For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

16 दिसंबर से शुरू होगा विशाल लालटेन उत्सव, ये है सबसे लंबा चलने वाला क्रिसमस सेलिब्रेशन: Giant Lantern Festival

11:30 AM Dec 14, 2023 IST | Sonal Sharma
16 दिसंबर से शुरू होगा विशाल लालटेन उत्सव  ये है सबसे लंबा चलने वाला क्रिसमस सेलिब्रेशन  giant lantern festival
Advertisement

Giant Lantern Festival: क्रिसमस करीब है और दुनिया भर में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है, लेकिन फिलीपींस में दुनिया का सबसे लंबा और सबसे भव्य क्रिसमस सीजन होता है। हर साल, सैन फर्नांडो शहर में ‘जायंट लैंटर्न फेस्टिवल’ लिग्लिगन पारुल सैम्पर्नांडु में आयोजन किया जाता है। इस साल यह फेस्टिवल 16 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। इसमें कई गांव खूबसूरत और विशाल कागज़ के लालटेन बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

इन क्रिसमस लालटेनों को 'पैरोल' कहा जाता है। ये लालटेन बांस या कागज से बने होते हैं। पहले के समय में लालटेन लगभग आधा मीटर व्यास वाले सिम्पल क्रिएशन होते थे, जो जापानी ओरिगेमी पेपर से बनाई जाते थे और मोमबत्ती से जलाई जाते थे, लेकिन अब लालटेन कई तरह की सामग्रियों से बनाए जाते हैं और आकार में लगभग छह मीटर तक बढ़ गए हैं। उन्हें चमकीले रंगों के साथ जटिल पैटर्न में अरेंज्ड किया जाता है और इलेक्ट्रिक बल्बों से रोशन किया जाता है। इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश और दुनिया भर से लोग आते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement