For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बच्चों के पेट में कीड़े होने पर खिलाएं ये गोली, ऐसे करें तैयार: Treat Worms in Kids

08:00 AM Mar 23, 2024 IST | Nikki Mishra
बच्चों के पेट में कीड़े होने पर खिलाएं ये गोली  ऐसे करें तैयार  treat worms in kids
Treat Worms in Kids
Advertisement

Treat Worms in Kids: छोटे बच्चे अक्सर अपने खानपान को लेकर काफी ज्यादा लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इन परेशानियों में बच्चों के पेट में कीड़े लगना शामिल है। बच्चों में पेट में कीड़े लगने की परेशानी काफी ज्यादा आम है। इसका प्रमुख कारण हाइजीन की कमी और बच्चों द्वारा मिट्टी और खराब चीजें छूना हो सकता है। पेट में कीड़े लगने पर बच्चों का वजन काफी तेजी से कम होने लगता है। साथ ही उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं होने लगती है। अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े लग गए हैं, तो ऐसी स्थिति में उनका तुरंत इलाज कराएं। इसके साथ ही आप इस स्थिति में कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों के पेट में कीड़े लगने पर क्या करें?

Also read : वजन घटाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इन फलों को डाइट में करें शामिल

Treat Worms in Kids
Neem

पेट में कीड़े लगने की स्थिति में बच्चों को नीम की गोलियां खिला सकते हैं। नीम की पत्तियों में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने का गुण रखते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों लें, इसे सिलबट्टे पर अच्छी तरह से पीसकर इसकी गोलियां बना लें। अब इस गोली को बच्चों को पानी के साथ दें। स्वाद बदलने के लिए पहले बच्चों को गुड़ की गोली दें और फिर तुरंत नीम की गोलियां दें। इस प्रक्रिया को सदियों से अपनाया जा रहा है, जो पेट में कीड़े लगने का काफी असरदार उपाय माना जाता है।

Advertisement

पेट में कीड़े लगने की परेशानी को दूर करने के लिए आप बच्चों के अजवाइन की गोलियां दे सकते हैं। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो पेट के कीड़े को नष्ट कर सकता है। इसकी गोलियां बनाने के लिए सबसे पहले अजवाइन को अच्छी तरह से भुन लें। अब इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर इसे पीसकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना दें। अब इस गोली को दिन में दो से तीन बार अपने बच्चे को गुनगुने पानी के साथ दें। इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे।

ajwain
ajwain

बच्चों के पेट में कीड़े की शिकायत होने पर आप इन असरदार गोलियों का प्रयोग कर सकते हैं। यह होममेड गोलियां पेट में कीड़े के नष्ट को दूर कर सकती हैं। हालांकि, अगर बच्चा काफी ज्यादा परेशान है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement