For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रोजाना खाली पेट आंवला खाने के होते हैं ये लाभ: Eating Amla Empty Stomach

Eating Amla on Empty Stomach : आंवला खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट आंवला खाने के फायदे क्या हैं?
07:00 PM Jan 21, 2024 IST | Nikki Mishra
रोजाना खाली पेट आंवला खाने के होते हैं ये लाभ  eating amla empty stomach
Eating Amla Empty Stomach
Advertisement

Eating Amla Empty Stomach : आंवला, जिसे आयुर्वेद में अमलाकी भी कहा जाता है। यह अत्यधिक शक्तिशाली औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह मुख्य रूप से विटामिन सी का भंडार होता है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। अगर आप खाली पेट आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक आप सुरक्षित रहते हैं। आइए जानते हैं रोजाना खाली पेट आंवला खाने से शरीर को क्या लाभ हो सकते हैं?

Also read : राम मंदिर के उद्धाटन से पहले PM मोदी खा रहे हैं सात्विक आहार, जानिए इसके फायदे: Ayodhya Ram Mandir

Eating Amla Empty Stomach
Eating Amla Empty Stomach for Immunity Booster

आंवला विटामिन सी का एक पावरहाउस है, जो आपके शरीर के लिए प्रतिरक्षा बूस्टर की तरह कार्य करता है। इसमें विटामिन ए, पॉलीफेनोल्स, एल्कलॉइड्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोष तत्व होते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप रोजाना खाली पेट आंवला खाते हैं, तो इससे शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ सकती है, जो एलर्जी, संक्रमण से लड़ने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह शरीर की सूजन को कम कर सकता है।

Advertisement

आंवले में फाइटोकेमिकल्स जैसे क्वेरसेटिन, गैलिक एसिड, कोरिलगिन और एलेजिक एसिड होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है। यह लीवर की कार्यप्रणाली में सुधार करता है, जो एनर्जी को बढ़ावा देता है।

Health Tips For Liver
Health Tips For Liver

सुबह खाली पेट अगर आप आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे गट हेल्थ को बढ़ावा मिल सकता है। इससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो मल त्याग को नियंत्रित करता है और पाचक रसों के उत्पादन को भी बढ़ाता है। यह शरीर को पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में भी सहायक होता है। इसकी मदद से आप आईबीएस, कब्ज या अन्य आंत संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Advertisement

आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए काफी हद तक फायदेमंद होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित करता है। इसमें विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डायबिटीज की परेशानियों को दूर कर सकता है। इसे सुबह खाली पेट कई तरह से खाया जा सकता है, जैसे- मुरब्बा, जूस इत्यादि।

diabetes
diabetes

अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले का नियमित रूप से खाली पेट सेवन करने से रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह हृदय रोगों के प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है। आंवले में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिज विशेष रूप से होते हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।

Advertisement

High Blood Pressure
High Blood Pressure

नियमित रूप से खाली पेट आंवला का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement