Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर शुक्रवार, 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ किया गया है। एरियल एक्शन से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए'
फिल्म फाइटर का पहला गाना शेर खुल गए रिलीज़ हुआ था। ऋतिक ने गाने में अपने डांस स्किल्स से लोगों को इंप्रेस किया। दीपिका संग उनकी सिजलिंग जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। मिनी पोल्का डॉट ड्रेस में दीपिका हॉट लग रही हैं, वहीं ऋतिक भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस गाने को विशाल- शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी हैं।
फाइटर का आज टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस देखने को मिल रहा है। टीजर में ऋतिक प्लेन से भारत का तिरंगा बाहर निकालकर लहराते नजर आए हैं। ये सीन दर्शकों के मन को छू लेने वाला है। वहीं, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही हैं। इस फिल्म के माध्यम से दोनों पहली बार एक साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में से एक है। जिसका इंतजार फैंस को पिछले काफी समय से है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने एक साथ काम किया है। दर्शकों को यह जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने की काफी ज्यादा उत्सुकता है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दीपिका की हाल ही में फिल्म जवान रिलीज़ हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है।
Fighter Trailer: रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित ‘फाइटर’ के गाने पहले से ही दर्शकों के दिलों पर छा चुके हैं। अब इसके ट्रेलर ने भी फैंस का दिल जीत लिया है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर के ट्रेलर में फैंस को बेहतरीन…
Karan Singh Grover in Fighter: करण सिंह ग्रोवर टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें उनके लोग और एक्टिंग के लिए पसंद तो काफी किया जाता है लेकिन उनका करियर वैसा नहीं बन पाया जैसी उन्होंने कोशिश की थी। अपने दम…
Fighter Movie Song: अगर इस समय की बात करें तो यह समय बॉलीवुड लवर्स का है। बड़े स्टार्स की फिल्म धूम मचाने को तैयार है। इसी कड़ी में दर्शकों को रितिक और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ का भी इंतजार हे जो कि 25…
Fighter Teaser Release: अभिनेता ऋतिक रोशन के फैंस काफी समय से उनकी फिल्म ‘फाइटर’ के टीज़र का इंतज़ार कर रहे थे। अब उनका इंतज़ार ख़त्म हो गया है। फिल्म फाइटर का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।…
Fighter Countdown: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर आने को तैयार है। खुद उन्होंने जानकारी दी है कि फाइटर को सिल्वर स्क्रीन को आने में बस 5 महीने बाकी है। अभिनेता जब मुंबई में स्पॉट हुए थे…
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत आगामी फिल्म "फाइटर" की शूटिंग पूरी हो चुकी है । भारत की पहली एरियल एक्शन मैग्नम ओपस कही जाने वाली इस फिल्म में अनिल कपूर भी हैं और यह 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कब आई थी?
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अपनी पहली ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से धूम मचा दी थी।
फिल्म फाइटर में किन कलाकारों ने काम किया है?
फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर ने काम किया है।