For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

क्या अलग हो गए हैं मलाइका और अर्जुन?: Malaika and Arjun Breakup Update

04:20 PM Jun 01, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
क्या अलग हो गए हैं मलाइका और अर्जुन   malaika and arjun breakup update
Malaika Arora Breakup With Arjun Kapoor
Advertisement

Malaika and Arjun Breakup Update: बॉलीवुड से इन दिनों रिश्तों को लेकर बहुत ही निगेटिव खबरें आ रही हैं। इसी बीच एक खबर ये आई कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खत्म हो चुका है। ऐसे में दोनों अब अलग रहने वाले हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का 5 साल का रिश्ता टूट गया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में इन दोनों का रिश्ता टूटा है या नहीं इसको लेकर मलाइका अरोड़ा के पूर्व मैनेजर ने भी खुलासा कर दिया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते 5 साल से रिश्ते में हैं। साल 2018 में इन दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया था। दोनो साथ में रहने लगे थे। उसके बाद साल 2019 में इन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा सार्वजनिक तौर पर किया था। तब से लेकर आज तक इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आती रही हैं। अभी तक जितनी भी बार ऐसी खबरें आई हैं। दोनों ने इसका खंडन किया और बताया कि दोनों अलग नहीं होंगे। हालांकि इस बार भी कुछ ऐसी ही खबरें सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही थीं, जिसका खुलासा अब हो गया है।

Also read : Arjun in Singham Again: सिंघम अगेन में खूंखार अदाज़ में नज़र आएंगे अर्जुन कपूर

Advertisement

पूर्व मैनेजर ने कर दिया खुलासा

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें चलने के बाद मीडिया ने मलाइका अरोड़ा के पूर्व मैनेजर से संपर्क किया और इस बात की पुष्टि मांगी। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं है। दोनों साथ हैं। वहीं, ऐसी खबरों के बीच मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने प्यार और प्यार करने वाले की बात की थी। हालांकि पूर्व मैनेजर ने और मलाइका की स्टोरी ने यह साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है और दोनों एक दूसरे के ही साथ हैं। बाकी की खबरों की तरह इस बार भी यह खबर अफवाह ही निकली।

कुशा कपिला के साथ भी उड़ी थी अफवाह

पिछले साल जब इन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी थीं तो एक फेमस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। वो हैं कुशा कपिला। रूमर्स में कहा जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर अब कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बाद कपिला ने इसका खंडन किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल पर एक मैसेज शेयर किया था और ऐसी सभी अफवाहों को खारिज किया था। कुशा कपिला ने कहा था कि, रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद से एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। जब भी मैं अपने बारे में बकवास पढ़ती हूं तो बस आशा और प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ ले ये सब।

Advertisement

कुछ समय पहले भी हो रही थीं ऐसी बातें

कुछ समय पहले भी ऐसी ही अफवाह उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे को छोड़ रहे हैं। कहा जा रहा था कि इन दोनों में से कोई एक शादी करना चाहता था, लेकिन दूसरा राजी नहीं था। बाद में मलाइका अरोड़ा ने इसका भी खंडन किया था। उन्होंने अर्जुन के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की थी और कैप्शन में लिखा था, आई लव यू।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement