For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

संगिनी क्लब संग गृहलक्ष्मी ने बढ़ाया गृहणियों का उत्साह: Grehlakshmi Dophar

12:00 PM Dec 16, 2022 IST | Geeta Kainthola
संगिनी क्लब संग गृहलक्ष्मी ने बढ़ाया गृहणियों का उत्साह  grehlakshmi dophar
Advertisement

Grehlakshmi Dophar: गृहलक्ष्मी दोपहर महिलाओं को एक सोशल मंच देता है, जहां वे अपनी जैसी दूसरी महिलाओं से रूबरू होती हैं और उनके साथ अपने अनुभव सांझा करती हैं। इस कार्य में गृहलक्ष्मी परिवार सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

साल 2023 का आगमन होने जा रहा है। यदि हम पिछले साल की उपलब्धियों पर एक नजर डालें तो पायेंगे कि महिलाओं ने खेल से लेकर लेखन, निर्देशन, एन्टरप्रेन्योर जैसे पुरुष प्रधान क्षेत्रों में खूब नाम कमाया है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों पर महिलाओं को बधाई देते हुए गृहलक्ष्मी परिवार ने इस बार का ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ द्वारका स्थित एलेट बाय ड्रूल के संगिनी क्लब में आयोजित कराया। इस उपलक्ष्य में क्लब की अध्यक्षा रीमा और दिव्या ने गृहणियों और लघु उद्योग करने वाली महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

महिला सशक्तीकरण

Women Empowerment show on Grehlakshmi Dophar
Women Empowerment

गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा कार्यक्रम है, जो खासतौर से महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतू संचालित किया जाता है, साथ यहां महिलाओं के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनमें सामाजिक जागरूकता बनाए रखना है। इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण महिलाओं का आत्मविश्वास और उत्साह है, जिसके बल पर गृहलक्ष्मी परिवार नये संकल्पों के साथ सदैव आगे बढ़ रहा है। और, इसी उद्देश्य के साथ इस बार का ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ महिलाओं के शैक्षिक, सामाजिक, आध्यात्मिक और आर्थिक विकास को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। जिसका विषय था ‘महिला सशक्तीकरण’।

Advertisement

स्वच्छ भारत शपथ

Swachh Bharat talk on Grehlakshmi Dophar
Swachh Bharat Pledge

चूंकि, ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ एक समाजिक कार्यक्रम है इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते परिवार कि जिम्मेदारी बनती है कि यहां शामिल होने वाली सभी गृहलक्ष्मियों को स्वस्थ और स्वच्छ रहने के लिए जागरूक बनाया जाए। इसलिए हमेशा की ही तरह कार्यक्रम की शुरुआत ‘स्वच्छ भारत शपथ’ से की गई। जहां सभी ने ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ के साथ यह संकल्प लिया कि वे अपनी और अपने परिवार की स्वच्छता का ध्यान रखेंगे, साथ ही अपने आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग देंगी।

मनोरंजक प्रतियोगिताएं

Fun Contest in Grehlakshmi Dophar
Fun Contest

महिलाओं का जोश बनाए रखने के लिए कई सारी प्रतियोगिताएं भी रखी गई थीं, जिनमें सबसे प्रमुख था फैशन शो। इसमें हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं ने आशा महापात्रा के ब्रांड ‘साई क्रिएशंस’ की साड़ी पहनी थी, साथ गृहलक्ष्मी फैशन शो जीतने वाली सभी महिलाओं को स्ट्रीक्स की ओर से गिफ्ट हैंपर दिया गया है। वहीँ गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब इस बार सपना दुआ को दिया गया और फर्स्ट रनरअप रहीं काजल अग्रवाल। जबकि सेकंड रनरअप एकता त्रिपाठी रहीं।

Advertisement

गृहलक्ष्मी ब्रांड पार्टनर स्ट्रीक्स

Grehlakshmi Dophar Brand Partner
Grehlakshmi Brand Partner Sticker

फैशन शो के साथ महिलाओं ने जमकर खरीददारी भी की। खासतौर से गृहलक्ष्मी के ब्रांड पार्टनर ‘स्ट्रीक्स’ के स्टॉल्स में महिलाओं की भीड़ देखने वाली थी। दरअसल, स्ट्रीक्स ने इवेंट्स में आने वाले सभी लोगों के लिए अपने हेयर उत्पादों में 50 प्रतिशत की छूट दी थी। ‘स्ट्रीक्स’ भारत में ब्यूटी के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम है इसलिए महिलाएं हेयर कलरिंग हो या हेयर स्टाइलिंग के लिए स्ट्रीक्स पर भरोसा करती हैं। इसके हेयर उत्पाद आपको बालों को प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करते हैं और बालों की गुणवत्ता को बनाएं रखते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement