इन विदेशी जगहों पर धूमधाम से मनाते हैं होली: Foreign Holi
Foreign Holi: होली का रंगों से भरा हुआ यह त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। इस त्यौहार को मनाने का तरीका हर देश में अलग होता है, लेकिन सभी के पीछे मंशा एक ही होती है कि हर कोई रंग खेलकर गिले-शिकवे दूर करें। वहीं, कई देशों में होली तो नहीं लेकिन इससे मिलते-जुलते त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में पानी की बौछार से लेकर टमाटरों की मार तक का आनंद लिया जाता है। आज हम आपको ऐसे विदेशी देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां होली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता हैं।
यह भी देखे-टेलीविजन के इन 5 सीरियल्स में होने वाला है होली का धमाका,आएंगे नए ट्विस्ट
Foreign Holi: न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में भी धूमधाम से होली मनाई जाती है। यहां के कई पार्क में बच्चे, बूढ़े और जवान इकट्ठे होते हैं और एक दूसरे के ऊपर पेंट डालकर होली मनाते हैं। यहां पर कई जगहों पर पेंटिंग की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है और सभी मिलकर खूब हुड़दंग मचाते हैं।
चीन

चीन में भी होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है, लेकिन यहां पर रंग के बजाय लोग एक-दूसरे पर पानी डालते हैं और गाना बजाना भी होता है।
साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका में भी जमकर होली मनाई जाती है। वहां भारतीय समुदाय के लोग होली से पहले ही प्री होली पार्टी होस्ट करते हैं, जहां धूमधाम से होली मनती हैं।
नेपाल

नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है, जहां भारत के कई त्योहार सेलिब्रेट किए जाते हैं। नेपाल में भी बहुत ही उत्साह के साथ होली मनाई जाती है। राजधानी काठमांडू और दूसरे शहरों में लोग बड़ी संख्या में रंग गुलाल एक दूसरे को लगाते हैं।
स्पेन

स्पेन में भी पूरे जोश के साथ होली मनाई जाती है, लेकिन यहां पर अलग बात ये होती है कि जैसे हम रंगों से होली मनाते हैं। वहां के लोग टमाटर से होली खेलते हैं। दूर-दूर से लोग इस टमाटर उत्सव में भाग लेने पहुंचते हैं। यहां लोग एक लाख 25 हजार किलोग्राम से अधिक टमाटरों का इस्तेमाल करते हैं।
म्यामांर

म्यामांर में मेकांग के नाम से पानी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में देश के सभी लोग भाग लेते हैं। लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी की बौछार करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन अगर लोग एक दूसरे पर पानी फेंकते हैं, तो उनके सभी पुराने पाप धुल जाते हैं।
पेरू

पेरू में 5 दिनों तक उत्सव मनाया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर देते हैं। भारत में जिस तरह से होली मनाई जाती है, पेरू में भी यह उत्सव उसी तरह से मनाया जाता है।
मॉरिशस

आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉरिशस में बसंत पंचमी से ही होली मनाई जाती हैं। ये सिलसिला 40 दिनों तक चलता है। इस दिन लोग एक दूसरे के ऊपर रंगों की बरसात कर देते हैं। होली मनाने के मामले में मॉरिशस कहीं से भी भारत से पीछे नहीं है। यहां पर भी धूमधाम से होली मनाई जाती हैं।