For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मशहूर शेफ कुनाल कपूर के तलाक को मिली मंजूरी,पत्नी पर था ये आरोप: Chef Kunal Kapur Divorce

02:57 PM Apr 03, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
मशहूर शेफ कुनाल कपूर के तलाक को मिली मंजूरी पत्नी  पर था ये आरोप  chef kunal kapur divorce
Chef Kunal Kapur Divorce
Advertisement

Chef Kunal Kapur Divorce: वैसे तो कुणाल कपूर अपने स्वादिष्ट खाना बनाने को लेकर बेहद ही प्रसिद्ध हैं। पर आजकल खाने से ज्यादा शेफ कुणाल कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। आज दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अपनी पत्नी से तलाक लेने वाली याचिका की मंजूरी दे दी है। जिससे अब कुणाल कपूर अपनी पत्नी से तलाक लें सकेंगे। हालाँकि इससे पहले कुटुंब कोर्ट ने उनके तलाक को नामंजूर कर दिया था, जिसके बाद शेफ कुणाल कपूर ने अपना तलाक कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे अब कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

Also Read : जानिए कुणाल कपूर की ज़िंदगी से जुड़ी रोचक जानकारियां: MasterChef India

कुणाल कपूर ने पत्नी पर लगाया था ये आरोप

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था कि वो उनके माता-पिता का सम्मान नहीं करती। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी उनके न रहने पर उनके माता-पिता का अपमान भी करती हैं। हालाँकि उनकी पत्नी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था और कहा था कि कुणाल कपूर तलाक लेने के लिए उन पर गलत आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं किया है। उनकी पत्नी ने अदालत में यह भी कहा था कि वो अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा से वफादार रही हैं और उनके माता-पिता का भी वो सम्मान करती हैं।

Advertisement

अदालत ने सुनाया ये फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने शेफ कुणाल कपूर के वकील की तरफ से पेश गई दलीलों को सुनकर उनकी पत्नी द्वारा किये गए बर्ताव को सुनकर तलाक की अर्जी को मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट में जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि "भारतीय कानून में साफ़ तौर पर लिखा है कि पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति सम्मान और आदर करना चाहिए, वहीं अगर दोनों में से कोई भी पार्टनर ऐसा करने में नाकामयाब होता है तो रिश्तों में दरार पड़ती है, ऐसी हालत में दोनों को एक दूसरे के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

2008 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि टीवी के मशहूर शो "मास्टर शेफ" में जज रहे कुणाल कपूर ने 2008 में शादी की थी। वहीं 2012 में कुणाल कपूर की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं साल 2023 में उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा-मैटर्नल अफेयर का आरोप शेफ़ कुणाल कपूर पर लगाया था, जिसके बाद से दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement