For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

भाईजान के घर हुई फायरिंग,सोशल मीडिया पर सलमान खान कर रहे ट्रेंड: Salman Khan House Firing

12:05 PM Apr 15, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
भाईजान के घर हुई फायरिंग सोशल मीडिया पर सलमान खान कर रहे ट्रेंड  salman khan house firing
Salman Khan House Firing
Advertisement

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड जगत में कल एक बार फ़िर से दहशत का माहौल हो गया। दरअसल कल सुबह 5 बजे अज्ञात हमलावरों ने बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के घर 'गैलेक्सी आपर्टमेंट' पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर हमलावर भाग गए। गनीमत इस बात की रही कि फायरिंग से सलमान के परिवार किसी भी सदस्य अथवा स्टाफ को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालाँकि बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर में इस हमले के बाद पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर बाइक से आये थे और ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए। वहीं मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Also read : आइए करें सलमान खान के परवेल फार्महाउस की सैर

विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर पर सुरक्षा और मजबूत कर दी। उसके बाद पुलिस द्वारा देर शाम हमलावरों का फोटो जारी कर उन्हें तलाश करने में नागरिकों से मदद माँगी गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान के घर 'गलैक्सी आपर्टमेंट' में हुए ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें अनमोल विश्नोई ने लिखा है कि 'हम हमेशा से अमन चाहते हैं, अगर जुल्म के खिलाफ न्यायालय सही फैसला नहीं कर सका तो अब जंग से ही फैसला होगा।' उसके आगे विश्नोई गैंग के अनमोल विश्नोई ने लिखा 'सलमान खान आपके घर पर यह हमला सिर्फ और सिर्फ एक ट्रेलर था, ताकि तुम हमारी ताकत को समझ जाओ, अगली बार यह गोली घर पर नहीं चलेगी।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद अभी तक मुंबई पुलिस ने कोई भी बयान नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा है कि हम अभी छानबीन कर रहे हैं। हमलावरों को जल्द जल्द खोजा जायेगा, हमें ऐसी उम्मीद है।

Advertisement

जानें विश्नोई गैंग क्यों बना सलमान का दुश्मन

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान के पीछे विश्नोई गैंग इसलिए पड़ा हुआ क्योंकि सन 1998 में आई फ़िल्म 'हम साथ साथ हैं" की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर इलाके में हो रही थी। उस समय लोगों का यह आरोप है कि सलमान खान और अन्य कलाकार शिकार के लिए पास के एक गाँव में चले गए और वहाँ उन्होंने काले हिरण का शिकार कर लिया। काले हिरण को विश्नोई समाज में पवित्र जानवर माना जाता है। इसलिए विश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे पड़ा है। हालाँकि सलमान खान को जोधपुर कोर्ट इस मामले में पहले ही बरी कर चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement