For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बढ़ते तापमान से आंखों की समस्याओं को इन उपायों से करें दूर: Eye Care in Summer

04:00 PM Apr 29, 2024 IST | Rajni Arora
बढ़ते तापमान से आंखों की समस्याओं को इन उपायों से करें दूर  eye care in summer
Eye Care in Summer
Advertisement

Eye Care in Summer: अक्सर गर्मी और साथ ही तेज धूप की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं । वो चाहे तेज चिलचिलाती धूप में अधिक देर तक घूमने से हो या आंखों में धूल गंदगी जाने से भी इंफेक्शन की वजह से हो। इससे आंखों के ब्लड वेसल्स में सूजन हो जाती है। आंखों के अंदर का जो सफेद सा हिस्सा है लाल हो जाता है जिससे आंखें लाल नजर आती हैं। आंखों में जलन और खुजली रहती है जो खासी परेशानी का सबब बनती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बढ़ते तापमान की वजह से आंखों में इंफेक्शन हो जाता है जिसे ब्लड शॉट्स आईज और साथ ही रेड आई भी कहते हैं। कुछ घरेलू उपायों से आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं-

Also read : कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार करते हैं काम तो इस तरह रखें आंखों का ध्यान: Eyes Care Tips

आंखों की समस्याओं को दूर करेंगे ये उपाय

Eye Care in Summer
These remedies will solve eye problems
  • आंखें लाल हो जाए या फिर जलन हो तो आप सबसे पहले ठंडे पानी से आंखों को धोएं। इससे आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।
  • आंख बंद कर ले और ठंडे पानी में कपड़ा गीला करके पलकों पर थोड़ी देर के लिए रख सकते हैं।
  • एलोवेरा जूस बहुत प्रभावी है। इसके लिए दोस्तों आप चार चम्मच एलोवेरा जेल में आधा कप पानी और बर्फ डालकर पीस लें। इसे कॉटन की मदद से पलकों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए रहने दें, इससे आराम मिलेगा।
  • बर्फ यानी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करें या बर्फ के पैक से सेंके। इसके लिए बर्फ के एक से दो टुकड़ों को रूमाल में डालकर बांध लें। इस पोटली को आंखों पर रखकर हल्के हाथों से प्रेशर दें। 5 मिनट तक आंखों को आइस पैक से सेंके। आंखों की लालिमा, सूजन, आंखों की समस्या दूर होगी।
  • आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा गोल-गोल टुकड़ों में काट लें। लेट जाएं और एक-एक स्लाइस आंखों पर 20-30 मिनट के लिए रखें। लगाने से आंखों को ठंडक मिलेगी। बेहतर रिजल्ट्स पानी के दिन भर में दो से तीन बार इस उपाय को आप दोहराएं। खीरे में मौजूद कूलिंग प्रॉपर्टीज ब्लड वेसल्स में आई सूजन को ठीक करके आंखों की लालिमा दूर करती है।
  • आप सौंफ के बीज का पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आंखों को आराम पहुंचाते हैं। इसके लिए एक पैन में एक कप पानी लें। इसमें एक बड़ा चम्मच सौंफ डालकर उबालें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान कर फ्रिज में थोड़ा ठंडा कर लें। इस पानी में काॅटन की बाॅल भिगोकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें। आराम मिलेगा।
  • साथ ही शहद और दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच शहद में एक बड़ा चम्मच दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। कॉटन पैड्स लें, शहद और दूध के मिश्रण में भिगोकर आंखों पर 10-15 मिनट रखें। समस्या से राहत मिलेगी।
  • आंखों की समस्या दूर करने में गुलाब जल काफी मददगार है। इसके लिए काॅटन को गुलाब जल में डुबोकर आइस पैक बना लें और 10-15 मिनट के लिए आंखों पर लगाएं।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement