For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हैवी पीरियड्स हैं परेशान, तो इन टिप्स की मदद से करें हैंडल: Heavy Periods

07:15 PM May 16, 2023 IST | Vandana Pandey
हैवी पीरियड्स हैं परेशान  तो इन टिप्स की मदद से करें हैंडल  heavy periods
Heavy Periods
Advertisement

Heavy Periods: पीरियड्स होना एक महिला के जीवन के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। पीरियड्स के साथ-साथ एक महिला को इससे होने पर दर्द, तेज ब्लड फ्लो औऱ ना जाने क्या-क्या झेलना पड़ता है। इसके साथ ही आपको मूड स्विंग्स और तेज दर्द भी झेलना पड़ता है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है और इसका एक्सपीरियंस हर महिला अपने जीवन में लेती है।

यह भी देखें-आयुर्वेद से जानें डेंटल केयर का सही तरीका, दांत होंगे लोहे से मजबूत: Ayurvedic Dental Care

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। हैवी ब्लड फ्लो भी इन्हीं में से एक है। ब्लड फ्लो अगर ज्यादा हो तो पेट में दर्द भी तेज होता है औऱ इसे मैनेज करना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में आपका घर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको बार-बार पैड चेंज करने के लिए बाथरूम के चक्कर काटने पड़ते हैं।

Advertisement

इस कंडीशन में ना केवल फिजिकल प्रॉबलम होती है, बल्कि मैनटली भी आप परेशान हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय लाएं हैं, जिनकी मदद से आप हैवी पीरियड्स की समस्या से राहत पा सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं, हैवी पीरियड्स की समस्या को कम करने के उपायों के बारे मेंं।

आयरन रिच फूड्स खाएं

Heavy Periods
Eat Iron Rich Foods

अगर आप भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लड फ्लो की समस्या से परेशान रहती हैं, तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आपको अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। अगर हैवी बल्ड फ्लो हो, तो ऐसे में आयरन की कमी के चलते आप और भी ज्यादा लो फील कर सकती हैं और आपको तेज दर्द भी हो सकता है। ऐसे में आपको हैवी फ्लो से बचने के लिए आयरन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, सीड्स, सी फूड, मीट, बीन्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।

Advertisement

सीड्स को करें डाइट में शामिल

Include seeds in the diet
Include seeds in the diet

सीड्स को हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। हैवी पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप डाइट में सीड्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे में कद्दू के बीज और फ्लेक्स सीड्स का सेवन काफी फायदेमंद है। दरअसल सीड्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टन को मेंटेन करने में मदद करते हैं। ऐसे में इनके सेवन से ब्लड फ्लो कम मैनेज होता है और साथ ही पीरियड्स की अनियमितता की समस्या भी दूर होती है।

धनिया के बीज आएंगे काम

हैवी ब्लड फ्लो की समस्या से राहत के लिए आप धनिया के बीज का पानी पी सकते हैं। इसके सेवन से महिलाओं में पीरियड्स से संबंधित कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आधा लीटर पानी में 5 ग्राम धनिया के बीज भिगो लें। इसके अंदर शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें। आपको दर्द के साथ हैवी फ्लो से भी राहत मिल सकेगी।

Advertisement

विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं

eat foods rich in vitamin c
eat foods rich in vitamin c

ब्लड फ्लों को मैनेज करने के लिए आप डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को एड करें। इसके लिए नींबू, आंवला, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फल खाए जा सकते हैं। दरअसल विटामिन सी शरीर में आयरन को सोंकने में मदद करता है। इससे ब्लड फ्लो में सुधार आता है। इसके लिए आप कीवी, ब्रोकली, टमाटर और स्ट्रॉबेरी का भी सेवन कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement