों को देखकर ख़ुश होते हैं। इस जगह पर फ़ोटो बहुत अच्छी आती है जिसकी वजह से इस जगह को लोग सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जानते हैं। आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।

Advertisement

Day 2: Explore these places in Munnar

इको पॉइंट - इको पॉइंट मुन्नार की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस जगह पर आपको शांत और सुखद मौसम के साथ साथ प्राकृतिक वातावरण देखने को मिलेगा। यदि आपका मन किसी ऐसी जगह पर बिताने का हो जो बिल्कुल शांत और सकून देने वाली हो तो इको पॉइंट एक बहुत अच्छा विकल्प है। एको पॉइंट अपनी सर्द हवाओं और चाय, कॉफ़ी तथा मसालों के बागान के लिए जाना जाता है।

एराविकुलम नेशनल पार्क- एराविकुलम नेशनल पार्क मुन्नार की सबसे ख़ास जगहों में से एक है। मुन्नार आने वाले सैलानी शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एराविकुलम नेशनल पार्क भी जाना पसंद करते हैं। इस  नेशनल पार्क में आकर आप तरह तरह के दुर्लभ प्रजातियों को देखने के साथ-साथ यहां के हरे-भरे वातावरण का भी भरपूर मज़ा ले सकते हैं। यह जगह शांत और प्राकृतिक रूप से काफ़ी सुंदर है।

Advertisement

रोज गार्डन- रोज गार्डन मुन्नार में घूमने के लिए सबसे ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के गुलाब के फूल देख सकते हैं। इस जगह पर आपको सैकड़ों तरह के ख़ूबसूरत फूल देखने को मिलेंगे। जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। इसलिए आपको अपनी मुन्नार यात्रा के दौरान इस जगह पर आना ही आना चाहिए और इस जगह की ख़ूबसूरती को एक्सप्लोर करना चाहिए।

Day 3: Explore these places in Munnar

ट्रेडिशनल विलेज: ट्रेडिशनल विलेज मुन्नार की एक सुंदर और लोकप्रिय जगह है। यह जगह अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए जानी जाती है। ट्रेडिशनल विलेज नामक इस जगह पर जाकर आप एक नई जगह एक्सप्लोर करने के साथ साथ आप दक्षिण भारतीय संस्कृति से भी रूबरू हो सकते हैं। यह जगह दक्षिण भारत के खानपान, रहन-सहन और जीवन को समझने में काफ़ी मददगार साबित हो सकती है।

चाय के बागान- मुन्नार में आप घूमने और पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करने के साथ साथ चाय के बाग़ान भी देख सकते हैं। मुन्नार में आकर चाय के बाग़ान देखना आपके लिए एक अलहदा अनुभव साबित हो सकता है। इस जगह पर आप कई तरह की बातों की जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं जो कि आपके कम आ सकती है। मुन्नार यात्रा के दौरान आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।

Places to Stay in Munnar

मुन्नार में ठहरने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। इस जगह पर आपको होटल, रिज़ॉर्ट, होमस्टे आदि का विकल्प मिल जाता है। आप अपनी सुविधा और सहूलियत के हिसाब से रहने की जगहों का चुनाव कर सकते हैं। आप चाहे तो ट्री हाउस और कैम्प में भी रहने के विकल्प चुन सकते हैं। मुन्नार अपने यहाँ बने ट्री हाउस के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है। इस जगह पर आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन ट्री हाउस मिल जाएंगे। इस जगह पर एक रात रुकने का किराया लगभग 2 से 3 हज़ार रुपए आता है।

How to reach Munnar?

हवाई यात्रा से- मुन्नार के सबसे निकट हवाई अड्डा कोचीन है जोकि मुन्नार से महज 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोचीन से मुन्नार के लिए टैक्सी और कैब की सुविधा मौजूद है। इस जगह से मुन्नार बस से भी आप जा सकते हैं।

ट्रेन से- अलुवा मुन्नार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन है। अलुवा से मुन्नार लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इस जगह से आप मुन्नार बस, टैक्सी या कैब लेकर जा सकते हैं।

सड़क मार्ग- मुन्नार सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस जगह पर सभी बड़े शहरों से बस की सुविधा मौजूद है। आप बस के जरिये सभी बड़े शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement