For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

फुकरे 3 (FUKREY 3)

01:47 PM Sep 28, 2023 IST | Swati Kumari
फुकरे 3  fukrey 3
Fukrey 3
Advertisement

'भोली पंजाबन', 'पंडित जी', 'हनी चूचा' जैसे किरदारों का नाम सुनते ही दर्शकों के जेहन में ‘फुकरे’ (Fukrey) फिल्म आ जाती है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त फुकरे ३ (Fukrey 3) २८ सितंबर, 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह ने धमाल मचा दिया है। फुकरे फ्रेंचाइजी की इस पार्ट में भी चूचा का किरदार निभाने वाले वरुण शर्मा पूरे फिल्म में छाए हुए हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स और कॉमेडी टाइमिंग से फैंस को हंसाने में कामयाबी हासिल की है। हनी के किरदार में पुलकित सम्राट हमेशा की तरह फिट हैं। वो इस गैंग का बहुत खास हिस्सा हैं और ये बात इस बार भी साबित होती है। पंडित जी के किरदार के साथ पंकज त्रिपाठी ने पूरा इंसाफ किया है।

हालांकि, अगर आप फिल्म ऋचा चड्ढा के कारण देखने गए हैं, तो आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि, भोली पंजाबन यानी ऋचा को इस फिल्म में काफी कम स्पेस मिला है। फिल्म में अली फजल ने कैमियो किया है, जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। ओवर ऑल सभी ने अपने किरदार में जान डालने की पूरी कोशिश की है। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी मजेदार है। लेकिन, सेकंड हॉफ उतना ही कमजोर है। इसलिए राइटर्स को सेकंड हॉफ में कुछ मसाला और कैंची डायलॉग्स जोड़ना चाहिए था, ताकि दर्शक बोर ना हो।

फिल्म को IMDP ने 10 में से 7.4 स्टार रेटिंग दी है। Koimoi ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार रेटिंग दी है, वहीं NDTV ने केवल 1.5 स्टार रेटिंग ही दी है। Bollywood Hungama ने वेलपैकेज्ड एंटरटेनर बताते हुए ४ स्टार दिए हैं।

Advertisement

बता दें, दर्शकों ने 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' को काफी पसंद किया था, जिस वजह से ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं, एक बार फिर 'फुकरे 3' के आइकॉनिक कैरेक्टर्स सिल्वर स्क्रीन्स पर जोरदार वापसी की है।

FUKREY 3 Bollywood Movie

निर्देशकमृगदीप लांबा
निर्मातारितेश सिधवानी, फरहान अख्तर
अभिनेतापुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी
संगीतकारराम सम्पत
स्टूडियोएक्सेल एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथि(याँ)28 सितंबर 2023
बजट50 crore
भाषाहिन्दी
FUKREY 3 Bollywood Hindi Movie

FUKREY 3 Latest Video

https://youtu.be/vXMVKa3o1gI

फुकरे 3 अन्य विवरण

लिखितविपुल विग
कहानीविपुल विग
छायांकनअमलेंदु चौधरी
संपादितअनुराग पांडे
वितरितएक्सेल एंटरटेनमेंट
देशभारत
फुकरे 3 अन्य विवरण

फुकरे 3 स्टार कास्ट

  • Pulkit Samrat as Honey
  • Richa Chadha as bholi punjaban
  • Pankaj Tripathi as Pandit ji
  • Varun Sharma as choocha
  • Manjot Singh as Laali

फुकरे 3 वीडियो

फुकरे 3 तस्वीरें

FAQ | फुकरे 3

फिल्म को किसने प्रोड्यूस किया हैं?

Advertisement

'फुकरे 3' के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है।

फिल्म में किन सितारों ने काम किया?

फिल्म फुकरे के तीनों पार्ट्स में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी ने काम किया हैं।

फिल्म के फेमस किरदारों का नाम क्या है?

Advertisement

फिल्म के आइकॉनिक किरदार चूचा, हनी, पंडित जी, भोली पंजाबन, लाली सभी को याद है। ये किरदार अब 'फुकरे 3' के लिए स्क्रीन पर फिर से आने के लिए तैयार हैं।

फुकरे में क्या होता है?

'फुकरे' चार दिल्ली कॉलेज के लड़कों के बारे में है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जल्दी पैसा बनाने की कोशिश करते हुए खुद को एक विचित्र स्थिति में पाते हैं।

फुकरे को कहां फिल्माया गया था?

फुकरे के तीनों पार्ट्स को मिरांडा हाउस सहित विभिन्न स्थानों पर शूट किया गया था, जहां फिल्म में दर्शकों ने कॉलेज का अधिक दृश्य देखा होगा।

फुकरे रिटर्न्स में खलनायक कौन है?

फुकरे रिटर्न्स में भोली पंजाबन नाम की महिला किरदार खलनायक की भूमिका में थी, जिसे रिचा चड्ढा ने बड़े पर्दे पर निभाया था।
Advertisement
Tags :
Advertisement