लंबे समय से हैं बीमार? इन उपायों से पाएं बीमारियों से छुटकारा: Health Astro Tips
Health Astro Tips: स्वस्थ शरीर हर व्यक्ति की पूंजी होती है। अगर शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति किसी भी काम को करने में सक्षम होता है। लेकिन स्वस्थ ना हो तो वह खुद भी और परिवार के सदस्य भी बीमारी से परेशान हो जाते हैं। क्योंकि अगर शरीर में कोई रोग लग जाए तो उससे पैसों की बर्बादी तो होती ही है। साथ ही मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से व्यक्ति परेशान हो जाता है।
अगर आप भी हमेशा बीमार रहते हैं और कई दवाइयां खाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहे हैं? बीमारी आपका पीछा नहीं छोड़ रही है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषी उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बार-बार बीमार होने की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
वैसे तो बीमारी का मुख्य कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना ही होता है। लेकिन कई बार इसके पीछे का कारण कुछ और भी हो सकता है। इस वजह से अधिकतर लोगों को दवाइयों और इलाज का असर नहीं होता है। इतना ही नहीं घर का वास्तु ख़राब हो तब भी ये सब होना संभव रहता है। इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप ठीक हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं जो आपकी बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।
अपनाएं ये वास्तु उपाय
- घर में आप अगर गलत दिशा में खाना पकाते हैं तो आप इसकी दिशा का मुख सही करना बेहद जरूरी है। कहा जाता है कि हमेशा पूर्व दिशा में है खाना पकाना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि रहती है और घर में सभी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। कहा जाता है कि अगर दक्षिण दिशा में खाना पकाया जाए तो उससे कमर दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या काफी ज्यादा रहती है।
- इसके अलावा घर में कभी भी पुरानी और खराब दवा नहीं रखना चाहिए। अगर रखी है तो उसे तुरंत ही हटा दे क्योंकि इससे भी व्यक्ति हमेशा रोग से पीड़ित रहता है। ये घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
- अगर घर में लंबे समय से कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके स्वास्थ्य के लिए आपको शनिवार के दिन एक गरीब को उनके साथ से खिचड़ी का दान करना चाहिए। ये उपाय बेहद लाभकारी है। इस उपाय से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक हो सकता है।
- अगर कोई बहुत ज्यादा बीमार रहता है और उसे दवाओं का असर भी नहीं हो रहा है तो थोड़ा सा आटा गूंथकर उसकी लोई बना ले। वहीं एक लोटे में जल भर ले। उसके बाद तीन बार रोगी के ऊपर से इसको उतारे और पीपल आदि में चढ़ा दें। वहीं आटे की लोई गाय को खिला दे। ऐसा करने से आपको फायदा देखने को मिलेगा साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
- इसके अलावा बीमार व्यक्ति को हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सुलाना चाहिए। साथ ही रोगी की दवा और पानी को भी इसी दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से रोगी कुछ समय में धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।