For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ग्लूटेन फ्री रागी सूप बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी: Gluten Free Ragi Soup

01:30 PM Apr 17, 2024 IST | Nidhi Mishra
ग्लूटेन फ्री रागी सूप बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी  gluten free ragi soup
Gluten Free Ragi Soup
Advertisement

Gluten Free Ragi Soup: सूप हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सूप एक हल्का मिली है, जो आपकी हल्की फूल्की भूख को शांत करने में मदद करता है। सूप में काफी सारी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है, जो काफी हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसी ही एक सूप की रेसिपी लेकर आए है। जी हां, आज हम ग्लूटेन फ्री रागी सूप की रेसिपी लेकर आए है। रागी में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शाकाहारियों और वीगन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। रागी की सबसे अच्छी बात ये है की ये ग्लूटेन मुक्त होता है। इसे आप अपनी वेट लॉस जर्नी में भी शामिल कर सकते है। तो चलिए जानते है रागी सूप बनाने के बारे में।

Also read: खाने का स्वाद दोगुना करने के लिए घर पर तैयार करें टमाटर की लौंजी: Tomato Launji Recipe

Gluten Free Ragi Soup
Gluten Free Ragi Soup

सामग्री

  • 1 कप रागी का आटा
  • 2 चम्मच घी
  • 4 कप पानी या वेजिटेबल ब्रोथ
  • आधा कप बारीक कटी हुई प्याज
  • 1 कप बारीक कटी हुई गाजर
  • 1 कप बारीक कटी हुई फलियां
  • आधा कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी
  • आधा कप बारीक कटी हुई पालक
  • 3- 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ
  • 1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच हींग
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • ग्लूटेन फ्री रागी सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में रागी आटा लें।
  • अब इसमें धीरे- धीरे पानी डालते हुए चम्मच की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहें आटे में गांठ नही रहनी चाहिए।
  • इसके बाद गैस एक पैन रख दें। पैन जब गर्म हो जाएं, तो इसमें घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें जीरा डाल दें। जीरा जब चटक जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन और अदरक डालकर भून लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें। प्याज जब अच्छे से फ्राई हो जाएं तो इसमें बीन्स और गाजर डाल दें।
  • इसके बाद पालक और पत्तागोभी को भी डालकर सभी सब्जियों के साथ फ्राई कर लें।
  • अब सभी सब्जियों को नरम होने तक अच्छे से पकाते रहें।
  • फिर इसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
  • सब्जियों के साथ मसालों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इसमें रागी के आटे का पेस्ट और गांठ पड़े, इसलिए 2 कप पानी डालकर मिलाते रहें।
  • जब ये अच्छे से मिला जाएं, तो इसमें वेजिटेबल ब्रोथ डालकर मिलाएं और पकने के लिए छोड़ दें।
  • अब सूप में नमक डाल दें और 15- 20 मिनट तक आंच पर पकाएं।
  • अगर सूप ज्यादा गाढ़ा हो जाएं, तो पानी डालकर थोड़ी देर और पका लें।
  • तैयार है ग्लूटेन फ्री रागी सूप। आप इस सूप को अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement