For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

शीघ्रपतन की समस्या से इस तरह पाएं निजात: Remedies for Premature Ejaculation

03:30 PM Jun 02, 2024 IST | Anuradha Jain
शीघ्रपतन की समस्या से इस तरह पाएं निजात  remedies for premature ejaculation
Remedies for Premature Ejaculation
Advertisement

Remedies for Premature Ejaculation: यौन संबंध बनाने के दौरान पुरुषों में एक बहुत आम समस्या देखी गई है कि उनका स्खलन जल्दी हो जाता है। इस वजह से वे ना तो अपनी महिला साथी को संतुष्ट कर पाते हैं और इस बात की उन्हें आत्मग्लानी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शीघ्रपतन यानी प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन का कोई स्थायी इलाज नहीं है। लेकिन कुछ सप्लीमेंट्स, ओवर द काउंटर प्रोडक्ट और कुछ तकनीक का इस्तेमाल करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं, आपको क्या करना होगा।

Also read: यौन संबंध बनाना है रिस्की, बढ़ सकता है इन 4 बीमारियों का खतरा-Teenage Sex

डाइट में शामिल करें जिंक और मैग्नीशियम

शीघ्रपतन की समस्या से इस तरह पाएं निजात: Remedies for Premature Ejaculation
Include zinc and magnesium in your diet

सबसे पहले तो आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो कि मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर होती हैं। यदि आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत ज्यादा नहीं करते हैं तो आपको जिंक और मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स डॉक्टर की सलाह के बाद लेने चाहिए। यह टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ाती हैं।

Advertisement

इंटरकोर्स से पहले करें मास्टरबेशन

यदि आप यौन संबंध बनाने से पहले मास्टरबेट करते हैं तो इससे ना सिर्फ आपका बेड पर टाइम बढ़ेगा बल्कि आप संभोग को एंजॉय भी कर पाएंगे।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज के जरिए आप प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेल्विक फ्लोर मसल्स की एक्सरसाइज करनी होगी। इन एक्सरसाइज के लिए आप फिजियोथैरेपी की भी मदद ले सकते हैं।'

Advertisement

लिडोकेन स्प्रे का इस्तेमाल

यदि आप प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन से गुजर रहे हैं तो आपको लिडोकेन स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से लिंग में संवेदनशीलता कम होती है और प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन भी देर से होता है। संभोग करने के दौरान आप हर 15 मिनट में इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके स्खलन के समय को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

स्टॉप स्टार्ट तकनीक

stop start technique
stop start technique

यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें जैसे ही आपको लगता है कि आप ऑर्गेज्म के करीब हैं और आप इजैक्यूलेट होने वाले हैं तो आप तुरंत यौन क्रिया करना बंद कर दें। कुछ सेकंड ब्रेक होने से आप दोबारा इस क्रिया को स्टार्ट करें। या फिर आप ऑर्गेज्म के करीब हैं तो अपनी पोजीशन बदल लें। बार-बार ऐसी तकनीक अपनाने से आप बिना किसी दवा या इलाज के इस स्खलन में देरी कर सकते हैं।

Advertisement

स्क्वीजिंग तकनीक

जब आपको लगता है कि आप इजैक्यूलेट तक पहुंचने वाले हैं तो अपने लिंग के शाफ्ट को या उसके बेस को दबाएं। ऐसा लगभग 30 सेकंड तक करें तो इससे आपको इजैक्यूलेशन के रोकने में मदद मिलेगी।

कंडोम का करें इस्तेमाल

बाजार में बहुत से ऐसे कंडोम मौजूद हैं जो इजैक्यूलेशन के समय को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कंडोम में बेंजोकेन नामक एक सक्रिय घटक होता है हो जो स्खलन में देरी करने में मदद करता है।

निष्कर्ष

यदि आप प्रीमेच्योर इजैक्यूलेशन की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको यह समझना होगा कि इसमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही कारक जिम्मेदार होते हैं। आप इन घरेलू उपचारों को अपनाकर शीघ्रपतन की समस्या से निपट सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको इन तकनीकों से फायदा नहीं होता तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement