For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

500 करोड़ की तरफ बढ़ी सनी देओल की फिल्म गदर 2: Gadar 2 Collection

04:15 PM Aug 24, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
500 करोड़ की तरफ बढ़ी सनी देओल की फिल्म गदर 2  gadar 2 collection
Gadar 2 Collection
Advertisement

Gadar 2 Collection: गदर 2 बॉलीवुड फिल्मों के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म 15 दिनों में ही 400 करोड़ के रिकॉर्ड को पार कर 500 करोड़ की तरफ बढ़ गई है। फिल्म की बात करें तो इसने सफलता का एक गदर न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरी दुनिया में मचा दिया। इससे पहले लगता था जैसे कि सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का क्रेज खत्म सा हो गया है। लेकिन इस फिल्म ने साबित कर दिया कि फिल्मों को देखने का जूनून आज भी जिंदा है। लोग इस फिल्म को देखने गांवों से ट्रकों में बैठ- बैठकर आए हैं। फिल्म ने 40.1 करोड़ के साथ ग्रैंड ओपनिंग की थी।

बॉलीवुड का टाइम आ गया है

इस समय सनी देवल एक हीरो के तौर पर भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। लोग तारा के साथ खुदको जोड़कर देख रहे हैं। सनी देओल भी खुद अपने फैंस के रिएक्शन से हैरानी में हैं। उनका कहना है कि उन्हें खुद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि लोग आज भी उनसे इतना प्यार करते हैं। खैर फिल्म मेकर्स इस क्रेज को भुनाने में लगे हैं। रिलीज के बाद भी इसके प्रमोशन जारी है। लोग सनी को देखकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

पठान के रिकॉर्ड को किया ब्रेक

गदर 2 से पहले पठान सबसे तेजी से 400 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म थी। अब गदर 2 ने पठान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो इसने अब तक 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बॉलीवुड के ट्रेंड एनालिसट तरन आदर्श ने भी गदर फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि 400 करोड़ नॉट आउट। गदर अब 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है। खैर हम आशा करते हैं कि गदर 2 ऐसे ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती चली जाए। एंटरनमेंट इंडसट्री के लिए यह एक बेहद सकारात्मक खबर है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement