For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हैल्दी ड्रिंक्स से रखें खुद को कूल

जूस ना सिर्फ आपके मूड को फ्रेश करता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। शेफ दीपा रूपानी लेकर आई हैं कुछ ऐसे हैल्दी जूस, जो एनर्जी से भरपूर हैं।
12:53 PM Jul 10, 2021 IST | grehlakshmi hindi
हैल्दी ड्रिंक्स से रखें खुद को कूल
Advertisement

पाइनएप्पल बेसिल कूलर

बनाने का समय: 10 मिनट

सामग्री: पाइनएप्पल 1, बेसिल के पत्ते ½ कप, शुगर सिरप 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि: पाइनएप्पल का जूस निकाल लें। बेसिल के पत्तो को भी पीस कर जूस बना लें। पाइनएप्पल के जूस में नमक और शुगर सिरप मिला लें। अब गिलास में द बर्फ का चूरा डालें, फिर पाइनएप्पल जूस डालें और सबसे ऊपर बेसिल का जूस डाले। बेसिल के पत्तों से सजा के ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Advertisement

कीवी कुकुम्बर कूलर

बनाने का समय:10 मिनट

सामग्री: कीवी 8, खीरा 2, पुदीना के ताजा 15 पत्ते, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, 5-6 चम्मच शुगर सिरप।

Advertisement

विधि: कीवी और खीरा को छीलकर काट लें। अब इसको पुदीना के पत्ते और थोड़े बर्फ के साथ ब्लेंड करें। फिर इसमें नींबू का रस, शुगर सिरप और पानी डालकर ब्लेंड करें। छानकर ठंडा करें और सर्व करें।

गुलकंद संदल कूलर

बनाने का समय: 10 मिनट

Advertisement

सामग्री: गुलकंद 4 बड़े चम्मच, संदल पाउडर 1 बड़ा चम्मच, 8-10 गुलाब की पंखुड़ियां, चांदी का वर्क।

विधि: गुलकंद और संदल पाउडर को दो गिलास पानी मिलाकर ब्लेंड करके छान लें। फिर इसे एकदम ठंडा कर लें। सर्व करते समय गिलास में बर्फ का चूरा डालकर ठंडा किया हुआ शरबत डालें और गुलाब की पंखुड़ियों और चांदी के वर्क से सजाकर सर्व करें।

आइस एप्पल कूलर

बनाने का समय: 15 मिनट

सामग्री: ताड गोला 4-5, आम 1 छोटा चम्मच, पुदीना के पत्ते द कप, 1 चम्मच भिगोये हुए सब्जा नमक और चीनी स्वादानुसार।

विधि: ताड गोला और आम को छीलकर टुकड़े कर लीजिए। अब उसमें पुदीने के पत्ते डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें बर्फ का चूरा, चीनी, नमक और पानी डालकर फिर से ब्लेंड करें। अब इसमें एक चौथाई कप बर्फ का चूरा डालें। अब तैयार की हुई प्यूरी डालें व सब्जा डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

कुकुम्बर कूलर

बनाने का समय: 10 मिनट

सामग्री: ककड़ी 1, नींबू 1, पुदीना के पत्ते ½ कप, पिसी हुई चीनी 1 चम्मच, मरी पाउडर द चम्मच , नमक स्वादानुसार।

विधि: ककड़ी को छीलकर काट लें, अब ककड़ी, पुदीना को 3 कप पानी डालकर ब्लेंड करें और छान लें। अब उसमें चीनी, नमक, मरी पाउडर और नींबू का रस डालकर मिला लीजिए। ठंडा करके सर्व करें। सर्व करते समय उसमें पुदीना वाले बर्फ के क्यूब्स डालें।

मेलन सीड्स मोजितो

बनाने का समय: 15 मिनट

सामग्री : खरबूजे के बीज गुदा समेत 1 कप, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, पुदीने की पत्तियां 8-10, चीनी 1 बड़ा चम्मच।

विधि: खरबूजे के बीज में चीनी, नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालकर पीस लें। फिर उसे छान लें। बर्फ का चूरा गिलास में डालकर ऊपर से मोजितो डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

बीटरूट जिंजर लेमोनेड

बनाने का समय: 15 मिनट

सामग्री: चुकंदर 1 मध्यम आकार का, बारीक कटा हरा धनिया 1 कप, अदरक 1, नींबू 1, पाम शुगर 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि: बीटरूट और अदरक को छीलकर काट लें। सभी सामग्री को मिलाएं और अच्छी तरह ग्राइंड करें, फिर इसे छान लें और ठंडा करके सर्व करें।

टिप्स: 

1. इसमें आप काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिला सकते हैं।

2. नमक की जगह काला नमक भी ले सकते हैं।

3. ताज़े पुदीने की पत्ती भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें -10 यम्मी एंड टेस्टी मॉनसून स्नैक्स

Advertisement
Tags :
Advertisement