For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वजन कम करने के लिए छोड़ देती हैं खाना, तो इन 5 वजहों से अब मत कीजिए ऐसा: Foods and Weight loss

08:00 AM Jun 17, 2023 IST | Chayanika Nigam
वजन कम करने के लिए छोड़ देती हैं खाना  तो इन 5 वजहों से अब मत कीजिए ऐसा  foods and weight loss
Foods and Weight loss
Advertisement

Foods and Weight loss: आपने इंटरमीटेंट फास्टिंग के बारे में खूब सुना होगा, हो सकता है कि आपने यह आजमाया भी हो। 6, 8 या 16 घंटे की फास्टिंग का ये फ़ॉर्मूला, अक्सर काम कर जाता है। लेकिन किसी एक पहर पर खाना ना खाना और इंटरमीटेंट फास्टिंग एक जैसी चीजें बिलकुल नहीं हैं। जहां इंटरमीटेंट फास्टिंग शरीर के लिए बेहतरीन काम करती हैं, तो वहीं एक समय पर खाना ना खाने का शरीर पर गलत असर हो सकता है। यह आपके शरीर के लिए सजा भी हो सकती है। इसका असर आपके शरीर पर निगेटिव भी हो सकता है। इसलिए खाना छोड़ने की गलती न कीजिए, वजह हम बताए दे रहे हैं-

मेटाबॉलिज्म पर होगा असर

Foods and Weight loss
Metabolism

मेटाबॉलिज्म वो प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शरीर काम करने के लिए कैलोरी बर्न करता है। डाइटिंग इसी मेटाबॉलिज्म पर असर डालती है। दरअसल खाने का तरीका अनियमित है इसलिए शरीर को जब मौका मिलता है, वो कैलोरी बचा लेता है लेकिन असरदार तरीके से काम नहीं कर पाता है। आपके भूख से जुड़े हार्मोन भी खाना ना खाने की वजह से प्रभावित होते हैं। ज्यादा देर भूखे रहने से भूख से जुड़ा हार्मोन लेप्टिन नहीं बनता है। ये हार्मोन ही आपकी भूख को कम करता है। आपको इसी हार्मोन की वजह पेट भरा हुआ महसूस होता है। ब्रेकफ़ास्ट या डिनर छोड़ने से मेटाबॉलिज्म का स्तर नीचे जाता है और वजन कम करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

पोषक तत्वों की कमी

Nutritional Deficiency
Nutritional Deficiency

समय पर भोजन ना खाने से आपकी शरीर की जरूरत के हिसाब से उसे पोषक तत्व कई बार नहीं मिल पाते हैं। इससे बॉडी पर बुरा असर पड़ता है और फिर कई तरह की बीमारियां घर कर लेती है।

Advertisement

ब्लड शुगर लेवल भी होगा गड़बड़

Blood Sugar
Blood Sugar

जब आपके शरीर को समय पर जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है तो ब्लड शुगर का स्तर गिरने लगता है। दरअसल हमारे शरीर के बहुत से अंगों को काम करने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है और ब्रेन के अच्छी तरह से काम करने के लिए भी यह जरूरी है। खाना खाने के करीब 4 घंटे बाद ब्लड शुगर जब नीचे आता है, तब खाना ना खाने से यह और भी गड़बड़ हो जाता है। यह स्थिति लंबे समय तक रहे तो डायबीटीज होने की संभावना भी रहती है।

तनाव ही तनाव

जब हम शरीर को सही समय पर खाना नहीं देते हैं तो शरीर में कार्टिसोल नाम का हार्मोन विकसित होता है। यह हार्मोन तनाव बढ़ाता है। यह तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन है। तनाव का असर शरीर पर कैसे-कैसे हो सकता है? यह तो आप जानती ही होंगी।

Advertisement

तो क्या करें?

जब एक भी बार का खाना मिस करने से ढेरों दिक्कतें हो सकती हैं तो यह आदत तो आपको बदलनी ही होगी। सबसे पहले अपने पूरे दिन की प्लानिंग करना शुरू कीजिए।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement