For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सेक्स करना आपकी भी जिम्मेदारी, यहां जानें फीमेल कंडोम क्यों और कैसे किया जाता है इस्तेमाल: Female Condom Uses

11:00 PM Oct 13, 2023 IST | Pratima Singh
सेक्स करना आपकी भी जिम्मेदारी  यहां जानें फीमेल कंडोम क्यों और कैसे किया जाता है इस्तेमाल  female condom uses
Female Condom Uses
Advertisement

Female Condom Uses: सेक्स के दौरान किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए सावधान रहना बेहद जरूरी है। कभी-कभी आपका पार्टनर सेक्स के समय कंडोम इस्तेमाल करने से मना कर देता है। वहीं, कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पार्टनर कंडोम का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेहत के लिए जोखिम उठाने से अच्छा है कि आप बाजार में मिलने वाले फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करें। लेकिन इस बारे में ज्यादातर महिलाओं को कुछ खास जानकारी नहीं होती है। अगर आपको भी इसका इस्तेमाल नहीं करना आता है तो इस आर्टिकल की मदद से आप इसकी पूरी जानकारी ले सकती हैं।

फीमेल कंडोम क्या है ?

Female Condom Uses
What Is Female Condom

फीमेल कंडोम को इंटरनल कंडोम के नाम से भी जाना जाता है। यह एक गर्भनिरोधक तकनीक है, जो शुक्राणु को गर्भाशय में प्रवेश करने से रोकथाम करने का कार्य करती है। इसके अलावा यौन संचारित संक्रमणों (STI) और गर्भावस्था से भी बचाव कर सकती है।

फीमेल कंडोम का कैसे करें इस्तेमाल ? (How to Use Female Condom)

Use Female Condoms
How to Use Female Condoms

फीमेल कंडोम को मेल कॉन्डम की तुलना में इस्तेमाल करना थोड़ा अलग है, जबकि आपके साथ-साथ आपके पार्टनर को भी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। क्योंकि इसे इस्तेमाल करने के दौरान अगर यह फट गया तो इसके इस्तेमाल करने का कोई भी फायदा आपको नहीं मिलेगा। इसको इस्तेमाल करने के लिए लेट जाएं या फिर किसी कुर्सी पर पैर रखकर इसे वेजाइना के अंदर इंसर्ट कर सकती हैं। यह काफी ढीला-ढाला होता है तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत या असहजता भी महसूस नहीं होगी। इसके बाद आपको दबाव देना है, ताकि फीमेल कंडोम अपनी जगह पर सेट हो सके। लेकिन ध्यान रखें कि कंडोम का दूसरा सिरा वेजाइना के बाहरी साइड ही रहेगा। अगर आपको इस तरीके से भी समझ नहीं आए तो किसी गाइनेकोलॉजिस्ट से इसके बारे में पूछ सकती हैं कि इसे किस तरीके से इस्तेमाल करना है।

Advertisement

फीमेल कंडोम के फायदे (Advantages of female condoms)

 Advantages of Female Condoms
Advantages of Female Condoms

फीमेल कंडोम आपको कई जोखिमों से तो बचाता ही है । इसके साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर इनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो यह आपको बेस्ट प्रोटेक्शन दे सकते हैं।

  • फीमेल कंडोम इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में सेक्स के प्रति आत्मनिर्भरता रहती है।
  • फीमेल कंडोम गर्भधारण (Pregnancy) को रोकने में सहायता कर सकते हैं।
  • फीमेल कंडोम यौन संचारित संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • आप इसे सेक्स करने के 7 से 8 घंटे पहले भी वेजाइना में इंसर्ट कर सकती हैं।

फीमेल कंडोम से जुड़ी सावधानियां (female condom Precautions)

  • कंडोम खरीदने या इंसर्ट करने से पहले फीमेल कंडोम की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें।
  • इस बात को भी सुनिश्चित करें कि फीमेल कंडोम में कोई खराबी या यह कटा-फटा तो नहीं है।
  • फीमेल कंडोम को सुखे या ठंडे स्थान पर ही स्टोर करें।
  • फीमेल कंडोम को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इसे एक बार इस्तेमाल करके फेंक दें।
  • अगर आपका पार्टनर मेल कंडोम का उपयोग कर रहा है तो फीमेल कंडोम का इस्तेमाल करने से बचें, वरना घर्षण के कारण यह फट सकता है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement