For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गृहलक्ष्मी टॉप 10 डिओडोरेंट: Top Deodorants

05:00 PM Apr 14, 2024 IST | Pinki
गृहलक्ष्मी टॉप 10 डिओडोरेंट  top deodorants
Grehlakshmi Top 10 Deodorant
Advertisement

Top Deodorants: गर्मियों में पसीना और उससे आने वाले बदबू की समस्या से अधिकतर लोग जूझते हैं। पीसने को आने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन उससे आने वाली बदबू पर जरूर काबू पाया जा सकता है। आजकल बाजार में कई तरह डिओडोरेंट मिलते हैं। गृहलक्ष्मी इस बार अपने रीडर्स के लिए डिओडोरेंट की टॉप 10 सीरीज लेकर आया है, जो रिसर्च पर आधारित है। इस सीरीज से महिलाएं अपनी पसंद और बजट के हिसाब से डिओडोरेंट का चुनाव कर सकती हैं।

Also read : फेंकने के बजाए ऐसे करे एक्सपायर परफ्यूम का इस्तेमाल: Expire Perfume Use

निविया

पर्ल एक्सट्रैक्ट्स युक्त ये डिओडोरेंट अल्कोहल फ्री है। इसको लगाकर आप 48 घंटे तक ताजगी महसूस करती हैं। ये पीसने की बदबू को पूरी तरह से कंट्रोल करता है। इसकी 150 एमएल की स्प्रे बोतल की कीमत 228 रुपये है।

Advertisement

एंगेज

Engage Deodorant
Engage Deodorant

इसकी अनोखी खुशबू आपको लंबे समय तक महकाए रखती है। साथ ही इसमें मौजूद साइट्रस और फ्लोरल आपके सेंसेस को एक्टिव रख पीसने की बदबू को कंट्रोल करते हैं। इसके 150 एमएल पैक की कीमत 249 रुपये है।

अजमल

इस डिओडोरेंट की खुशबू मिट्टी पर पड़ने वाली बारिश की पहली बून्द जैसी है, जो प्रकृति प्रेमियों को बहुत पसंद आती है। इसका इस्तेमाल कर आप लंबे समय तक ताजगी और खुशबू का अनुभव कर सकते हैं। इसके 200 एमएल पैक की कीमत 159 रुपये है।

Advertisement

लेयर

Layers  Deodorant
Layers Deodorant

वेनिला ट्विस्ट के साथ ये डिओडोरेंट आपको घंटों तक ताजगी भरा और सुगंधित रखता है। ये सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त डिओ है, जिसको कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी 135 एमएल की स्प्रे बोतल की कीमत लगभग 225 रुपये है।

पल्म

इस डिओडोरेंट में वेनिला वाइब्स परफ्यूम्ड है जो आपको पूरा दिन तरोताजा महसूस कराता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट और ओडोर कंट्रोल मोलेक्युल्स पीसने की बदबू के खिलाफ काम करते हैं। इसके 120 एमएल स्प्रे बोतल की कीमत 292 रुपये है।

Advertisement

फोग

Fogg Deodorant
Fogg Deodorant

इस पैराडाइज डीओ लिक्विड से भरा हुआ है इसमें गैस नहीं है। ये लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू का एहसास कराता है। इसमें आपको मस्क, वेनिला, एम्बर और बाल्सम की खुशबू भी मिल जाएंगी। इसकी 150 एमएल स्प्रे बोतल की कीमत 206 रुपये है।

ला फ्रेंच

इस डिओडोरेंट के कॉम्बो पैक पार्टी गर्ल और क्लासी गर्ल की खुशबू ताजे फूलों वाली है। ये लंबे समय तक आपको खुशबूदार बनाए रखती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके कॉम्बो पैक की कीमत 250 रुपये है।

डव

Dove Deodorant
Dove Deodorant

इस डिओडोरेंट के इस्तेमाल से आपको स्मूथ और इवन टोन अंडरआर्म्स मिलते हैं। ये 48 घंटे तक आपको पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाता है और अंडरआर्म्स को मॉइस्चराइज रखता है। ये अल्कोहल फ्री फार्मूला है जो अंडरआर्म्स की त्वचा को काला नहीं करता। इसकी 150 एमएल की स्प्रे बोतल 202 रुपये में उपलब्ध है।

यूनाइटेड ड्रीम्स

रॉयल खुशबू से भरपूर इस डिओडोरेंट का इस्तेमाल कर आप भीड़ में अलग नजर आ सकती हैं। इसमें आपको संतरे, आड़ू, नाशपाती, गुलाब, ताजा चमेली और फ्रीसिया की कई खुशबू मिलती हैं। इसके 150 एमएल पैक की कमर 525 रुपये है।

जस्ट हर्ब्स

Just Herbs Deodorant
Just Herbs Deodorant

इस फ्लोरल फ़िएस्टा डिओडोरेंट में जड़ी-बूटी और ताजगी भरी खुशबू मौजूद हैं। इसके एक बार इस्तेमाल से आप पूरा दिन महक सकती हैं। साथ ही ये ठंडक का एहसास कराता है। इसकी 150 एमएल की स्प्रे बोतल की कीमत 228 रुपये है।

Advertisement
Tags :
Advertisement