स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

Skin Care-फेस ऑयल या फेस सीरम कौन सा है बेहतर और क्या है फर्क

आपको फेस ऑयल या फेस सिरम में से क्या करना चाहिए प्रयोग? जाने दोनों में से कौन सी चीज आपकी स्किन के लिए है सूटेबल
05:00 PM Apr 17, 2023 IST | Monika Agarwal
Advertisement

Skin Care-स्किन को खूबसूरत और निखरी बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। इसके लिए स्किन में कभी फेस सीरम तो कभी फेस ऑयल का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों चीजों में से आपकी स्किन के लिए क्या सूटेबल है?

Advertisement

खिला हुआ चेहरा और दमकती हुई रंगत किसकी चाहत नहीं होती। जिनका इस्तेमाल करने से उनकी स्किन काफी हद तक ग्लोइंग हो जाती है। वहीं काफी महिलाएं कभी फेस सीरम तो कभी फेस ऑयल का भी इस्तेमाल करती हैं।

Advertisement

लेकिन उन्हें इन दोनों के बीच का अंतर नहीं पता होता। फेस सीरम और फेस ऑयल दोनों ही एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। इन दोनों में से किसका इस्तेमाल करना चाहिए और कौन सी चीज आपकी स्किन के लिए सूटेबल है, ये जान लेना जरूरी है।

Advertisement

सीरम ऐसे करता है काम

face-serum benefits for skin

सीरम एक तरह का मॉइश्चराइजर होता है। जो जेल और लिक्विड दोनों तरह से मार्केट में मिलता है। सीरम का काम स्किन को गहराई से पोषण देने का होता है। सीरम कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिससे स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को हल किया जा सकता है। चेहरे से फाइन लाइन्स, पिम्पल्स और डालनेस जैसी समस्याओं से लड़ने की खूबी सीरम में मौजूद होती है। सीरम का इस्तेमाल हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही करना बेहतर होता है।

Advertisement

फेस आयल ऐसे करता है काम

face oil is good for skin

आजकल बाजार में कई तरह के फेस ऑयल्स उपलब्ध हैं। फेस ऑयल्स स्किन को स्वस्थ्य रखने के साथ ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें भी स्किन से जुड़ी परेशानियों से लड़ने की ख़ूबी होती है। इसके असर की बात करें तो हर स्किन टाइप में इसका असर अलग अलग तरह से देखा जा सकता है।

जान लीजिये दोनों के बीच में अंतर

serum vs oil

सीरम और फेस ऑयल्स के बीच के अंतर की बात करें तो, बता दें कि, इन दोनों में सारे प्रोसेस एक तरह के होते हैं। मगर इनमें उपस्थित पोषण तत्व एक दूसरे से बिलकुल अलग अलग होते हैं। अगर आप चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करती हैं, तो उसका असर आपके चेहरे पर कम तक के लिए रहेगा।

वहीं चेहरे पर ज्यादा समय तक के लिए असरदार रहने में फेस ऑयल्स अव्वल हैं। इनके बीच दामों के अंतर के बारे में बात करें तो, सीरम के दाम काफी ज्यादा महंगे होते हैं। जिनका इस्तेमाल स्किन टाइप के हिसाब से किया जाता है। वहीं फेस ऑयल्स की बात करें, तो ये बजट फ्रेंडली होने के साथ साहत अमूमन हर स्किन टाइप के लिए सूटेबल होते हैं।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu

कुछ ये हैं दोनों के फायदे

सीरम और फेस ऑयल्स के अपने अपने फायदे होते हैं। ये फायदे क्या हैं, चलिए जान लेते हैं।

• स्किन पर पिम्पल्स की समस्या से राहत देने में फेस सीरम और फेस ऑयल्स दोनों ही फायदेमंद होते हैं।

• सीरम का इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है, जिससे कील मुंहासे जैसी समस्या नहीं होती।

• फेस ऑयल्स चेहरे को साफ़ रखने में मददगार होते हैं।

• फेस सीरम और फेस ऑयल्स दोनों में ही विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है।

• पिगमेंटेशन, काले धब्बे और अन इवेन स्किन टोन को कंट्रोल करने में फेस सीरम और फेस ऑयल्स दोनों ही मददगार होते हैं।

• सीरम और फेस ऑयल्स दोनों से ही स्किन में निखार आता है।

आप चाहे सीरम का इस्तेमाल करें, या फेस ऑयल्स का। इस्न्दोनों का ही काम स्किन से डेड सेल्स को बाहर निकालने का है। आपको सीरम इस्तेमाल करना है या फेस ऑयल्स, ये पूरी तरह से आपके बजट पर और आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। इसके अलावा अगर आपको सही सीरम या सही फेस ऑयल्स का चुनाव करना है तो, इसके लिया आप किसी एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

Tags :
beauty tipsface oilfece serumskin care
Advertisement
Next Article