For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन चीज़ों का सेवन करके अनियमित पीरियड्स की समस्या से पाएं निजात: Remedies For Irregular Periods

08:00 AM Jan 15, 2024 IST | Nidhi Mishra
इन चीज़ों का सेवन करके अनियमित पीरियड्स की समस्या से पाएं निजात  remedies for irregular periods
Remedies For Irregular Periods
Advertisement

Remedies For Irregular Periods: लेट पीरियड्स की समस्या का शिकार आजकल हर दूसरी महिला हो रही है। इस समस्या का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और तनाव है। स्ट्रेस की वजह से महावारी कभी लेट तो कभी जल्दी आ जाते है। किसी भी महिला का मासिक धर्म का चक्र 21 से 35 दिन के बीच का होता है। लेकिन हर महिला का मासिक धर्म चक्र अलग- अलग होता है। इसमें महिला को रक्तस्त्राव 4 से 7 दिन तक रहता है। इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खानपान का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रही है, तो घबराए नहीं। आज हम आपको हेल्दी पीरियड्स साइकिल के लिए कुछ सूपरफूड्स बनाते वाले है जिसका सेवन करके आप इर्रेगुलर पीरियड्स से निजात पा सकती है। तो चलिए जानते है, इस समय कौन- कौन से सूपरफूड्स का सेवन करना चाहिए।

Also read: पीरियड्स से हैं परेशान तो जानिए आपको करना क्या चाहिए

Remedies For Irregular Periods
Remedies For Irregular Periods-Papaya

पपीते में कैरोटीन होता है। साथ ही ये शरीर में एस्ट्रोजन लेवन को नियंत्रित रखता है। अगर आप भी इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से झूज रही है, तो आपको भी नाश्ते में रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए। इसका नियमित सेवन करने से हेल्दी पीरियड्स साइकील को बनाए रखने में मदद मिलती है। पपीता का सेवन करने से मासिक धर्म ही ठीक नही होता है, बल्कि त्वचा की हेल्थ में सुधार होता है।

Advertisement

Turmeric
Turmeric

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। ये हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है। हल्दी सिर्फ लेट पीरियड्स की समस्या से ही छुटकारा नही दिलाता है बल्कि इंफेक्शन से भी बचाव करता है। अगर आप भी अनियमित पीरियड्स की समस्यी से परेशान है, तो रोजाना सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। इस दूध का नियमित रूप से सेवन करने पर पीएमएस के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

Cinnamon
Cinnamon

दालचीनी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते है, जो इर्रेगुलर पीरियड्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दालचीनी का सेवन करने से ना केवल इर्रेगुलर पीरियड्स को ठीक करता है बल्कि पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करता है। दालचीनी में हाइड्रोक्सीचैल्कोन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। लेट पीरियड्स से निजात पाने के लिए रोजाना रात में दूध में दालचीनी का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते है।

Advertisement

Fennel Seeds
Fennel Seeds

सौंफ के अंदर एंटीस्पास्मोडिक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इर्रेगुलर पीरियड्स को ठीक रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से हार्मोंस भी संतुलित रहता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन भी कम होती है। एक कप उबलते पानी में एक चटुकी सौंफ डालें। अब इस 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इसे चाय की तरह छानकर पाएं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement