For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घरेलू तरीके से बालतोड़ की समस्या से पाएं राहत: Remedies for Hair Follicle

11:00 AM May 03, 2024 IST | Nidhi Goel
घरेलू तरीके से बालतोड़ की समस्या से पाएं राहत  remedies for hair follicle
Remedies for Hair Follicle
Advertisement

Remedies for Hair Follicle: त्वचा में इंफेक्शन के कई कारणों से हो सकता है। जैसे कि त्वचा की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देना या फिर आपकी इम्यूनिटी बेहद कमजोर है तब भी आपको त्वचा की बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। स्किन इंफेक्शन में बहुत सी समस्याएं सामने आ सकती है जिसमें बालतोड़ भी एक समस्या की तरह सामने आ रहा है। बालतोड़ बालों के रोम में संक्रमण के कारण होता है। जब ये होता है तो त्वचा छोटी लाल गांठ होती है लेकिन ये बढ़ता जाता है और इसमें मवाद भर जाता है जो बेहद दर्दनाक होता है। और ये शरीर में किसी भी हिस्से में हो सकता है, जैसे कि चेहरा, गर्दन, पैर आदि। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते है और इसे ठीक करने के घरेलू उपाय-

Also read : काला चेहरा कैसे साफ करें? सवाल का जवाब है यहां: Skin Whitening

क्या होता है बालतोड़

Remedies for Hair Follicle
Hair Follicle

त्वचा पर छोटी गांठ के रूप में नजर आने वाला ये दाना दो चार दिन में ही बड़ा होता जाता है। और इसमें मवाद भर जाता है। साथ ही बेहद दर्दनाक होता है। ये बालों की जड़ों में होता है। और जब ये निकलने आरम्भ होते है तो एक के बाद एक पूरे शरीर पर फैलने लगते है। इनका इलाज नहीं किया जाए तो ये हर बाल की जड़ में इन्फेक्शन की तरह फैल जाते हैं। बालतोड़ तीन प्रकार के होते है जिनको समझना आवश्यक है। जिसमें नासूर, हिड्राडेनाइटिस सुपराटीवा और पायलोनीडल सिस्ट शामिल है।
नासूर: इसमें बालों के रोम का एक ग्रुप मौजूद होता है जिसके कारण गांठ बनने लगती है साथ ही उसमें मवाद भी बनने लगता है।
हिड्राडेनाइटिस सुपराटीवा: ये ज्यादातर जांघों और बगल के हिस्सों में फैलता है। और इसमें भी काफी मवाद बनने लगता है।
पायलोनीडल सिस्ट: ज्यादातर इन्फेक्शन के कारण होता है। इसमें मवाद,सूजन और दर्द तीनों का ही सामना करना पड़ता है।

Advertisement

बालतोड़ के लक्षण

  • त्वचा पर दाने की गांठ सी दिखाई देना ये दाना और दाने से अलग होता है।
  • जब दाना होता है तो आसपास की त्वचा रंग लाल पड़ जाता है।
  • गांठ बनने के बाद ये फोड़े की तरह बन जाता है जिसमें मवाद पड़ जाता है।
  • कमजोरी और बेहद थकावट महसूस होती है।
  • जब ये फैल जाते है और मवाद ज्यादा बढ़ जाता है तो तेज बुखार आना आरम्भ हो जाता है।

बालतोड़ होने के कारण

  • अधिकतर देखा गया है कि जिन लोगों को डाइबिटीज है उन्हे बालतोड़ की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो आपको आए दिन इस तरह की त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • बालतोड़ की समस्या तब भी देखी जाती है यदि आप अपने आहार में पोषक तत्वों को पूरी तरह नहीं लेते है।
  • बहुत से लोग अपनी त्वचा की साफ सफाई पर ध्यान नहीं देते है। यदि आप बाहर से कहीं आए है और आपको बेहद पसीना आ रहा है तो आपको नहाना जरूरी होता है। लेकिन नहीं नहाने के कारण त्वचा गंदी रहती है साथ में बाहर से इंफेक्शन को लेकर आती है।
  • कई लोग अपनी त्वचा पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है जिससे त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
  • फिलोकोक्कस ऑरियस एक बैक्टीरिया त्वचा पर मौजूद रहता है ये बैक्टीरिया नाक या गले में आमतौर पर पाया जाता है। साथ ही आपको कभी घाव या चोट लग जाती है तो ये उसके द्वारा शरीर में प्रवेश कर जाता है। और बालों के रोम में संक्रमण पैदा कर देता है।

बालतोड़ को दूर करने के प्राकृतिक उपचार

Remedies
Natural Remedies for Hair Follicle

सिकाई: आपकी त्वचा पर यदि बालतोड़ हो गया है तो आप उसकी सिकाई भी कर सकते है। इसके लिए आप प्रभावित जगह पर दिन में दो या तीन बार दस मिनट के लिए गर्म पानी की सिकाई करें। इससे बालतोड़ की समस्या दूर हो जाएगी।

हल्दी का लेप: यदि आपको ज्यादा दिक्कत लग रही है तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप हल्दी का लेप प्रभावित जगह पर लगाएं। हल्दी में तो वैसे भी एंटीबैक्टीरियल के गुण होते है। साथ ही ये बालतोड़ को कम करने में मदद करेगी।

Advertisement

लहसुन लगाएं: यदि आप लहसुन का इस्तेमाल बालतोड़ के लिए करते है तो जल्द ही ये समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए आपको लहसुन की कलियों का पेस्ट बनाना है। और इसे प्रभावित जगह पर दस मिनट लगा कर छोड़ देना है। आपको समस्या से राहत मिलेगी।

अरंडी का तेल: बालतोड़ को खत्म करने में अरंडी का तेल भी कारगर है। आप अरंडी को तेल को थोड़ा सा रूई में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं। आपको समस्या से राहत थोड़े ही समय में मिल जाएगी। साथ ही आप अरंडी के तेल को पान के पत्ते पर लगाकर उस पत्ते को प्रभावित जगह पर लगा दें मवाद बाहर आ जाएगा और समस्या दूर हो जाएगी।

Advertisement

नीम लगाएं: नीम त्वचा की समस्याओं को दूर करने में बेहद काम आता है साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है। इससे आपकी बालतोड़ की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए आप नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाएं जो बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इसे प्रभावित जगह पर लगा भी सकते है इससे आपको आराम मिल जाएगा।

कलौंजी का तेल: बालतोड़ की समस्या से आप काफी ज्यादा परेषान है तो आप कलौंजी का तेल भी इसे खत्म करने के लिए कर सकते है। इसके लिए आप कलौंजी के तेल में जोजोबा तेल को मिला लें और फिर रूई की सहायता से प्रभावित जगहों पर लगा लें आपको बालतोड़ की समस्या से राहत मिल सकेगी।

डॉक्टर से परामर्श

यदि आपको लगता है कि घरेलू उपाय करने के बावजूद भी समस्या से काबू नहीं पाया जा रहा है तो आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। क्योंकि ये कोई छोटी समस्या नहीं है।

Advertisement
Tags :
Advertisement