For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

फल खाते समय नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां: Fruit Eating Mistake

08:30 PM May 27, 2023 IST | Mitali Jain
फल खाते समय नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां  fruit eating mistake
Fruit Eating Mistake
Advertisement

Fruit Eating Mistake: फल कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स का एक अच्छा स्त्रोत माने गए है। मौसम के अनुसार फल का सेवन करना बेहद आवश्यक होता है। जब आप फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे ना केवल हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है, बल्कि इससे आपको एनर्जी मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है। फल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फल सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं, लेकिन इसका संपूर्ण लाभ उठाने के लिए इसे सही तरह से खाना बेहद आवश्यक है। अक्सर यह देखने में आता है कि लोग फल खाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको फल खाते समय की जाने वाली कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको वास्तव में बचना चाहिए-

कई फलों को एक साथ खाना

Eating Fruits Together

कई लोगों में फ्रूट चाट खाना काफी अच्छा लगता है और इसलिए वे कई तरह फलों को एक साथ मिक्स करके खाते हैं। हो सकता है कि इस तरह फल खाना आपको अधिक टेस्टी लगता हो। लेकिन वास्तव में फलों को इस तरह खाने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, हर तरह के फल में अलग तरह के पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में जब इन्हें एक साथ खाया जाता है तो शरीर इन पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। साथ ही साथ, अगर फल पेट में रह जाते हैं तो फरमेंटेशन के कारण डाइजेस्टिव जूसेस को टॉक्सिक बना सकते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रात में फल खाना

फल खाना सेहत के लिए तभी अच्छा माना जाता है, जब इसे सही समय पर खाया जाए। अधिकतर लोग डाइटिंग के चक्कर में डिनर स्किप करते हैं और उसकी जगह रात में फल खाते हैं। इसे भी एक अच्छी प्रैक्टिस नहीं माना जा सकता। हमेशा ध्यान रखें कि आप सोने से 2-3 घंटे पहले तक फल ना खाएं, क्योंकि यह पाचन तंत्र को बाधित करता है। साथ ही, सोने पहले अगर फल खाए जाते हैं तो इससे व्यक्ति को एक अच्छी नींद लेने में समस्या होती है। दरअसल, इसमें मौजूद चीनी शरीर के ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देती है। जिससे व्यक्ति के लिए रिलैक्स करना काफी मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

फल खाने के बाद पानी पीना

Fruit Eating Mistake

यह गलती अक्सर बच्चे कर बैठते हैं। जब वे फल खाते हैं तो उसके तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन संतरे, तरबूज, खीरा, खरबूजा, और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों को खाने के बाद आपको पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आप यह गलती करते हैं तो इससे आपको दस्त या हैजा होने की संभावना बढ़ जाती है। फल खाने के बाद पानी का सेवन पीएच संतुलन को भी प्रभावित करता है।

छिलके को यूं ही फेंक देना

बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे फलों को छीलकर ही खाते हैं। हालांकि, हर तरह के फल को ऐसे ही नहीं खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि फलों से अधिक पोषक तत्व उसके छिलके में होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन पाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, सेब के छिलके में ढेर सारा फाइबर और विटामिन ए और सी होता है। वहीं, अगर आप तरबूज या केला आदि खा रहे हैं तो उसके छिलके को भी फेंकने की जगह आप उससे अपनी स्किन को पैम्पर कर सकते हैं।

Advertisement

खाने के तुरंत बाद फल खाना

Fruit Eating Mistake

अक्सर ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद मीठा फल खाने का मन करता है। कई बार तो लोग खाने के साथ ही फल काटकर खाते हैं।  लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना सही नहीं रहता है। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका खाना ठीक से नहीं पच पाता। फलों में मौजूद शुगर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के साथ फरमेंटेशन करती है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है। ऐसे में आपके पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है और आपको पेट दर्द व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप अपना मील लेने के करीबन एक घंटे बाद ही फलों का सेवन करें। इसके अलावा, मील लेने से 45 मिनट से एक घंटे पहले भी आप फल खा सकते हैं।

फलों का जूस पीना

बहुत से लोगों को फल खाना उतना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में फलों का जूस पीना अधिक पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वे मार्केट में मिलने फ्रूट जूस के पैकेट भी ले आते हैं। हालांकि, अगर आप  ऐसा कर रहे हैं तो आपको फलों से संपूर्ण लाभ नहीं मिलता है। सबसे पहले तो अगर आप घर पर फलों का रस निकालते हैं तो उसका सारा फाइबर यूं ही अलग हो जाता है। जिसके कारण आप फ्रूट जूस पीने के कुछ वक्त बाद ही फिर से भूखे महसूस करते हैं। इसके अलावा, फ्रूट जूस बनाने के लिए आपको अधिक मात्रा में फल की जरूरत होती है और इससे आपका कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। वहीं, बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस में केमिकल्स और शुगर मिलाई जाती है। जिसके कारण यह सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement