आटे की यह स्नैक्स रेसिपीज बनाना है बेहद आसान: Flour Snacks Recipe
Flour Snacks Recipe: अमूमन जब भी स्नैक्स खाने की बात होती है तो ऐसे में लोग बाजार से तरह-तरह के स्नैक्स लाकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर, लोगों की यह धारणा होती है कि घर पर स्नैक्स बनाना काफी मुश्किल होता है और इसके लिए बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता होती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो केवल गेंहू के आटे और कुछ बेसिक सामग्री की मदद से स्नैक्स बना सकते हैं। ये सभी सामग्रियां हर भारतीय किचन में हमेशा ही मौजूद होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेहद ही ईजी लेकिन डिलिशियस स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं-
आटे से बनाएं मठरी

अगर आप सिर्फ आटे और मसालों की मदद से कुछ डिलिशियस बनाना चाहती हैं तो ऐसे में मठरी बनाई जा सकती है। आप इसे बनाकर आसानी से स्टोर कर सकती हैं और 10-15 दिनों तक आसानी से खा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 2 – 3 टेबल स्पून तेल
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 – 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- पानी आवश्यकता अनुसार
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
मठरी बनाने की विधि-
- मठरी बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे।
- इसके लिए आप एक बाउल में आटे के साथ लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अजवाइन व नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच गर्म तेल में डालें और फिर इसे भी मिक्स करें।
- अगर आप हल्की मीठी मठरी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आटे के मिश्रण में 1/2 टीस्पून पीसी हुई चीनी मिला सकते हैं।
- अब आप आटे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथते जाएं।
- ध्यान रखें कि आपको आटा थोड़ा सख्त गूंथना है। आप इसे एक गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें।
- वहीं, आप आटे की लोई तोड़कर एक मोटी चपाती में रोल करें।
- अब आप एक कटोरी या कटर की मदद से चपाती को राउंड या किसी खास शेप में काट लें।
- अब आप कांटे की सहायता से मठरी में हल्के छेद करें। ऐसा करने से उसे फ्राई करते समय वह फूलेगी नहीं।
- अब आप गर्म तेल में इन्हें डालें और फिर इन्हें डीप फ्राई करें।
- जब यह अच्छी तरह सिक जाए तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
- आप इसी तरह सारे आटे से मठरी बना सकते हैं।
- एक बार ठंडा होने के बाद आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आप इसे सुबह या शाम के समय चाय के साथ खा सकते हैं या फिर मेहमानों के आने पर उन्हें सर्व कर सकते हैं।
आटे की मदद से बनाएं पिज्जा

पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन अधिकतर लोग अपनी हेल्थ के बारे में सोचकर इसे खाते नहीं है। हालांकि, अगर आप चाहें तो खुद घर पर ही हेल्दी तरीके से वेज पिज्जा तैयार कर सकते हैं। चूंकि इस पिज्जा में आटे का बेस होगा और कई तरह की सब्जियां शामिल की जाती हैं। जिसके कारण आप स्नैक टाइम में इसे बच्चों को भी दे सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
पिज्जा क्रस्ट के लिए
- 3 कप आटा
- आधा छोटा चम्मच चीनी
- 1 कप गर्म पानी
- 1.5 चम्मच इंस्टेंट यीस्ट
- 3 बड़े चम्मच जैतून का तेल
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 से 2 चम्मच जैतून का तेल
- कॉर्नमील
- पिज्जा सॉस के लिए
- 5 से 6 मध्यम टमाटर
- 2 चम्मच कीमा बनाया हुआ लहसुन
- आधा कप जैतून का तेल
- 3 से 4 चम्मच बेसिल
- 2 चम्मच आर्गेनो
- आवश्यकतानुसार ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च
- आवश्यकतानुसार नमक
टॉपिंग के लिए
- 1 प्याज़ कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च कटी हुई
- 1 टमाटर कटा
- कुछ ऑलिव्स
- उबले हुए स्वीट कॉर्न
- इटैलियन सीजनिंग
- मोज़ेरेला चीज़
- पारमेसन चीज़
- रेड चिली फ्लेक्स
आटा पिज्जा बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में इंस्टेंट यीस्ट, चीनी और गुनगुना पानी मिक्स लें और 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- अब इसमें आटा, नमक और जैतून का तेल डालकर मिक्स कर लें।
- अब एक और कप आटा डालें और फिर से मिलाएं।
- अब इसमें आटा डालें और मिलाते रहें।
- आप आटे को गूंथ लें। आटे पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं और ढककर एक बड़े बाउल में कमरे के तापमान पर 45 मिनट से 1 घंटे के लिए रख दें।
- आटा लगभग दोगुना हो जाएगा।
- अब बारी आती है पिज्जा सॉस बनाने की।
- इसके लिए एक ब्लेंडर में टमाटर को क्रश कर लें या उनकी प्यूरी बना लें।
- अब जैतून का तेल गरम करें और कीमा बनाया हुआ लहसुन कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें और मिक्स करें। आप इन्हें बिना ढके 5 मिनट तक पकने दें।
- अब आप इसमें नमक डालें और मिलाएं। टमाटर सॉस को ढककर 20 मिनट के लिए धीमी आंच पर, टमाटर के नरम होने तक पकाएं। आप इसे बीच-बीच में हिलाते रहें।
- अब आप इसमें हर्ब्स और पिसी हुई काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आप अपने ओवन को 450 डिग्री फ़ारेनहाइट पर 20 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
- आटे को 3 या 4 बराबर भागों में काट लें। आटे को एक डिस्क पर चपटा करें। हल्के आटे की सतह पर से इंच की मोटाई के आटे को बेल लें।
- ग्रीस्ड और डस्टिड पैन पर तैयार पिज्जा को रखें।
- पिज्जा बेस पर थोड़ा सा जैतून का तेल लगाएं। आप पिज्जा पर टोमैटो सॉस फैलाएं।
- ऊपर से कटा हुआ चीज़ और सब्ज़ियां डालें। अब आप कुछ कद्दूकस किया हुआ पारमेसन चीज़ छिड़कें।
- आप 10 से 15 मिनट के लिए 450 डिग्री फ़ारेनहाइट पर बेक करें जब तक कि बेस सुनहरा भूरा न हो जाए और ऊपर से चीज़ पिघल जाए।
- एक या दो मिनट तक प्रतीक्षा करें और गरमागरम पिज्जा परोसें।
- आप पिज्जा में अपनी पसंद की सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
आटे की मदद से बनाएं डोसा

डोसा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यूं तो इसे दाल व चावल की मदद से बनाया जाता है। लेकिन अगर आप इसे झटपट बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आटे की मदद से भी इसे तैयार कर सकते हैं। इस तरह के डोसे को बनाने के लिए दाल की जरूरत नहीं पड़ती है। आप सिर्फ आटा, चावल व कुछ मसालों से इसे बनाएं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- आधा कप चावल का आटा
- आवश्यकतानुसार पानी
- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ करी पत्ता
- 4 से 5 छोटे प्याज़
- आधा छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
- 1 चुटकी हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच नींबू का रस
- आवश्यकतानुसार नमक
डोसा बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा और चावल का आटा डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें प्याज़, सभी मसाले डालें।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- आप बैटर को बहुत अच्छी तरह मिक्स करें ताकि इसमें गांठें ना रह जाएं।
- आप चाहें तो अपने हाथों से भी बैटर मिला सकते हैं या एक वायर्ड व्हिस्क का भी उपयोग करें।
- अब आप बाउल को ढककर बैटर को 30 मिनट के लिए रख दें।
- करीबन आधे घंटे बाद बैटर को एक बार फिर से मिक्स करें।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और पेपर नैपकिन या आधा कटा हुआ प्याज का उपयोग करके तेल की मदद से पैन को ग्रीस करें।
- अब एक कलछी से बैटर डालें। किनारों से शुरू करें और सेंटर की ओर बढ़ें।
- आप धीमी से मध्यम आंच पर डोसा को पकाएं।
- जब ऊपर वाला भाग पक जाए तो ऊपर से थोड़ा सा तेल छिड़कें और चमचे से गेहूं के डोसे पर फैला दें। तेल की जगह आप घी या मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गेहूं के आटे का यह डोसा सामान्य डोसे की तुलना में पकने में थोड़ा अधिक समय लेता है। इसलिए उसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
- एक बार बेस सुनहरा या कुरकुरा हो जाए, तो पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें। आप इसे फोल्ड करें और गरमा-गरम नारियल की चटनी व सांभर के साथ सर्व करें।
- आप इसी तरह सारे बैटर से डोसा बना सकते हैं।
- ध्यान रखें कि गेहूं का डोसा बनाने के बाद तुरंत सर्व करें। साथ ही, अगर थोडा़ सा डोसा बनाने के बाद घोल गाढ़ा हो जाए तो उसमें थोड़ा पानी डालकर फिर से चलाएं।
- आप चाहें तो डोसा बनाते समय आलू की फिलिंग भी रेडी कर सकते हैं और उससे डोसे की स्टफिंग कर सकते हैं। आप स्टफिंग के लिए पनीर व प्याज आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।