स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं ने रंग जमाया: Grehlakshmi Kitty Party 2022

03:43 PM Nov 07, 2022 IST | geetakanthola
Advertisement

Grehlakshmi Kitty party 2022: हमेशा की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर पर महिलाओं ने अपनी कला का जमकर प्रदर्शन किया।

Advertisement

गृहलक्ष्मी दोपहर

दीपोत्सव के शुभअवसर पर वैम्स क्लब और गृहलक्ष्मी की ओर से ग्रीन लाउन्ज बैंक्वेट हॉल में एक रंगारंग कार्यक्रम कराया गया। जहां ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर घर की साज-सज्जा के जरूरी सामान के स्टॉल लगाए गए थे। इनमें सबसे प्रमुख ‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ के ब्रांड पार्टनर ‘रीकोड स्टूडियोज’ का स्टॉल था क्योंकि यहां त्योहार को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को भारी छूट भी डी गई थी। इसके चलते महिलाओं ने उत्सव का आनंद उठाने के साथ जमकर खरीदारी भी की। रीकोड का उद्देश्य ब्यूटी उत्पाद के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचना है। यह कई प्रसिद्ध ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड्स का विक्रेता है। यही वजह है कि रीकोड स्टूडियोज सभी ब्रांड्स के लिए एक वन स्टॉप पोर्टल बन गया है, जहां ग्राहक आसानी से अपने मनचाहे उत्पाद को खरीद सकता है। 

Advertisement

स्वच्छ भारत शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत हमेशा की तरह ‘स्वच्छ भारत शपथ’ से की गई। जहां महिलाओं ने गृहलक्ष्मी दोपहर के साथ यह सौगंध ली कि वे अपने अपने घर और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान देंगी। साथ ही अपनी और अपने परिवार की स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखेंगी। 

Advertisement

फैशन शो रहा मजेदार

Women Enjoyed Grehlakshmi Dophar

वैम्स क्लब की प्रेसिडेंट कविता अग्रवाल बेहद सामाजिक महिला हैं और उनके क्लब की सभी महिलाएं काफी प्रतिभाशाली और मिलनसार हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण उन्होंने कार्यक्रम को मजेदार बना दिया। उनके उत्साह और उमंग को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता था। गृहलक्ष्मी दोपहर के बारे में कविता जी का कहना था कि ये उन महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है जो अपने खाली समय को किसी रचनात्मक कार्य में खर्च करना चाहती हैं। हमारी ये गृहलक्ष्मियां पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर होने के साथ काफी रचनात्मक भी हैं।

Advertisement

गृहलक्ष्मी क्वीन

हर बार की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर में कई सारी सोशल एक्टिविटीज और गेम आयोजित कराए गए। जिनमें मुख्य तौर पर फैशन शो, टैलेंट हंट गेम और कई तरह के माइंड गेम्स थे। इसमें सबसे ज्यादा मजा फैशन शो में आया। सभी महिलाओं ने बेहिचक इसमें हिस्सा लिया और यकीन मानिए उनकी रैंप वॉक देखकर कोई भी ये अनुमान नहीं लगा सकता था कि वे सब प्रोफेशनल न होकर गृहणियां हैं। फिर भी किसी एक को ही गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब मिल सकता था इसलिए परफॉरमेंसस को देखकर खुशबू गुप्ता को ये ताज पहनाया गया। वहीं सुमन सागर, पहली रनर अप रहीं और दूसरी रनर अप के रूप में रिद्धि अगरवाल को चुना गया। प्रतियोगिता जीतने पर रीकोड स्टूडियोज ने महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी दिए, जिन्हें पाकर सभी महिलाएं काफी प्रसन्न और उत्साहित थीं। 

समापन

कार्यक्रम जिस जोश के साथ शुरू किया गया था, उसी के गर्मजोशी के साथ इसका समापन भी किया गया। महिलाओं ने अंत में खूब नृत्य किया और एकदूसरे को दीपवाली की बधाई देकर बिदाई ली। 

Tags :
fashion showgrehlakshmiGrehlakshmi dophargrehlakshmi queensocial club
Advertisement
Next Article