For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में इन कारणों से होती है फूड पॉइजनिंग, इन तरीकों से करें अपना बचाव: Food Poisoning in Summer

09:30 AM Jun 01, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
गर्मियों में इन कारणों से होती है फूड पॉइजनिंग  इन तरीकों से करें अपना बचाव  food poisoning in summer
Food Poisoning in Summer
Advertisement

Food Poisoning in Summer: गर्मियां चल रही हैं। ऐसे में हीट स्ट्रोक और लू लोगों को परेशान कर ही रहा है। साथ ही साथ फूड प्वाइजनिंग की भी समस्या लोगों के सामने आती है। फूड पॉइजनिंग के कारण पेट में दर्द, डायरिया, उल्टी, मरोड़, सिरदर्द, थकान, डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इससे अधिक प्रभाव के कारण व्यक्ति की जान जाने का भी खतरा रहता है। ऐसे में हमें चाहिए कि हम खाने की चीजों का इस्तेमाल बहुत ही संभालकर करें और सेहत का ध्यान रखते हुए करें। गर्मियों में हम फूड पॉइजनिंग से कई तरीके अपनाकर बच सकते हैं। इसके लिए हमें अनुशासित रहना होगा और नियमों का खास ध्यान रखना होगा, जोकि साफ-सफाई से जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय, जिनकी मदद से हम फूड पॉइजनिंग से बच सकते हैं।

Also read : इन चीजों का खाने से हो सकती है फूड पॉइजनिंग: Food Poisoning Food List 

खाने वाली वस्तु को सही से धोएं

Food Poisoning in Summer
Food Poisoning in Summer

गर्मी के दिनों में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी खाने की चीजों को धुलकर खाने की आदत डाल लेनी चाहिए। हमें कोशिश करनी चाहिए कि ऐसे खाद्य पदार्थ फल आदि को धुलकर ही खाएं। बैक्टीरिया, धूल आदि के होने से यह हमारे शरीर में जाकर इफेक्शन पैदा कर सकता है। इसके लिए फूड सैनिटाइजर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Advertisement

बचे हुए खाने का सही ढंग से प्रयोग

अकसर हम बचे हुए खाने बाद के समय में खा लिया करते हैं। सुबह का बचा रात में और रात का बचा सुबह के समय। मगर गर्मियों में आपको यह ध्यान रखना होगा कि अधिक समय तक रखा हुआ खाना खराब हो सकता है। ऐसे में आपको फ्रिज का प्रयोग करना चाहिए। अगर फ्रिज नहीं है तो कम से कम खाना ठंडी जगह पर रखना चाहिए। गर्मी में रोगजनक बैक्टीरिया खाने में पनपने लगते हैं।

अपने हाथ की साफ-सफाई का रखें ध्यान

गर्मी का मौसम हो या फिर ठंड का हमें अपने हाथ हमेंशा साफ रखने चाहिए। सबसे अधिक इंफेक्शन हाथों के जरिए ही शरीर में फैलता है। ऐसे में कुछ खाने से पहले और समय-समय पर हमें अपने हाथ धुलते रहना चाहिए। कोशिश करें कि अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें। इससे संक्रमण फैलने का जोखिम अधिक रहता है। हैंड सैनिटाइज का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Advertisement

स्ट्रीट फूड से बना लें दूरी

गर्मी के दिनों में स्ट्रीट फूड या फास्ट फूड से दूरी बना लेनी चाहिए। बाहर बन रही खाने की चीजों में हाइजीन का खयाल शायद ही रखा जाता हो। इसके साथ ही ये खुले में रखे जाते हैं, जिससे मच्छर-मक्खियां इन पर लगती हैं। इस वजह से इनमें बैक्टीरिया पनपता है। जब हम इस तरह की चीजें खाएंगे तो यह हमारे पेट में जाकर बहुत अधिक नुकसान पहुंचाएगा। ऐसे में हमें बाहर की तली-भुनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

गर्मी के दिनों में इन बातों का भी रखें पूरा ध्यान

  • कुछ भी खाने की चीज खाने से पहले यह देख लें कि पूरी तरह से पका है कि नहीं। कच्चा या कम पका हुआ पदार्थ पेट में जाकर परेशानी का कारण बनता है।
  • नॉनवेज खाने वालों को इस समय खास ध्यान रखना चाहिए। जब भी नॉनवेज बनाएं तो उसे अच्छी तरह से पकाकर खाएं। यह भी कच्चा हुआ तो परेशानी हो सकती है।
  • अगर नॉनवेज (मांस) को फ्रिज में रखा है तो भी उसे अच्छे से धुलकर और पकाकर ही खाएं। इसे पके हुए नॉनवेज से दूर रखें। इससे बैक्टीरिया ट्रांसफर हो सकता है।
  • अपने किचन को अच्छी तरीके से साफ रखें और खाना बनाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धुल लें। गंदगी के कारण भी खाने की चीजों में बैक्टीरिया आ सकते हैं।
  • खाना बनाने से पहले या फिर खाने के लिए प्रयोग करने से पहले बर्तन को अच्छी तरीके से धुल लें। पुराना रह गया भोजन बैक्टीरिया से भरा होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement