क्या आप जानते हैं पक्षियों को दाना खिलाने के ये लाभ, चमक सकती है किस्मत: Feeding Birds Astro
Feeding Birds Astro: ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के दान का महत्व बताया गया है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों को दाना खिलाने का भी बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है पक्षियों को दाना खिलाना पुण्य का काम है। बहुत से लोगों को पक्षी पालना और उनकी देखभाल करना पसंद होता है। धर्म के नजरिए से पशु-पक्षियों को खाना खिलाना बहुत ही लाभकारी माना गया है।
यह भी देखें-काली पड़ गई है कड़ाही, तो इन टिप्स से चमकाएं: Black Kadai Cleaning
इससे आपके भाग खुल सकते हैं। शास्त्रों की मानें तो इससे जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। पक्षियों को दाना खिलाने से कुंडली के ग्रह भी मजबूत हो किए जा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। आइए आज आपको बताते हैं पक्षियों को दाना खिलाने का फायदों के बारे में।
ग्रह दोष दूर होते हैं

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो पक्षियों को दाना खिलाने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। ऐसा करने से ग्रह दोष भी दूर होते हैं। वेदों और पुराणों में ऐसा जिक्र मिलता है कि पक्षियों को दाना खिलाने से मानसिक बल मिलता है। ऐसा करने से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। इस क्रिया को करने से आपको बहुत जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। इससे आपको बहुत ही शुभ फल मिलते हैं।
सूर्य और बुध ग्रह मजबूत होते हैं
जो लोग पक्षियों को दाना खिलाते हैं, उनकी कुंडली में सूर्य और बुध ग्रह मजबूत होते हैं। उनकी स्थिति बेहतर होती है। इन दोनों ग्रहों के उच्च स्थान पर होने पर होने पर आपको कई शुभ संकेत भी मिलते हैं। माना जाता है इससे कई बीमारियां भी दूर होती हैं। पक्षियों को दाना डालने से व्यक्तित्व के भी दोष नष्ट हो जाते हैं। इसकी वजह से शरीर भी तेजवान होता है। इससे आपको आपकी कई परेशानियों का हल मिल सकता है।
जीवन में उन्नति मिलती है
शास्त्रों की मानें तो पक्षियों को देने से एकाग्रता बढ़ती है, संतान की रक्षा होती है और शिक्षा में उन्नति की भी प्राप्ति होती है। ये पुण्य आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
कलेश दूर होते हैं

पक्षियों की सेवा करने और उन्हें दाना देने से घर का कलेश भी दूर होता है। आपके इस एक काम से परिवार के सदस्यों के बीच का तनाव भी कम होता है। इसके साथ ही आपके घर में शांति भी बनी रहती है। पक्षियों को बाजरे का दाना खिलाने से आपके जीवन से राहु-केतु का बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
नौकरी में सफलता मिलती है
अगर आपको नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है, तो इसके पीछे ग्रहों का दोष भी हो सकता है। ऐसे में आपको पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है। शुक्र मजबूत होने पर आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने लगता है। इससे आपकी नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं, साथ ही व्यापार भी अच्छा चल पड़ता है। इसके आपको धन लाभ भी हो सकता है, साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।
मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है

पक्षियों को खाना खिलाकर आपको मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। अपने घर की छत पर पक्षियों को दाना देने से आपके घर का वास्तु दोष भी दूर हो सकता है।