For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गृहलक्ष्मी टॉप 10 हैंड ब्लेंडर: Hand Blender

06:09 PM Apr 11, 2024 IST | Pinki
गृहलक्ष्मी टॉप 10 हैंड ब्लेंडर  hand blender
Grehlakshmi Top 10 Hand Blender
Advertisement

Hand Blender: एक अच्छा किचन टूल आपके रोजमर्रा के कामों को कई हद तक आसान कर देता है। हम इस बार आपके लिए एक ऐसा ही टूल हैंड ब्लेंडर लेकर आए हैं जिससे न सिर्फ आप चीज़ों को अच्छे से ब्लेंड कर पाएंगे बल्कि मिक्सर के बड़े झंझट से भी बच पाएंगे। वैसे तो मिक्सर में भी ब्लैंडिंग ऑप्शन आते हैं लेकिन सुबह के भागते समय में सिर्फ ब्लैंडिंग के लिए मिक्सर का इस्तेमाल करना थोड़ा झझट भरा होता है। इसलिए आप गृहलक्ष्मी की हैंड ब्लैंडर टॉप 10 सीरीज पर नजर डाल सकते हैं, जिसमें आपको कम कीमत में सबसे अच्छे प्रोडक्ट दिए गए हैं। जिन्हे आप आराम से खरीद सकते हैं।

ओर्पट

Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders
Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders

ये किचन टूल आपके रोजाना के कामों को आसान बनाकर समय की बचत में मदद करता है। ये पुश टू ऑन स्विच के साथ आता है। इसका ब्लेड स्टेनलेस स्टील का बना है जो एक फाइन ब्लैंडिंग में कारगर है, साथ ही इसको धोना भी काफी आसान है। नीले और सफेद रंग में आने वाले इस स्मार्ट ब्लेंडर की कीमत 995 रूपये है।

बॉस

125 वॉट का ये हैंड ब्लेंडर एर्गोनोमिक हैंडल के साथ आता है, जो इसपर हाथ की पकड़ को आसान बनता है। इसके इस्तेमाल से स्मूदी, प्यूरी और शेक आदि आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसमें अपने हिसाब से स्पीड को भी मैंटेन किया जा सकता है। इसकी कीमत 1299 रुपये है।

Advertisement

केंट

300 वॉट वाला ये एज़ी हैंड ब्लेंडर चीज़ों को फाइन तरीके से ब्लेंड करती है। इसकी मोटर कॉपर-वाइंडेड मोटर है जो लगातार उपयोग के बाद भी इसको ठंडा रखती है। इसके अलावा इसकी बनावट हाथ की पकड़ को आरामदायक बनती है। इसकी कीमत 1599 रूपये है।

Read Also: अपने किचन में शामिल करें इस तरह के स्मार्ट किचन गैजेट्स

Advertisement

लाइफलॉन्ग

Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders
Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders

300 वॉट की मोटर के साथ आने वाला ये ब्लेंडर ब्लेंडिंग, चॉपिंग और चीज़ों को आसानी से मिक्स करता है। ये 1 व्हिस्क और 1 चॉपर टूल के साथ आता है। इसमें सिंगल स्विच ऑपरेशन है, साथ ही इस्तेमाल के दौरान ये आवाज भी कम करता है। एर्गोनोमिक डिज़ाइन का ये स्मार्ट टूल 1619 रुपये की कीमत में आता है।

इनाल्सा

750 वॉट के इस हैंड ब्लेंडर में डिटैचेबल स्टेम और स्टेनलेस स्टील ब्लेड है। इसकी मोटर कॉपर की है और ये वेरिएबल स्पीड और टर्बो फंक्शन फीचर के साथ आता है। इसका स्प्लैश गार्ड कवर ब्लेड को कवर और सुरक्षित रखता है यह ब्लेड के साथ बर्तन के सीधे संपर्क को रोकता है। इसकी कीमत 1699 रुपये है।

Advertisement

हैवेल्स

Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders
Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders

300 वॉट वाले इस हैंड ब्लेंडर में डिटैचेबल स्टेनलेस स्टील स्टेम, डबल बुश और कॉपर की मोटर आती है। इस्तेमाल के समय ये बहुत आवाज भी नहीं करता। इस सफेद रंग के हैंड ब्लेंडर की खासियत इसके रिमूवेबल ब्लेड हैं। इससे ब्लेंड करना और चीज़ों को मिलाना काफी आरामदायक है। ये टूल 1620 रुपये की कीमत में आता है।

फिलिप्स

बहुत शार्प ब्लेडों के साथ ये हैंड ब्लेंडर आपके रसोई के कई काम को आसान बनाता है। इसकी मोटर 250 वॉट की है। इसके ब्लेड स्टेनलेस स्टील से निर्मित है, जिससे गर्म या ठंडी चीज़ों को भी आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है। इसके अलावा, सिंगल-ट्रिगर प्रेस और पकड़ने में आसान है। ये 1799 रुपये की कीमत में आता है।

बजाज

Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders
Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders

ये ब्लेंडर आसान सफाई के लिए डिटैचेबल स्टेम के साथ आता है। इसमें 300 वॉट साइलेंट डीसी मोटर है, जो इस्तेमाल के समय आवाज नहीं करती। इसके ब्लेड स्टैनलेस स्टील के बने हुए हैं, जो अपना काम बेहद सफाई से करते हैं। इसकी कीमत 1499 रुपये है।

मोर्फी रिचर्ड्स

इस टूल का रंग बेहद आकर्षक है, जो आपके किचन को स्मार्ट लुक देने का काम करेगा। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और ये सिंगल स्पीड सेटिंग, सॉफ्ट पुश बटन और मल्टी फंक्शन स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आता है। ये वजन में हल्का होने के साथ पोर्टेबल भी है। ये हैंड ब्लेंडर 1370 रुपये की कीमत के साथ आता है।

महाराजा

Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders
Grehlakshmi Top 10 Hand Blenders

इसके स्टेनलेस स्टील ब्लेड सुपर शार्प हैं जो मिश्रण के काम को आसान बनाता है। इसमें 175 वॉट की पावरफुल मोटर है जो फास्ट ब्लेंडिंग एक्शन को सपोर्ट करती है। तीन अलग-अलग ब्लेड आते हैं जो फेंटने, काटने या मिश्रण करने में मदद करते हैं। इसकी कीमत 1469 रुपये है।

Advertisement
Tags :
Advertisement