For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या आपको पता है घी वाली कॉफी आपके लिए है फायदेमंद, जानते हैं उसे बनाने की रेसिपी: Ghee Wali Coffee

02:45 PM Dec 05, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
क्या आपको पता है घी वाली कॉफी आपके लिए है फायदेमंद  जानते हैं उसे बनाने की रेसिपी  ghee wali coffee
Advertisement

Ghee Wali Coffee: सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी को दूर भगाने के लिए चाय-कॉफी का अत्याधिक सेवन करते हैं। वहीं यह मौसम खाने-पीने का भी माना जाता है। ऐसे में घी के बने लड्‌डू ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन लोग करते हैं। हम सभी जानते हैं कि घी खाना फायदेमंद है। भारत में तो बरसों से घी खाने का रिवाज रहा है। इसके इतने फायदे हैं कि कुछ फिटनेस फ्रीक लोग भी कुछ मात्रा में इसका सेवन करते हैं। वहीं एक नया ट्रेंड घी वाली कॉफी का चल रहा है। हालांकि इससे भी चाय के साथ कॉफी के साथ भी काफी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। कुल्हड़ वाली, बटर वाली कॉफी के साथ घी वाली कॉफी का एक नया ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी एक सच्चे कॉफी लवर हैं और कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो इन नए फ्लेवर को जरुर ट्राई करें। स्वाद के साथ-साथ यह आपके लिए फायदेमंद है। यहां देखते हैं हम इसे बनाने की रेसिपी।

घी वाली काफी

  • पानी- 1 कप
  • कॉफी-1 चम्मच
  • घी-1 चम्मच
  • शहद- अगर जरुरत लगे तो

ऐसे बनाएं

सबसे पहले पानी गर्म करें। उबाल आने के बाद इसमें 1 चम्मच कॉफी डालकर इसे कप में निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच देसी घी डालें। आपकी घी कॉफी तैयार है। अगर आपको थोड़ा मीठा पसंद है तो आप इसमें 1 चम्मच शहद डाल सकते हैं।

Read Also: दूध वाली कॉफी पीने के फायदे, जानिए कॉफी पीने का सही समय: Milk Coffee Benefits

Advertisement

भूमि पेडनेकर पीती हैं यह कॉफी

Ghee Wali Coffee
Ghee Wali Coffee

भूमि पेडनेकर के फिटनेस के हमेशा चर्चा होते हैं। वह रोज सुबह इस कॉफी का सेवन करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस कॉफी को बनाती नजर आई थीं। यह हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए वरदान है। इसे बुलेफप्रूफ कॉफी भी कहा जाता है। वैसे तो आप इसे कभी भी पी सकते हैं लेकिन सुबह-सुबह इसको पीना बहुत फायदेमंद रहता है। इससे मेटाबॉलिक रेट अच्छी रहती है वहीं एसिडिटी की परेशानी से भी निजात मिलती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement