For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

विराट कोहली से लेकर रकुलप्रीत बता रहे हैं आइस बाथ के फायदे, जानिए कितने समय तक आइस बाथ लेना है सही: Celebrity Ice Bath Trend

11:30 AM Apr 05, 2024 IST | Nikki Mishra
विराट कोहली से लेकर रकुलप्रीत बता रहे हैं आइस बाथ के फायदे  जानिए कितने समय तक आइस बाथ लेना है सही  celebrity ice bath trend
Celebrity Ice Bath Trend
Advertisement

Celebrity Ice Bath Trend : सोशल मीडिया पर आपको काफी ज्यादा वेलनेस ट्रेंड्स देखने को मिल जाते हैं। इन ट्रेंड में फिलहाल आइस बाथ काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यह लोगों को काफी ज्यादा अपनी ओर आकर्षित भी कर रहा है, जिसमें मशहूर सेलेब्रिटीज आइस बाथ या बर्फीले पानी में डुबकियां लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसके काफी फायदे भी बता रहे हैं। भारतीय सेलेब्रिटी विराट कोहली से लेकर ब्रिटिश की राजकुमारी तक आइस बाथ से होने वाले फायदों के बारे में बता रही हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर आइस बाथ क्या है, इससे सेहत पर किस तरह का असर पड़ता है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको आइस बाथ से जुड़ी हर एक जानकारी देने जा रहे हैं।

Also read : पुष्पा के जन्मदिन पर रिलीज होगा “पुष्पा: द रूल” का टीज़र,अल्लू अर्जुन ने शेयर किया पोस्टर

आइस बाथ को ठंडे पानी में गोता लगाना या फिर क्रायोथेरेपी के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले व्यक्ति को 50 और 59 डिग्री फ़ारेनहाइट (10 और 15 डिग्री सेल्सियस) के बीच ठंडे पानी में 11 से 15 मिनट तक पानी में डुबाना पड़ता है। कई सेलेब्रिटीज और एथलीट एक्सरसाइज के बाद आइस बाथ लेते हैं। उनका मानना है कि इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

Advertisement

आइस बाथ या फिर बर्फ के पानी में डुबकी लगाना कोई नया चैलेंज नहीं है, बल्कि लंबे अरसे से लोग आइस बाथ ले रहे हैं। लेकिन इन दिनों फिर से भारतीय सेलेब्रिटीज का इसपर ध्यान गया है। इस बार वे इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी लोगों से बात कर रहे हैं।

दरअसल, आइस बाथ को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। बीते 20 जनवरी, 2024 को एक समुद्र तट पर एक ही समय में 509 लोगों ने बर्फ से स्नान किया। यह कार्यक्रम पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल में लीटन बीच पर हुआ। इसके बाद से आइस बाथ काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगा है। इसके बाद भारत से लेकर विदेशों के सेलेब्रिटीज इसके फायदों के बारे में बता रहे हैं।

Advertisement

आइस बाथ लेने का ट्रेंड न सिर्फ भारतीय सेलेब्रिटी बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटी भी फॉलो कर रहे हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करने की लिस्ट में सबसे पहले नाम अमेरिका की सिंगर किम कार्दशियन,  ब्रिटिश की राजकुमारी केट मिडलटन, हैरी स्टाइल्स, क्रिस्टन बेल और लिज़ो जैसे सेलेब्रिटी हैं।

वहीं, भारतीय सेलेब्रिटी की बात करें तो आइस बाथ विराट कोहली, रकुलप्रीत, विद्युत जामवाल और सामंथा जैसे भारतीय सेलेब्स भी ले रहे हैं। इन सेलेब्स का दावा है कि आइस बाथ लेने से शरीर की सूजन कम होती है। साथ ही आपके शरीर को बेहतर महसूस कराती है।

Advertisement

आइस बाथ लेने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे मसल्क की रिकवरी बेहतर ढंग से होती है। साथ ही यह वेट लॉस में मददगार हो सकता है। इतना ही नहीं, शरीर में होने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए आप कुछ देर तक आइस बाथ ले सकते हैं। इससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

अगर आप पहली बार आइस बाथ लेने जा रहे हैं, तो आपको इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में भी पता होना चाहिए। ध्यान रखें कि लंबे समय तक ठंडे पानी में रहने से स्किन की परेशानी, तंत्रिका संवेदनशीलता, हाइपोथर्मिया जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, हृदय संबंधी समस्याएं भी बढ़ने की संभावना होती है।

इतना ही नहीं, काफी देर तक ठंडे पानी में रहने की वजह से रक्त वाहिका संकुचित हो सकता है। ऐसे में अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों को कभी भी 15 मिनट से अधिक समय तक बर्फ के पानी में न रखें। साथ ही अधिक समय तक आइस बाथ से बचें। अगर आप काफी देर तक बर्फ के पानी में रहते हैं, तो परिणामस्वरूप कार्डियक अरेस्ट या स्ट्रोक हो सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement