For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि वास्तुदोष भी दूर करते हैं फेंगशुई के ये पौधे: Feng Shui Plants

फेंगशुई शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर लगाना बेहद शुभ होता है। इनसे ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि वास्तुदोष भी दूर होते हैं।
06:00 PM Oct 27, 2023 IST | Naveen Parmuwal
घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते  बल्कि वास्तुदोष भी दूर करते हैं फेंगशुई के ये पौधे  feng shui plants
Advertisement

Feng Shui Plants: हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बड़ा महत्व होता है। बिना पेड़ पौधों के जीवन संभव नहीं है। इसलिए शास्त्रों में भी पेड़ पौधों की पूजा का विधान है। अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाते हैं। घर पर पेड़ पौधे लगाना अच्छी बात होती है। इससे ना सिर्फ घर का सुंदरता बढ़ती है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। फेंगशुई शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जो घर पर लगाना बेहद ही शुभ होता है। इससे घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं और सुख—समृद्धि का वास होता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर पेड़ पौधे लगाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिनके घर को पर लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तो चलिए जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से।

फेंगशुई के लाभकारी पौधे

Feng Shui Plants
Benefits of Feng Shui Plants
  • फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर पर बैम्बू प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बैम्बू प्लांट के लाभ के बारे में बताया गया है। इसे घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। बैम्बू प्लांट का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। इसलिए इसे घर पर लगाने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में पैसा व सौभाग्य की कमी नहीं रहती है। वास्तु के अनुसार, बैम्बू प्लांट को घर पर दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है, वहीं इसका रंग हरा होना और भी अधिक उत्तम माना जाता है।
  • इसके अलावा घर पर स्नेक प्लांट लगाने के भी बहुत फायदे हैं। स्नेक प्लांट को शांति का सूचक माना जाता है। इसलिए इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों का मन शांत रहता है। स्नेक प्लांट से घर में सकारात्मकता छाई रहती है, जिससे मानसिक सुकून भी मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्नेक प्लांट को घर में दक्षिण पूर्वी या पूर्व या फिर दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है। वहीं, इसे हमेशा खुले वातावरण में रखना चाहिए। इसी तरह रबर प्लांट लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। जिस कारण परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। इसलिए रबर प्लांट लगाना भी अच्छा रहता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और माहौल खुशनुमा बना रहता है।
  • ​फेंगशुई का एक और पौध है, जिसका नाम है जेड प्लांट। इसे क्रासुला के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की खास बात है कि इस पेड़ को सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर पर लगाने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इससे घर में सुख—समृद्धि आती है। इसके अलावा व्यापार में आय के मार्ग खुलते हैं और नौकरी में तरक्की मिलती है।

यह भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से आती है समृद्धि: Vastu for Home

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement