For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बासी मुंह पानी पीने के फायदे हैं अनेक

05:00 PM Jun 22, 2022 IST | sahnawaj
बासी मुंह पानी पीने के फायदे हैं अनेक
Advertisement

health tips in hindi benefits of drinking stale mouth water

Health tips in Hindi : क्या आप कब्ज और एसिडिटी से परेशान हैं तो सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से आपको फायदा पहुंचेगा। यह आदत पेट और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद साबित होती है।

रातभर की नींद के बाद अकसर सुबह उठते ही प्यास महसूस होने लगती है। फिर झट से हम पानी पी लेते हैं। अधिकतर लोग बिना ब्रश किए एक से दो गिलास गुनगुना पानी पी जाते हैं। जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक साबित होता है।

ऋषि-मुनि भी यही कहते हैं कि प्रात:काल में उषापान करना चाहिए, क्योंकि यह पेट को शीतल रखने के साथ आंतों को भी स्वस्थ रखने का काम करता है। हालांकि, कुछेक लोग हैं जो कि कुछ भी खाने या पीने से पहले दांतों की मजबूती के लिए रोजाना दातुन या ब्रश करते हैं। जबकि इस तरह आपके मुंह में जमा लार बेकार चला जाता है।

Advertisement

जबकि यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है। पाचन क्रिया को तीव्र करता है और उसे मजबूत प्रदान करता है। साथ ही यह चेहरे में चमक भी बनाए रखता है। आइए जानते हैं कि बासी गुनगुना पानी पीने के क्या हैं फायदे-

पाचन शक्ति को बनाए मजबूत

सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। इससे मंद पाचन क्रिया बेहतर होती है और मुंह में जमा बैक्टिरिया भी खत्म होते हैं। बिना ब्रश किए जल ग्रहण करने से पेट संबधी रोगों से मुक्ति मिलती हैं। यह पेट को ठंडक है। वहीं अगर आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है। जिससे कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती हैं।

Advertisement

त्वचा को निखारे

चेहरे की चमक हर दिल की चाहत होती है। बिना ब्रश किए पानी पीने से चेहरे पर एक अलग सा निखार रहता है। वहीं कम पानी पीने से चेहरे पर झुर्रियां बढ़ने लगती हैं। पानी की कमी से चेहरे पर दाग-धब्बे और मुहांसों का खतरा बना रहता है। यदि आप नियमित तौर पर सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं तो शरीर में रक्त का संचार बढ़ जाता है। त्वचा में एक गजब की चमक और खूबसूरती आ जाती है।

बालों की मजबूती

बालों का सफेद होना और झड़ना एक आम बात हैं। लगातार कैमिकल के इस्तेमाल से बालों की समस्या बढ़ने लगती है। यदि आप सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं तो आपका शरीर तंदुरुस्त रहता है। शरीर की मजबूती से बालों को भरपूर पोषण मिलने लगता है। इससे बाल चमकदार और घने होने लगते हैं। इससे बालों की लंबाई भी बढ़ने लगती है।

Advertisement

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई प्रकार के रोगों से मुक्त रखने में मददगार साबित होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही पानी पीना लेने से शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। इसके अलावा सर्दी जुकाम और अन्य प्रकार की परेशानियों से भी बचें रहते हैं। पानी पीने से शरीर गर्मी की चपेट में नहीं आता है। इससे मुंह में होने वाले छालों से भी निजात मिल जाता है। पानी शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।

वजन घटाने में मददगार

वजन को घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। यदि आप सही मायनों में वजन घटना चाहते हैं तो नींद खुलते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह चर्बी कम करने में मदद करता है। इससे न केवल मोटापे की समस्या हल होगी, बल्कि खाना भी आसानी से पचता है।

रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू को निचोड़कर उसमें काली मिर्च व काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है। इतना ही नहीं, बार-बार भूख लगने की समस्या भी हल होती है।

आंखों को बनाए चमकदार

आंखों की त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने में पानी कारगर उपाय माना जाता है। यदि आप आंखों को झुर्रियां और कालेपन से मुक्ति चाहते हैं तो संतुलित मात्रा में पानी का सेवन करें। दरअसल, कई बार झुर्रियों की वजह पानी की कमी भी होती है। इसका एक ही इलाज है कि आप सुबह काम से दो गिलास पानी पिएं। पानी शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल फेंकने में अहम भूमिका निकालता है। इससे त्वचा में नमी भी बरकरार रहती है। साथ ही इससे काले घेरों की समस्या से भी मुक्ति मिलती है।

आप चाहें तो पानी में पुदीना, नींबू, संतरा और अन्य चीजें मिलाकर पी सकते हैं। यदि आप भी गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी परेशानियों से ग्रस्त हैं तो सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने की आदत डालें हैं। यदि आप किडनी के मरीज हैं तो इसे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह-मशविरा जरूर कर लें।

Advertisement
Advertisement