For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मेहमान हो जाएंगे खुश, जब खाना दिखेगा सुंदर, इस तरह करें डेकोरेट: Food Decoration Ideas

04:00 PM Feb 04, 2024 IST | Taruna Bhatt
मेहमान हो जाएंगे खुश  जब खाना दिखेगा सुंदर  इस तरह करें डेकोरेट  food decoration ideas
Food Decoration Ideas
Advertisement

Food Decoration Ideas: खाना बनाना भी अपने आप में एक बेहतरीन कला है। कुछ लोग इस कला में और निखार लाना चाहते हैं इसलिए अलग अलग तरह के प्रयोग करते रहते हैं। खुश दिल से बनाये हुए खाने का स्वाद ही अलग होता है। बहुत से लोग खाना तो स्वादिष्ट बनाते हैं पर जब उस खाने को परोसने की बारी आती है, तो वो थोड़ा असमंजस में पड़ जाते हैं, खाना किस तरह परोसा जाए, किस तरह के बर्तन इस्तेमाल किये जाए, क्या कुछ अलग किया जाए की उनके बनाये खाने की वाह वाही हो और वो भी सिर्फ परोसने का तरीका देख कर, खाना चखने के बाद तो मेहमान आपकी तारीफ करते ही रह जाएंगे।

आइये जानते हैं खाने को किस तरह परोसा जाए।

Advertisement

Food Decoration Ideas
Serve salad in a unique way

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हम चटनी, रायता, सलाद, अचार और ना जाने क्या क्या परोसते हैं। मौसम के हिसाब से सलाद के लिए हमारे पास बहुत से ऑप्शंस होते हैं। मूली,खीरा ,सलाद के पत्ते,टमाटर,प्याज,चुकंदर,पत्तागोभी,गाजर जैसी बहुत-सी चीजें हम सलाद में खा सकते हैं, साथ में नीबू और काला नमक मिल जाए तो बस मज़ा आ जाए। सलाद खूबसूरत नज़र आए इसके लिए, अलग-अलग रंग की चीजें इस्तेमाल करें जैसे गाजर मूली खीरा चुकंदर ये सब अलग-अलग शेप में काट लें और अच्छे से सजा कर रखें। देखने में रंग-बिरंगा ये सलाद मेहमानों का मन मोह लेगा और उन्हें खाना खाने में और मज़ा आएगा।

Start like this
Start like this

खाने से पहले स्टार्टर्स सर्व कर रहे हैं, तो कोशिश कीजिये उन्हें अलग-अलग तरीके से सजाएं। इसके लिए आप सलाद इस्तेमाल कर सकते हैं। डिश के साइड में हरी और लाल मिर्च काट कर सजाए, अलग-अलग तरह के सॉस, चटनी या डिप से सजा कर सर्व करें। धनिया पत्ता, ऑरिगेनो, या हर्ब्स से भी इसे सजाया जाता है।

Advertisement

plate
the plate should be colorful

लंच की थाली ऐसी हो जो भूख मिटाने के साथ साथ मन को अंदर तक सुकून दे जाए। सुकून से यहां मतलब है आपका पेट तो भर जाए साथ साथ आपको थाली की सजावाट से प्यार हो जाए। इसके लिए आसान तरीका आजमा सकती हैं। किसी भी एक थाली पर फोकस किया जाए जैसे, उत्तराखंडी थाली, पंजाबी थाली, महाराष्ट्रियन थाली, साउथ इंडियन थाली आदि। हर जगह के खाने की विशेषता होती है उसका अलग स्वाद और थाली में परोसे गए अलग-अलग रंग लिए व्यंजन। इस तरह खाना और खूबसूरत दिखाई देगा और आपके घर आने वाले मेहमान इस थाली से प्यार कर बैठेंगे।

Create sweet memories
Create sweet memories

खाना खाने के बाद उसे पचाना बेहद जरुरी है। इसके लिए बहुत से लोग सौंफ, चूरन, गुड़ चना आदि का इस्तेमाल करते हैं, इसके साथ साथ थोड़ा पोषण भी चाहते हैं तो अलग अलग रंग बिरंगे मौसमी फल ले आइये और बाज़ार में उपलब्ध बहुत से अलग-अलग आकार के कटर मौजूद हैं जिनसे फलों को काटते वक़्त उनकी शेप बहुत खूबसूरत नज़र आती है।

Advertisement

अलग-अलग डिज़ाइन में फल काटिये और कांच के बर्तन में सजाकर परोस दीजिये, यकीन मानिये ये बेहद सुन्दर दिखाई देगा और साथ में पोषण से भरपूर फल खा कर मेहमान तारीफों के पुल बांधते नज़र आएंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement