For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मिनटों में फ्रूट चाट करें तैयार, बस फॉलो करे ये आसान तरीका: Fruit Chaat Recipe

04:00 PM Apr 25, 2024 IST | Nikki Mishra
मिनटों में फ्रूट चाट करें तैयार  बस फॉलो करे ये आसान तरीका  fruit chaat recipe
Fruit Chaat Recipe
Advertisement

Fruit Chaat Recipe : गर्मियों में हैवी खाना खाने से अक्सर अपच और गैस की परेशानी बनी रहती है, ऐसे में इस दौरान हमें कुछ हल्का-फुल्का और थोड़ा सा चटपटा खाने का मन करता है। ऐसी स्थिति में गर्मियों के सीजन में फ्रूट चाट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, फ्रूट चाट गर्मियों के सीजन में काफी अच्छा और हेल्दी विकल्प होता है। इसे घर पर मिनटों में तैयार किया जा सकता है। वहीं, मार्केट में इन दिनों कई ऐसे फ्रूट्स मिलते हैं, जिससे आप तरह-तरह के फ्रूट चाट तैयार कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को फ्रूट चाट बनाते समय इसकी कटिंग में काफी समय चला जाता है। ऐसे में आप फलों को काटने के लिए कुछ ईजी सा हैक अपना सकते हैं। आइए जानते हैं मिनटों में फ्रूट चाट तैयार करने का आसान सा तरीका?

Also read : ऑयल क्लींजिंग क्या है? कैसे कर सकते हैं चेहरे की तेल से क्लींजिंग: Oil Cleansing Process

Fruit Chaat Recipe
papaya

सबसे पहले कटिंग बोर्ड पर पपीता रखें। अब तेज धार वाले चाकू से दो हिस्सों में काट लें।
इसके बाद हाफ वाले हिस्से को बीच से काट लें। अब इसके छोटे भाग को उठाकर छील लें। अगर आप बड़े भाग को छिलते हैं, तो काफी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आप खुरचन या फिर चम्मच की मदद से भी पपीता निकाल सकते हैं।

Advertisement

अनार काटने के लिए सबसे पहले अनार के ऊपरी और निचने हिस्से को दो भागों में काट लें।
इसके बाद चाकू से चारों ओक चीरा लगाकर इसे थोड़ा सा हल्का सा चाकू से मारें।
अब इसे बीच से फाड़कर इसके दानों को आसानी से निकाल लें।

इसके लिए कीवी के ऊपर और नीचे वाले हिस्से को काट लें।
अब एक चम्मच की मदद से सारे गुदे को बाहर निकाल लें।

Advertisement

kiwi
kiwi

पपीता - 1 कटोरी
अनार - आधा कटोरी
केला - 1
कीवी - 1
चाट मसाला - आधा चम्मच
काला नमक - 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच

विधि
सभी फलों के छिलकों को निकालकर इसे बारीक काट लें। अब इसमें सभी मसालों को मिक्स कर लें। आप चाहे तो थोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। लीजिए स्वादिष्ट का फ्रूट चाट तैयार है। अब आप इसे सर्व करें और खुद भी खाएं।

Advertisement

गर्मियों में फ्रूट चाट का सेवन करना काफी हेल्दी माना जाता है। इससे शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

फ्रूट चाट खाने से आपका वजन कंट्रोल होता है।
यह पाचन के लिए काफी अच्छा होता है।
इससे गट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन के लिए काफी अच्छा होता है।
फ्रूट चाट खाने से आपके पेट को काफी आराम मिलता है। इससे पेट पर अधिक जोर नहीं पड़ता है।

फ्रूट चाट का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement