For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

उत्तर प्रदेश के इकलौते बीच की सुंदरता देख आकर्षित हो जाएंगे, जानिए इसके बारे में: Famous Beach in Uttar Pradesh

11:00 AM Apr 22, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
उत्तर प्रदेश के इकलौते बीच की सुंदरता देख आकर्षित हो जाएंगे  जानिए इसके बारे में  famous beach in uttar pradesh
Famous Beach in Uttar Pradesh
Advertisement

Famous Beach in Uttar Pradesh: बीच पर घूमना लगभग हर किसी को पसंद है। अक्सर लोग समंदर के किनारे प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने जाते हैं। तेज़ हवाएं और समन्दर की लहरें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ, तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ बीच पर घूमने जाते हैं। समंदर या बीच का नाम लेते ही लोगों को मुंबई, गोवा, अंडमान और निकोबार जैसी जगहों के बीच याद आते हैं। लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एकमात्र बीच के बारे में बताने जा रहे हैं।

Also read : एक बार जरूर ट्राय कीजिए उत्तर प्रदेश की ये 5 फेमस रेसिपी

उत्तर प्रदेश में यह बीच कहां स्थित है?

हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बाहरी इलाके में स्थित 'चूका बीच' के बारे में, जो शारदा सागर डैम के किनारे, हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित है। चूका बीच, उत्तर प्रदेश के बरेली से एक घंटे की दुरी पर मौजूद है। यह जगह फेमस टूरिस्ट स्पॉट न होने की वजह से लोग इस बीच के बारे में ज्यादा नहीं जानते। हालांकि, अब चूका बीच पर भी पर्यटक छुट्टियां बिताने आने लगे हैं।

Advertisement

चूका बीच की खासियत

Famous beach in Uttar Pradesh
Famous beach in Uttar Pradesh

चूका बीच शहर से कोसों दूर है इसलिए यहां बहुत शांति रहती है। यह बीच प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप इस बीच पर घूमने जाएंगे तो यहां की खूबसूरती देख प्रकृति से प्रेम करने लगेंगे। यहां जंगलों के बीच आप ट्री हाउस में रहने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यहाँ के जंगलों में लोमड़ी, गीदड़, जंगली बिल्ली जैसे बहुत से जानवर आपको देखने को मिल सकते हैं।

कब और कैसे जा सकते हैं चूका बीच ?

आप हर मौसम में चूका बीच घूमने जा सकते हैं क्योंकि यहां का मौसम हमेशा ही अच्छा रहता है। गर्मियों में आप यहां पर पैडल वाली नाव में बैठ कर बोटिंग करने के मजे ले सकते हैं। यहां पर आप बहुत से एडवेंचर कर सकते हैं। खाने - पीने के लिए यहाँ पर आपको एक कैंटीन भी मिलेगा।

Advertisement

चूका बीच जाने के लिए आप दिल्ली , मुंबई , कोलकाता या किसी भी शहर से बरेली या पीलीभीत के लिए ट्रैन पकड़ सकते हैं। आप बरेली से गाड़ी से या लोकल बस से लगभग एक घंटे में पहुंच सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि आपको चुका इको टूरिज्म सेंटर की ट्रिप की प्री-बुकिंग करनी होगी।

पर्यटकों के लिए खास है चूका बीच

Famous Beach in Uttar Pradesh
Famous Beach in Uttar Pradesh

यह बीच प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है। यहां पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि यह बीच भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित है। इसलिए यहाँ पर केवल भारत के ही नहीं, बल्कि नेपाल के पर्यटक भी पहुंचे रहते हैं। और इस बीच को प्रवासी पक्षियों का घर भी कहा जाता है। तो अगर आप यूपी में रह कर खूबसूरत बीच घूमना चाहते हैं तो चूका बीच का ट्रिप प्लान करें और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement