जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर पर ही मिनटों में घटेगा वजन: Easy Weight Loss
Easy Weight Loss: दूसरों को फिट और तंदरुस्त देखकर बहुत से लोग अपने आप को फिट तो रखना चाहते हैं, लेकिन न तो उनके पास जिम जाने का वक्त होता है और न ही घर पर एक्सरसाइज करने की इच्छा। वहीं कुछ लोग जोश-जोश में आकर जिम का बड़ा सब्सक्रिप्शन तो ले लेते हैं लेकिन समय की कमी और मन न होने के कारण जिम नहीं जा पाते। जो लोग मशीनों पर एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते उनके लिए कुछ फन एक्सरसाइज हैं, जो कम समय में आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज आप घर पर ही कर सकते हैं। यदि आप जिम पर्सन नहीं हैं तो ये खास एक्सरसाइज आपके काम आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
पानी में एक्सरसाइज

आप में से कई लोग इस एक्सरसाइज के बारे में जानते होंगे। पानी में की जाने वाली एक्सरसाइज को एक्वा फिटनेस के नाम से जाना जाता है। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकती है। एक्वा एक्सरसाइज तेजी से आपके शरीर का फैट कम करके शरीर को टोन कर सकती है। इसे प्रतिदिन करने से एक घंटे में लगभग 300 कैलोरी बर्न की जा सकती है। आप अपनी क्षमता और आवश्यकता के अनुसार इसका लेवल चुन सकते हैं।
दौड़ना
जिन लोगों को जिम में वर्कआउट करना पसंद नहीं है वह रनिंग यानी दौड़ने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस एक्सरसाइज में आपको किसी तरह के इक्यूपमेंट की आवश्यकता नहीं होती बस आपको समय निकालकर सुबह या शाम को रनिंग ट्रैक पर जाना होगा। दौड़ने से शरीर की सभी मांसपेशियां और सभी अंग एक साथ काम करते हैं। इसके अलावा दौड़ने से तेजी से कैलोरी बर्न की जा सकती है। आप एक घंटे की रनिंग से लगभग 400 से 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके मन को शांत करने में भी मदद करती है।
जुम्बा या डांस एक्सरसाइज

जिन लोगों को डांस का शौक है वह जुम्बा या डांस एक्सरसाइज का विकल्प चुन सकते हैं। ये एक बेहतरीन फिटनेस रुटीन है जिसे किसी भी समय किया जा सकता है। डांस एक्सरसाइज के कई विकल्प हैं जैसे- एरोबिक्स, हिप-हॉप, जुम्बा, वेस्टर्न डांस या कथक। डांस के दौरान सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है साथ ही बॉडी को टोन करने में भी मदद मिलती है। आप एक डांस सैशन से लगभग 300 से 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
साइकलिंग
बचपन से हम साइकलिंग करते आ रहे हैं लेकिन फिटनेस प्रेमी लोग अभी भी साइकलिंग करना पसंद करते हैं। ये एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करने के अलावा आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। जिन लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है वह रोजाना आधा घंटा साइकलिंग कर सकते हैं। साइकलिंग के प्रत्येक सैशन में आप 252 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। साइकलिंग आपके ओवरऑल बॉडी पर काम करती है, खासकर ये पेट की चर्बी को कम करने में सहायक भूमिका निभा सकती है।