For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

झड़ते बाल, महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी, जाने इसके पीछे क्या है ख़ास वजह: Reason of Hair Fall

02:00 PM Jun 06, 2024 IST | Taruna Bhatt
झड़ते बाल  महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी  जाने इसके पीछे क्या है ख़ास वजह  reason of hair fall
Reason of Hair Fall
Advertisement

Reason of Hair Fall: हर महिला के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वो कंघी को छूने से भी हिचकिचाने लगती है। इसके पीछे एक बहुत ही आम सी समस्या है बाल झड़ना। अब बाल झड़ने का कोई एक कारण बता पाना बहुत मुश्किल है। हर महिला के लिए इसका कारण अलग-अलग होता है। बाल हर महिला की ख़ूबसूरती निखारते हैं। अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे है और आप भी उन्ही महिलाओं  में से एक हैं जो कंघी छूने से कतराने लगी हैं, तो ये एक गंभीर परेशानी की तरफ भी इशारा करता है। तेज़ी से झड़ते बाल आपके गंजेपन की वजह बन जाएं इस से पहले ही आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर सही सलाह मिलने की वजह से झड़ते हुए बालों का कारण पता लगाया जा सकता है और साथ ही इसकी रोकथाम भी की जा सकती है।

आइये जानते हैं क्या है बाल झड़ने के पीछे की कुछ ख़ास वजह।

Advertisement

Reason of Hair Fall
What to do / what not to do

सर्दियों में गरम पानी की जगह बहुत हलके गुनगुने पानी से बाल धोएं।

प्रतिदिन योग करें।

Advertisement

आवलां का सेवन करें।

पौष्टिक आहार लें।

Advertisement

बालों में रंग ना करवाएं।

हर्बल शैम्पू उपयोग में लाएं।

मेनोपॉज़ में अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।

प्रेग्नेंसी में डॉक्टर का बताया आहार लें।

Hair Tie
Never tie your hairs tightly

समय समय पर बाल धोते रहें।

बालों को कस कर ना बांधें।

हर वक़्त बालों को खुला न छोड़ें।

गीले बालों में तेल ना लगाएं।

गीले बालों का जुड़ा ना बनाएं।

 गीले बालों में कंघी ना करें।

thyroid
thyroid

थायरॉयड कई प्रकार का होता है। ऑटो इम्यून, हाइपर और हाइपो। किसी भी प्रकार का थायरॉयड है तो आप बालों के झाड़ने से आसानी से पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी। इसे ऐसे समझा जा सकता है, हमारे शरीर में मौजूद थायरॉयड  ग्लैंड ठीक तरीके से काम कर रही है तो किसी भी तरह के थायरॉयड से पीड़ित नहीं होंगी। अगर ये ग्लैंड जरुरत से ज़्यादा एक्टिव तरीके से काम कर रही है या फिर काफी धीमे अपना काम कर रही है तो नतीजतन आपके बाल झड़ने की समस्या इसी पर निर्भर करती है। बाल झड़ने के साथ साथ धीरे-धीरे बाल पतले होने लगते हैं और धीरे-धीरे ये जड़ें कमजोर कर देते हैं। ठीक समय पर झड़ते हुए बालों का इलाज करवाए, ऐसा ना हो कहीं देर हो जाए।

stress
multitasking stress

किसी भी इंसान के जीवन में तनाव आना मतलब हर तरह की बीमारी का आसानी से शरीर पर अपनी जड़ जमा लेना। तनाव में शरीर शक्ति खोने लगता है। मन और मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाता। ज़्यादा तनाव लेने से बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। नींद कम ले रहीं हैं या समय पर नहीं सो रहीं हैं तब भी बालों का झड़ना बढ़ने लगता है। ख़राब जीवन शैली से तनाव और अनिंद्रा की समस्या बढ़ने लगती है। पाचन क्रिया प्रभावित होना भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण है। कहीं ना कहीं ये साड़ी परेशानियां गलत लाइफस्टाइल अपनाने की वजह से हैं। जीवनशैली में सुधार लाएं और स्ट्रेस से दूरी बढ़ाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement