For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बेहद आसान स्टेप से किया गया आई मेकअप देगा आपको पार्टी में एक अलग लुक: Eye Makeup For Party

05:00 PM Jan 28, 2024 IST | Anjali Mrinal
बेहद आसान स्टेप से किया गया आई मेकअप देगा आपको पार्टी में एक अलग लुक  eye makeup for party
Eye Makeup For Party
Advertisement

Eye Makeup For Party: अक्सर ही हम पार्टी में एक अलग लुक लेने के लिए नए-नए मेकअप के तरीकों को इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में नए-नए ट्रेंड्स अक्सर आते रहते हैं, जो हमें कुछ ना कुछ मेकअप के लिए नई तकनीकी सीखा कर जाते हैं। किसी भी शादी या फंक्शन में हम अक्सर अलग दिखना चाहते हैं लेकिन अगर शादी की बात करें तो उसके लिए मेकअप कुछ ऐसा खास और हिसाब से किया जाता है जो लुक में अपने आप ही चार चांद लगा दे। आईए जानते हैं कुछ ऐसे ही खास आई मेकअप लुक के बारे में जो आपको सिंपल से टॉप बना देंगे।

Also read : केमिकल फ्री मेकअप रिमूवर का काम करती हैं ये 4 चीज़ें

स्मोकी आईमेकअप लुक

Eye Makeup For Party
smokey eye makeup

दिखने में बोल्ड नजर आने वाला स्मोकी आई मेकअप लुक आपको एक अलग ही क्रिएशन के साथ तैयार करता है। इसके अंतर्गत आप काले रंग का आईशैडो इस्तेमाल करके अपने लुक को बेहद खास बना सकते हैं। साथ ही अगर लिप्स की बात करें तो आप बिल्कुल न्यूड कलर ले सकते हैं। न्यूड कलर लेने से पहले जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन जरूर देख ले। नाइट मेकअप में हम अक्सर कंटूरिंग को थोड़ा शार्प रखे, तो लुक बहुत ही यूनिक और पूरा नजर आता है।

Advertisement

न्यूट्रल आई मेकअप

neutral eye makeup
neutral eye makeup

वह सभी महिलाएं जिन्हें सटल कलर का कॉन्बिनेशन मेकअप लुक पसंद है, वह ब्राउन मेकअप लुक को अपने लिए सिलेक्ट कर सकती है। यह एक ऐसा मेकअप होता है जिसे आप दिन में या रात में कभी भी कैरी कर सकती है। एक बहुत ही सिंपल लुक देने के लिए यह मेकअप आपको खास बनाता है। बेस आई पर आप न्यूड मेकअप लुक को चुन सकती है जो की चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी ला देता है।

विंग आईलाइनर मेकअप लुक

winged eyeliner makeup look
winged eyeliner makeup look

हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रेट्रो और बोल्ड स्टाइल का मेकअप बेहद पसंद होता है। तो इसके लिए हम क्या करें हम आपको बता दें, इसके लिए आप लिप्स पर लगाने के लिए रेड कलर की लिपस्टिक का चुनाव करें। जब आपके लिप्स बोल्ड नजर आते हैं तो आंखों पर आप विंग लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका मेकअप बेहद यूनिक और सुंदर नजर आता है। जरूरी है कि विंग आई लाइनर लगाते समय आप अपनी आइस की शेप का ध्यान रखें। इस तरह के मेकअप आपको पार्टी में एक अलग ही लुक देते हैं और आप पार्टी की रौनक बन जाते हैं।

Advertisement

कलर आईशैडो मेकअप लुक

color eyeshadow
color eyeshadow makeup look

आज के समय में कलर आईशैडो मेकअप लुक बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कलर का चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि ग्रीन आईशैडो, ब्लू आईशैडो या किसी भी तरह का आईशैडो का चुनाव कर सकते हैं। इसी के साथ लाइनर भी उसी कलर का इस्तेमाल करके अपनी आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप ब्लैक की जगह कलर आईशैडो का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके लुक में चार चांद लग जाते हैं।

तो इस तरह के ब्यूटीफुल आइस मेकअप का इस्तेमाल करके आप खुद को पार्टी की शान बना सकते हैं। अगर आपको इसी तरह के मेकअप लुक चाहिए होते हैं और पसंद आते हैं तो हम आपके लिए ऐसे नए-नए टिप्स लेकर आते रहेंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement