For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों का सुपरफूड है गुलकंद, क्या आप जानते हैं इसके फायदे: Gulkand Benefits

गुलकंद गुलाब के फूल से बनता है। गुलाब के फूल में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस मौजूद होते हैं। जब हम गुलकंद बनाते हैं तो ये सारे पौष्टिक तत्व उसमें भी आ जाते हैं।
08:00 AM Apr 02, 2024 IST | Ankita Sharma
गर्मियों का सुपरफूड है गुलकंद  क्या आप जानते हैं इसके फायदे  gulkand benefits
Advertisement

गुलाब की खुशबू से भरा मीठा-मीठा गुलकंद, क्या आपको याद है। गर्मियों में खाई जाने वाली मीठी सी यादों में लिपटा गुलकंद। आज भले ही गुलकंद सिर्फ मीठे पान की शान रह गया है लेकिन एक समय था जब यह हर किसी का फेवरेट मुखवास हुआ करता था। अधिकांश लोग इसे खाना पचाने के लिए या फिर मुंह में खुशबू लाने के लिए खाते थे। वहीं बच्चे इसे मीठी टॉफी के जगह भी खा लिया करते थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गुलकंद में बहुत सारे गुण छिपे हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं गुलकंद के इन्हीं गुणों के बारे में।

Also read: ट्रेंडिंग है कोरियन ब्यूटी, ग्लास स्किन पाने के लिए अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स: Korean Glass Skin

इसलिए गुणकारी है गुलकंद

दरअसल, गुलकंद गुलाब के फूल से बनता है। गुलाब के फूल में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस मौजूद होते हैं। जब हम गुलकंद बनाते हैं तो ये सारे पौष्टिक तत्व उसमें भी आ जाते हैं। ऐसे में गुलकंद कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है। गर्मी के मौसम में इसे खाने का फायदा दोगुना हो जाता है। गुलकंद खाने से शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या कम होती है। जब शरीर से पसीना कम निकलता है तो थकान और कमजोरी भी कम महसूस होती है। ऐसे में जिन लोगों को एक्ससेसिव स्वेटिंग की समस्या है, उनके लिए गुलकंद खाना बेहद फायदेमंद है।

Advertisement

मुंह के छालों से दिलाता है राहत

इन घरेलू नुस्खों से करें मुंह के छालों को ठीक: Remedies For Mouth Ulcers
Remedies For Mouth Ulcers

कई बार लोगों को मुंह में छालों की समस्या हो जाती है। गर्मियों के दिनों में समस्या और भी ज्यादा होती है। दरअसल, छालों की वजह अक्सर पेट की गड़बड़ होती है। ऐसे में गुलकंद खाना आपके लिए फायदेमंद है। गुलकंद में डाली गई सौंफ और इलायची में कई पोषक तत्व होते हैं। ये आपके मुंह को ठंडक भी देते हैं। वहीं गुलाब की पत्तियां भी ठंडक देती है। जिससे छालों में इंस्टेंट आराम मिलेगा। खास बात यह है कि गुलकंद एक ऐसी चीज है, जिसे सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी खा सकते हैं।  अगर बच्चों के मुंह में छाले की समस्या है तो उन्हें भी गुलकंद दिया जा सकता है। इससे उन्हें राहत मिलेगी।

ब्लड प्यूरीफायर का करता है काम

अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन गुलाब सी पिंक हो तो फिर आज से ही आप गुलकंद का सेवन करना शुरू कर दें। दरअसल, गुलकंद एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। इसके नियमित सेवन से खून साफ होता है। ऐसे में गुलकंद खाने से ना सिर्फ आपके चेहरे पर चमक आएगी। बल्कि पिंपल और एक्ने जैसी कई समस्याओं से भी आप को राहत मिल जाएगी।

Advertisement

सुधारता है डाइजेशन

digestion
Eating gulkand strengthens our digestive system

गर्मी के मौसम में पेट खराब होने की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में गुलकंद खाना आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। गुलकंद खाने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण भोजन जल्दी डाइजेस्ट हो पाता है। यही कारण है कि सालों से लोग खाने के बाद गुलकंद से भरा मीठा पान खाते हैं।

गुस्से को छूमंतर कर देता है गुलकंद

गुलकंद का नियमित रूप से सेवन करना हमारे दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सुबह और शाम के समय एक चम्मच गुलकंद खाने से हमारा माइंड फ्रेश रहता है। हम फ्रेंश फील करते हैं। ऐसे में गुस्सा भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर गुस्सा ज्यादा आता है तो आप रोज गुलकंद खाएं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement