For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बारिश के महीने में घूमने जाने की है प्लानिंग, तो इन 5 जगहों पर न जाएं: Monsoon Travel Tips

10:30 AM Jul 11, 2023 IST | Chayanika Nigam
बारिश के महीने में घूमने जाने की है प्लानिंग  तो इन 5 जगहों पर न जाएं  monsoon travel tips
Monsoon Travel Tips
Advertisement

Monsoon Travel Tips: मॉनसून रोमांटिक होता है और इस रोमांस को और गहराई से महसूस करने के लिए कई लोग घूमने निकल जाते हैं। लेकिन हर बार हर जगह मॉनसून का खूबसूरत चेहरा ही दिखाए यह तो संभव नहीं है।कई बार बारिश की वजह से दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। इसलिए मॉनसून में कहीं भी जाने से पहले कई बार सोच लें और उन खास जगहों को लिस्ट बना लें जहां मॉनसून पर आपको बिलकुल नहीं जाना चाहिए। ऐसी एक छोटी लिस्ट हमने भी बनाई है, इन्हें जान लीजिए-

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)

Monsoon Travel Tips
Jim Corbett National Park

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क वैसेतो प्रकृति के बेहद करीब है लेकिन बारिश के मौसम में यही नेचर काफी परेशान कर लेता है, जिसकी वजह से सफारी नहीं हो पाती है और अगर सफारी नहीं होती, तो फिर जंगल जाने का क्या ही मतलब है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

ऋषिकेशक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां जाना उत्तर भारतीयों के लिए बेहद आसान है और इसलिए वो छोटी चित्तियाँ मिलते ही इस ओर निकल लेते हैं। लेकिन बारिश में यह जगह उतने मजे नहीं देती है। दरअसल इस जगह पार बारिश में वॉटर एक्टिविटीज बंद हो जाती हैं। क्योंकि गंगा का स्तर बहुत ज्यादा होता है इसलिए  इस तरह की एक्टिविटीज पर बैन लगा दिया जाता है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

Himachal Pradesh
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है, जहां बारिश के मौसम में लैंडस्लाइड आम होता है। शिमला जाने के रास्ते में तो अक्सर ही दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि बारिश के मौसम में यहां न ही जाएं। इस वक्त दुर्घटना नहीं भी होगी तो जाम इतना ज्यादा मिलेगा कि आपके लिए शिमला जाना सजा हो जाएगा। इसलिए सुरक्षित रहते हुए बरसात बीत जाने के बाद ही जाएं। तब ही यह यात्रा आपके लिए यादगार होगी।

असम (Assam)

असम पूरी तरह से सुंदर और घूमने वाला राज्य है। लेकिन बरसात के मौसम में यहां आना कठिन अनुभव दे सकता है। यह उन भारतीय राज्यों में से एक है, जहां बारिश के मौसम में खूब बाढ़ आती है जिसके चलते यहां के फेमस काजीरंगा नेशनल पार्क जान अभी सेफ नहीं होता है। बाढ़ के चलते यहां के जानवर भी खूब परेशां होते हैं।

Advertisement

कलिम्‍पोंग (Kalimpong)

Kalimpong
Kalimpong

वेस्ट बंगाल में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन कलिम्‍पोंग आकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है लेकिन बारिश के मौसम में ऐसा न होने की संभावना ज्यादा है। दरअसल इस जगह पर बारिश बहुत ज्यादा होती है।  जिसके चलते लैंडस्लाइड भी हो जाती हैं। इसके बाद जाम तो इतना लगता है कि उससे निकलने में घंटों लग जाते हैं। यहां आप सर्दी के मौसम अच्छा होगा और समय भी अच्छा बीतेगा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement