For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस लोहड़ी सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे हों तैयार: Lohri Outfit Idea

10:00 AM Jan 11, 2024 IST | Pratima Singh
इस लोहड़ी सबसे अलग और स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे हों तैयार  lohri outfit idea
Lohri Outfit Idea
Advertisement

Lohri Outfit Idea: न्यू ईयर की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू होने लगता है। वहीं, लोहड़ी के त्योहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं। लोहड़ी उत्तर भारत का खास त्यौहार है, जो मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाब में लोग इस फेस्टिवल को बड़े शौक से मनाते हैं। इस खास मौके पर खानपान की धूम के साथ-साथ पहनावे और मेकअप का भी खास ख्याल रखा जाता है। इस दिन महिलाएं सज-धजकर काफी उत्साह मनाती हैं । ये सभी इकट्टा होकर परिक्रमा करती हैं और जश्न के महौल का आनंद लेती हैं। अगर आप भी इस साल लोहड़ी पूजा में शामिल होने वाली हैं और सबसे अलग और आकर्षक लुक पाना चाहती हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के खूबसूरत लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप लोहड़ी पर इनके आउटफिट लुक्स को रिक्रिएट करके सबसे बेस्ट नजर आ सकती हैं।

Also read : Lohri Makeup : मेकअप आर्टिस्ट कृतिका एस किशोर से जानें

Lohri Outfit Idea
Lohri Outfit Idea-sara ali khan ethnic look

अगर आप आउटफिट्स के साथ थोड़ा बहुत एक्पेरिमेंटल हैं तो सारा अली खान का ये फेस्टीवल लुक आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है। लोहड़ी पर परफेक्ट लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ अगर आप मैचिंग चुड़िंया या ब्रेसलेट पेयर करती हैं तो ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं।

Advertisement

Mouni Roy
Mouni Roy's saree look

लोहड़ी के लिए आप मौनी रॉय के लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आप हैवी लुक या ज्यादा मेकअप की शौकीन नहीं हैं तो आप इस ऑउटफिट को लोहड़ी के मौके पर ट्राई कर सकती हैं। इसमें मौनी ने व्हाइट एंड येलो कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई है, जिसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल नेकपीस पेयर किया है, जो बेहद एलिगेंट दे रहा है। इस बार आप ऐसी लाइट कलर की साड़ी और लाइट मेकअप अप्लाई करके मौनी की तरह रॉयल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं। लोहड़ी पर अगर आप ऐसे होती हैं तो आप सबसे अलग और आकर्षक नजर आएंगी।

Alia Bhatt's palazzo suit
Alia Bhatt's palazzo suit

इस बार लोहड़ी पर अगर आपका साड़ी या लहंगा नहीं पहनने का मन है तो आप इस तरह के स्टाइलिश प्लाजो सूट कैरी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स लाइट और कम्फ़र्टेबल लुक के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आलिया का यह सूट स्टाइल आपको हर पार्टी या फंक्शन में आपको सबसे खूबसूरत दिखाएगा। इसके साथ आप स्लिक जुड़ा या ओपन हेयर भी रख सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ बड़े झुमकों को पेयर करके आप महफिल में अपने जलवे बिखेर सकती हैं।

Advertisement

Rakul Preet
Rakul Preet Singh's floral lehenga look

लोहड़ी के मौके पर अगर आपको रॉयल और क्लासी लुक चाहिए तो आप रकुल प्रीत सिंह के इस फ्लोरल प्रींट वाले सिल्क लहंगे और बिकिनी कट चोली लुक को अपना सकती हैं। आप अपने कलेक्शन में इस तरह के लेटेस्ट लुक वाले फ्लोरल लहंगे को शामिल करके हर किसी का दिल जीत सकती हैं। इस तरह के लहंगे नाइट फंक्शन के साथ ही दिन के मौकों के लिए भी एकदम परफेक्ट होते हैं। अब अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप मिनिमल जूलरी और लाइट मेकअप कैरी करें और बालों को खुला ही छोड़ दें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement